फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, पहले 29 दिसंबर तक प्रस्तावित थी कार्यवाही

Fri, 23 Dec 2022 03:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 23 Dec 2022 03:13 PM IST
खास बातें

 लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि पहले इसकी कार्यवाही 29 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित थी। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार, बुधवार तक लोकसभा की उत्पादकता दर 97 प्रतिशत और राज्यसभा की 100 प्रतिशत थी। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
 

विज्ञापन
During UNSC tenure there were instances when India had to stand alone  UN envoy ruchira Kamboj
लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

04:13 PM, 23-Dec-2022

संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से छह दिन पहले शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया और इस दौरान लोकसभा में 97 प्रतिशत तथा राज्यसभा में 102 प्रतिशत कामकाज हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में कहा कि 17वीं लोकसभा का 10वां सत्र समाप्त हो रहा है जिसकी शुरूआत 7 दिसंबर को हुई थी। उन्होंने बताया, "इस सत्र के दौरान 13 बैठकें हुईं, जिनमें 68 घंटे 42 मिनट कामकाज हुआ। इस सत्र की कार्य उत्पादकता लगभग 97 प्रतिशत रही।"

उन्होंने बताया कि सत्र में नव निर्वाचित सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने शपथ ली। राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पारंपरिक संबोधन में बताया कि इस दौरान 63 घंटे 20 मिनट का कामकाज निर्धारित था जबकि 64 घंटे 50 मिनट अर्थात करीब 102 प्रतिशत कामकाज हुआ।
03:13 PM, 23-Dec-2022

शीतकालीन सत्र को कम करने के लिए सभी दलों की थी सहमति: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र को कम करने के लिए सभी दलों के फ्लोर नेताओं के बीच सहमति थी।  बिड़ला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच सत्र को छोटा करने पर सहमति बनी। 

संसद शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर को शुरू हुआ था। पहले इसे 29 दिसंबर को समाप्त होना था। लेकिन शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बिरला ने आगे कहा कि "मुद्दों पर सहमति और असहमति बहस में झलकनी चाहिए न कि व्यवधानों के माध्यम से।"
विज्ञापन
02:03 PM, 23-Dec-2022

राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं: जी. किशन रेड्डी 

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम किसी से नहीं डरते। राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं। आप गुजरात चुनाव में नहीं गए, हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने नहीं गए। आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा।  आप जिस-जिस जगह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उस राज्य में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। आप पहले अपनी पार्टी को जोड़ो भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
 
02:00 PM, 23-Dec-2022

मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें:  प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें। वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है ये पुराना रिकॉर्ड रहा है। जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए। 
12:38 PM, 23-Dec-2022

लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक में पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य नेता शीतकालीन सत्र के अंत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में पारंपरिक बैठक में शामिल हुए।
12:26 PM, 23-Dec-2022

जहरीली शराब त्रासदी पर बिहार के भाजपा सांसदों ने संसद में दिया धरना

बिहार के भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में धरना दिया और राज्य में जहरीली शराब त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:58 AM, 23-Dec-2022

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।  हालांकि पहले इसकी कार्यवाही सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित थी।
11:30 AM, 23-Dec-2022

लोकसभा की 97 फीसदी और राज्यसभा की 100 फीसदी उत्पादकता दर

 पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार, बुधवार तक लोकसभा की उत्पादकता दर 97 प्रतिशत और राज्यसभा की 100 प्रतिशत थी।  
11:23 AM, 23-Dec-2022

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।  हालांकि पहले इसकी कार्यवाही सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित थी।  इस दौरान कुल 62 घंटे 42 मिनट की 13 बैठकें हुईं।
11:17 AM, 23-Dec-2022

मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed