फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Bengal Elections LIVE: चुनाव आयोग ने अब तक 510 करोड़ रुपए की जब्त; फर्जी वोटिंग की कोशिश पर होगी जेल

Mon, 27 Apr 2026 09:32 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 27 Apr 2026 09:32 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। बुधवार को बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी आज बैरकपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं तो अमित शाह बेहाला पश्चिम में रोड शो कर रहे हैं। चुनाव से जुड़ी हर अपडेट यहां जानें-

विज्ञापन
west bengal election 2026 live updates live bombs recover from north 24 parganas amit shah pm modi rally road
पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली - फोटो : X @BJPLive

लाइव अपडेट

09:31 PM, 27-Apr-2026

फर्जी वोटिंग की कोशिश पर होगी जेल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को चेतावनी दी कि फर्जी मतदान के किसी भी प्रयास पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रयास करने वाले व्यक्तियों को जेल भी हो सकती है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने बताया कि सभी पोलिंग बूथ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे वेब-कास्टिंग का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा। इन कैमरों का सीधा कनेक्शन कोलकाता स्थित सीईओ कार्यालय के केंद्रीय कंट्रोल रूम से होगा। साथ ही, जिला मजिस्ट्रेट-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में बने जिला कंट्रोल रूम से भी इनका सीधा जुड़ाव रहेगा।

सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, 'कंट्रोल रूम से पोलिंग बूथ के अंदर होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति फर्जी वोट डालने की कोशिश करता है, तो उसे आसानी से पहचाना जा सकेगा, उस पर नजर रखी जा सकेगी और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकेगा।' चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि गलत वोट डालने की कोशिशें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 172 के तहत दंडनीय हैं, जिसमें दोषी को एक साल तक की कठोर कारावास की सजा हो सकती है। सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'भले ही ऐसी कोशिशें गलती से या लापरवाही से की गई हों, कानूनी मुश्किलों से बचा नहीं जा सकता। 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। अगर चुनाव से जुड़ी कोई शिकायत या सुझाव है, तो आम आदमी सीधे आयोग से संपर्क कर सकता है, या तो टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके या ईमेल भेजकर।'
09:28 PM, 27-Apr-2026

पश्चिम बंगाल- चुनाव आयोग ने अब तक 510 करोड़ रुपए किए जब्त

चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल में अब तक 510.10 करोड़ रुपए की नकदी, शराब और अन्य मुफ्त में बांटी जाने वाली वस्तुएं जब्त की हैं। यहां विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सोमवार तक राज्य में जब्त की गई वस्तुओं की कीमत 339 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार हो गई, जो 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान आयोग और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जब्ती से अधिक है। 15 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद से आयोग ने 30 करोड़ रुपए नकद, 126.85 करोड़ रुपए की शराब, 110.12 करोड़ रुपए की ड्रग्स, 58.28 करोड़ रुपए की कीमती धातुएं और 184.85 करोड़ रुपए की अन्य मुफ्त वस्तुएं जब्त की हैं।

चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि पूरे राज्य में 2,728 से अधिक फ्लाइंग स्क्वाड टीमों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निपटारा किया जा सके। फ्लाइंग स्क्वाड के अलावा 3,142 से अधिक स्टैटिक सर्विलांस टीमें भी तैनात की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर अचानक जांच कर रही हैं। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और वितरण के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।आयोग ने 26 फरवरी को इलेक्ट्रॉनिक सीजर मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया था, ताकि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन
03:55 PM, 27-Apr-2026

गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में की पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में पूजा-अर्चना की।
 
03:52 PM, 27-Apr-2026

प्रधानमंत्री मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा।
 
03:25 PM, 27-Apr-2026

'90 लाख वोट काटने का बदला लेगी बंगाल की जनता', केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दिया समर्थन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को समर्थन देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य में 90 लाख वोट काटे जाने का बदला भारतीय जनता पार्टी से लेगी। विधानसभा चुनाव के बीच केजरीवाल ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। कोलकाता में एक जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं ममता बनर्जी को इन चुनावों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पश्चिम बंगाल की जनता जिस तरह इस तानाशाही के खिलाफ लड़ रही है, उसके लिए उन्हें बधाई। पिछले दो दिनों में जो माहौल मैंने देखा है, उससे लगता है कि 90 लाख वोट काटने का बदला जनता जरूर लेगी।'

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपनी पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने हालिया पदयात्राओं और जनसभाओं में मिले जनसमर्थन का हवाला देते हुए कहा कि मां-माटी-मानुष की जीत अब सिर्फ समय की बात है। बनर्जी ने बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान पर जोर देते हुए कहा कि यह भूमि हमेशा से सौहार्द, संस्कृति और सभ्यतागत गर्व का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी और विनाशकारी ताकतों के लिए यहां कोई जगह नहीं है और जनता उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। 
01:08 PM, 27-Apr-2026

उत्तर 24 परगना में सीएम योगी आदित्यनाथ का रोड शो

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तर 24 परगना में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया। 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 27-Apr-2026

बंगाल के लोग बदला लेंगे, कोलकाता पहुंचे केजरीवाल का बयान

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को चुनाव में जीत की शुभकामनाएं देते कहा कि राज्य के लोग एसआईआर में 90 लाख लोगों के वोट काटने का बदला लेंगे। केजरीवाल ने बंगाल के लोगों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। 
 
 
12:38 PM, 27-Apr-2026

'बंगाल को बचाना मेरा दायित्व है'

बैरकपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'बंगाल के प्रति जो मेरा लगाव रहा है, शक्ति की भक्ति रही है। बंगाल मेरे व्यक्तिगत जीवन की आध्यात्मिक यात्रा का ऊर्जा केंद्र रहा है। बंगाल की धरती पर जो मैंने अनुभव किया है, उसे मैं अपने आप पर बहुत बड़ा आशीर्वाद समझता हूं।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'बंगाल की सेवा करना, बंगाल को सुरक्षित करना और बंगाल के सामने उपस्थित एक विराट चुनौती से बंगाल को बचाना, ये मेरे भाग्य में भी है और मेरा दायित्व भी है। मैं इस दायित्व से पीछे नहीं हटूंगा।'
12:20 PM, 27-Apr-2026

बैरकपुर में पीएम मोदी की रैली

बैरकपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 1857 में इसी बैरकपुर की धरती ने आजादी की पहली लड़ाई को ताकत दी थी। यही धरती आज बंगाल में परिवर्तन की राह को और प्रशस्त कर रही है। 
 
12:11 PM, 27-Apr-2026

West Bengal Elections LIVE: चुनाव आयोग ने अब तक 510 करोड़ रुपए की जब्त; फर्जी वोटिंग की कोशिश पर होगी जेल

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक प्राथमिक विद्यालय के पास से आठ जिंदा बम बरामद हुए हैं। बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि ये बम उत्तर 24 परगना के हरबरना इलाके से बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed