फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia War Live: जेलेंस्की की नाटो से अपील- यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जाए, एंटनी ब्लिंकेन ने की रूसी मिसाइल हमले की निंदा

Mon, 14 Mar 2022 06:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Mar 2022 06:15 AM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को अब 18 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। रविवार को कीव के पास इरपिन में रूस की सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक अमेरिकी पत्रकार और फिल्म निर्माता की जान चली गई। यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में हालात गंभीर हो गए हैं, यहां भोजन और पानी भी अब खत्म होने की कगार पर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल कंपनी से रूस में काम बंद करने का आग्रह किया है। वहीं सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस से वार्ता हो सकती है।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Live Updates: Vladimir Putin Volodymyr Zelensky Kyiv attack operation ganga US Joe Biden american weapon NATO news in hindi
रूसी मिसाइल - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

06:15 AM, 14-Mar-2022

बाइडन ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात

राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
04:44 AM, 14-Mar-2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि वह यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कुछ समय पहले की बात है जब रूस ने नाटो सदस्यों के क्षेत्र पर हमला किया था तो मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मॉस्को नॉर्ड स्ट्रीम 2 को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा। आगे कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं तो रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर, नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।
विज्ञापन
04:03 AM, 14-Mar-2022

अमेरिका से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा रूस

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन के हवाले से कहा कि रूस अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा, क्योंकि पश्चिम और दुनिया भर के दबाव से मॉस्को का रुख नहीं बदलेगा।
03:58 AM, 14-Mar-2022

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने रूसी हमले की निंदा की

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि हम पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब, यवोरिव में इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी पर रूसी संघ के मिसाइल हमले की निंदा करते हैं। क्रूरता बंद होनी चाहिए। इस हमले में 35 लोग मारे गए।
03:49 AM, 14-Mar-2022

5550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 5,550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी को नौ मानवीय गलियारों के माध्यम से निकाला गया और 3,950 को कीव क्षेत्र के कस्बों और शहरों से निकाला गया।
03:34 AM, 14-Mar-2022

रूसी सेना ने सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया

यूक्रेनी स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन में सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इसके अतिरिक्त 104 को नुकसान पहुंचाया। मॉस्को के सैनिकों ने भी छह चिकित्सा कर्मियों को मार डाला, जबकि ऑल-आउट युद्ध की शुरुआत के बाद से 12 और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 AM, 14-Mar-2022

अमेरिकी एनएसए ने चीन को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

कीव इंडिपेंडेंट ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को उद्धृत करते हुए कहा कि "चीन को परिणाम भुगतने होंगे यदि वह रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करता है।" सुलिवन 14 मार्च को रोम में चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से मिलने वाले हैं।
02:27 AM, 14-Mar-2022

आज यूक्रेन और रूस के बीच होगी चौथे दौर की वार्ता

यूक्रेन की राजधानी कीव ने सोमवार को मास्को के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए वार्ता की पुष्टि की है।
02:27 AM, 14-Mar-2022

बेलग्रेड में पुतिन समर्थकों का प्रदर्शन

यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में रविवार को कई कारें सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से होकर गुजरीं। कार में सवार लोगों ने रूसी और सर्बियाई झंडे लहराए, हॉर्न बजाया और पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) समर्थक नारे लगाए। सर्बिया ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग करने और मास्को की आक्रामकता की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के बावजूद अपने सहयोगी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
01:08 AM, 14-Mar-2022

यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता पर चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ट्वीट कर बताया कि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ चर्चा में, यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता पर आगे की बातचीत प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed