Cyclone Yaas Live: शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बंद रहेगा पटना एयरपोर्ट, खराब मौसम के चलते लिया फैसला
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास ने भारी तबाही मचाई है। यास के तांडव से सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए। इससे पश्चिम बंगाल में तीन और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर्फ बंगाल में ही यास से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से ओडिशा-बंगाल के कई जिले जलमग्न हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों तटबंध टूट गए। राहत एवं बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात के प्रभाव की जानकारी के लिए शुक्रवार को दोनों राज्यों का दौरा करेंगे। चक्रवात यास से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़ें....
लाइव अपडेट
झारखंड में तूफान से दो की मौत, बड़े पैमाने पर नुकसान
पटना एयरपोर्ट: शुक्रवार सुबह नौ बजे तक बंद रहेंगी उड़ानें
बंगाल: भोजन और आश्रय की बाट जोह रहे प्रभावित लोग
चक्रवात के प्रभाव की वजह से उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश
चक्रवात ‘यास’ के प्रभाव की वजह से उत्तरी ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि क्योंझर के जोडा में पिछले 24 घंटे में 268.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मयूरभंज जिले के जशीपुर इलाके में 254.8 मिमी बारिश हुई। केंद्र ने बताया सुंदरगढ़ के लाठीकाटा में 213 मिमी, भद्रक के वासुदेवपुर में 195, जाजपुर के चंडीखोल में 177 मिमी और देवगढ़ में 131 मिमी बारिश हुई।
ओडिशा: चंदाबबली ब्लॉक में 300 मिलीमीटर बारिश
ऑक्सीजन आपूर्ति और इस्पात उत्पादन पर यास का असर नहीं
पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘यास’ के व्यापक प्रभावों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्यों की एजेंसियों से सामान्य जनजीवन जल्द-से-जल्द बहाल करने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के समक्ष चक्रवाती तूफान से निपटने की तैयारियों के विभिन्न पहलुओं, तूफान से हुए नुकसान के आकलन और संबंधित विषयों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
ओडिशा: तूफान के दौरान 300 बच्चों का जन्म, कुछ का नाम 'यास' रखा
More than 300 births registered in Odisha amid cyclone fury, some families name newborns ‘Yaas’
— Press Trust of India (@PTI_News) May 27, 2021
बिहार: अगले 48 घंटों तक बारिश का अनुमान
बंगाल: पुरबा मेदिनीपुर में भी नुकसान
West Bengal | Several houses and shops washed away under the impact of Cyclone Yaas at a village in Purba Medinipur. A local says."It has caused us heavy losses, all our house belongings are damaged. There has not been any help from the administration yet." pic.twitter.com/b41vscmMsZ
— ANI (@ANI) May 27, 2021