06:15 AM, 14-Mar-2022
बाइडन ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात
राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
04:44 AM, 14-Mar-2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि वह यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कुछ समय पहले की बात है जब रूस ने नाटो सदस्यों के क्षेत्र पर हमला किया था तो मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मॉस्को नॉर्ड स्ट्रीम 2 को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा। आगे कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं तो रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर, नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।
04:03 AM, 14-Mar-2022
अमेरिका से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा रूस
रूसी मीडिया स्पुतनिक ने रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन के हवाले से कहा कि रूस अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा, क्योंकि पश्चिम और दुनिया भर के दबाव से मॉस्को का रुख नहीं बदलेगा।
03:58 AM, 14-Mar-2022
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने रूसी हमले की निंदा की
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि हम पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब, यवोरिव में इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी पर रूसी संघ के मिसाइल हमले की निंदा करते हैं। क्रूरता बंद होनी चाहिए। इस हमले में 35 लोग मारे गए।
03:49 AM, 14-Mar-2022
5550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 5,550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी को नौ मानवीय गलियारों के माध्यम से निकाला गया और 3,950 को कीव क्षेत्र के कस्बों और शहरों से निकाला गया।
03:34 AM, 14-Mar-2022
रूसी सेना ने सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया
यूक्रेनी स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन में सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इसके अतिरिक्त 104 को नुकसान पहुंचाया। मॉस्को के सैनिकों ने भी छह चिकित्सा कर्मियों को मार डाला, जबकि ऑल-आउट युद्ध की शुरुआत के बाद से 12 और गंभीर रूप से घायल हो गए।
02:31 AM, 14-Mar-2022
अमेरिकी एनएसए ने चीन को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी
कीव इंडिपेंडेंट ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को उद्धृत करते हुए कहा कि "चीन को परिणाम भुगतने होंगे यदि वह रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करता है।" सुलिवन 14 मार्च को रोम में चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से मिलने वाले हैं।
02:27 AM, 14-Mar-2022
आज यूक्रेन और रूस के बीच होगी चौथे दौर की वार्ता
यूक्रेन की राजधानी कीव ने सोमवार को मास्को के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए वार्ता की पुष्टि की है।
02:27 AM, 14-Mar-2022
बेलग्रेड में पुतिन समर्थकों का प्रदर्शन
यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में रविवार को कई कारें सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से होकर गुजरीं। कार में सवार लोगों ने रूसी और सर्बियाई झंडे लहराए, हॉर्न बजाया और पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) समर्थक नारे लगाए। सर्बिया ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग करने और मास्को की आक्रामकता की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के बावजूद अपने सहयोगी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
01:08 AM, 14-Mar-2022
यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता पर चर्चा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ट्वीट कर बताया कि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ चर्चा में, यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता पर आगे की बातचीत प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया गया।