Assembly Bypolls: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न; जानें कहां-कितनी हुई वोटिंग
{"_id":"64f6780a78aa08ddd40cf7d9","slug":"voting-for-bypolls-on-seven-assembly-seats-in-six-states-today-2023-09-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Bypolls: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न; जानें कहां-कितनी हुई वोटिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 05 Sep 2023 09:47 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अगरतला/कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अगरतला/कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 05 Sep 2023 09:47 PM IST
खास बातें
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें पश्चिम बंगाल की धूपगुरी, त्रिपुरा की धनपुर व बॉक्सनगर, केरल की पुडुपल्ली, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर और उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित घोसी सीट पर वोटिंग हुई। आम चुनाव से पहले इन चुनावों को अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:47 PM, 05-Sep-2023
केरल: पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में 72.91 फीसदी मतदान
केरल के कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के पहले हिस्से में मतदान में काफी तेजी देखी गई। दोपहर दो बजे तक ही 50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि, इसके बाद मतदान धीमा पड़ गया और चार-पांच घंटों में केवल 22.91 प्रतिशत ही अतिरिक्त मतदान हुआ।
केरल के कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के पहले हिस्से में मतदान में काफी तेजी देखी गई। दोपहर दो बजे तक ही 50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि, इसके बाद मतदान धीमा पड़ गया और चार-पांच घंटों में केवल 22.91 प्रतिशत ही अतिरिक्त मतदान हुआ।
04:54 PM, 05-Sep-2023
बंगाल और त्रिपुरा में शाम तीन बजे तक कितना मतदान?
पश्चिम बंगालधूपगुड़ी- 63.45%
त्रिपुरा
बॉक्सा नगर- 78.69%
धनपुर-74.71%
विज्ञापन
04:53 PM, 05-Sep-2023
डुमरी विधानसभा सीट पर तीन बजे तक करीब 59% मतदान
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक 2.98 लाख मतदाताओं में से करीब 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। शुरुआती आठ घंटे में 58.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।03:18 PM, 05-Sep-2023
त्रिपुरा में 60 फीसदी मतदाओं ने डाला वोट
त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। धनपुर के 59 मतदान केंद्रों और बोक्सानगर के 51 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। धनपुर में एक बजे तक 61 प्रतिशत और बोक्सापुर में 59 प्रतिशत मतदान हुआ है।03:18 PM, 05-Sep-2023
बंगाल उपचुनाव में 51 प्रतिशत मतदान
बंगाल की धुपगुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 260 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।केरल की पुथुपल्ली सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
03:05 PM, 05-Sep-2023
सपा प्रत्याशी ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि जनता ने चुनाव फाइनल कर दिया है लेकिन अधिकारी नहीं चाहते कि वोटिंग हो। अभी हमें सूचना मिली है कि फतेहपुर में जहां सबसे ज्यादा मतदान हो रहा है, वहां दस जवान और पुलिस इंस्पेक्टर आधार कार्ड चेक कर रहे हैं, नामों की स्पेलिंग पढ़ रहे हैं। अगर गड़बड़ है तो उन्हें रोका जा रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर को आधार कार्ड जांच का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 05-Sep-2023
झारखंड की डुमरी उपचुनाव में 11 बजे तक 27 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं केरल की पुथुपल्ली सीट पर सुबह 11 बजे तक 26.6 फीसदी मतदान हो चुका है।
12:25 PM, 05-Sep-2023
घोसी सीट पर सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान
घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान 455 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। घोसी उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं।11:54 AM, 05-Sep-2023
पुथुपल्ली सीट पर यूडीएफ उम्मीदवार चांडी ओमेन ने किया मतदान।
#WATCH | Kerala: UDF’s Congress candidate Chandy Oommen cast his vote for the Puthuppally by-polls.
— ANI (@ANI) September 5, 2023
(Visuals from LP Government school, booth number 10) pic.twitter.com/Afp99fEU1j
10:20 AM, 05-Sep-2023