फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: 'विकास और विरासत साथ लेकर आगे बढ़ रहा भारत', सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

Mon, 11 May 2026 01:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ (गुजरात) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 May 2026 01:05 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री आज शाम  वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे।पढ़िए अपडेट्स-

विज्ञापन
Somnath amrit Mahotsav live 75 years of inauguration of renovated temple pm Narendra modi participate
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

लाइव अपडेट

01:11 PM, 11-May-2026

जिसके नाम में ही सोम जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मैं पिछली बार यहां आया था, तब मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है। इतिहास के लंबे कालखंड में इस मंदिर ने अनेक आक्रमण झेले। महमूद गजनवी, अलाउद्दीन खिलजी जैसे अनेक आक्रांता आए। लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया। वो सोमनाथ को एक भौतिक ढांचा मानकर उससे टकराते रहे। बार-बार इस मंदिर को तोड़ा गया। ये बार-बार बनता रहा। हर बार उठ खड़ा होता रहा! क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारे राष्ट्र का वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले लोग हैं। उसके भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। और शिव तो सर्वात्मा हैं।
01:08 PM, 11-May-2026

पोखरण परमाणु परीक्षण को दिया गया था ऑपरेशन शक्ति नाम: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपेरशन शक्ति नाम दिया था, क्योंकि, शिव के साथ शक्ति की आराधना ही हमारी परंपरा रही है। शिव और शक्ति की हमारी आराधना का जो विचार है, वो देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए भी प्रेरणा बने। आज हम ये संकल्प भी साकार होते देख रहे हैं। मैं इस अवसर पर भगवान सोमनाथ के चरणों से सभी देशवासियों को ऑपेरशन शक्ति की वर्षगांठ की भी बधाई देता हूं।
विज्ञापन
01:06 PM, 11-May-2026

भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति अटल : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनियाभर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी। अनेक प्रकार के बंधन लग गए। आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। 11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी। लेकिन 13 मई को फिर दो और परमाणु परीक्षण हुए थे। उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है। उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था। लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती।
 
01:04 PM, 11-May-2026

आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें।
 
01:02 PM, 11-May-2026

सोमनाथ का अमृत महोत्सव अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं यहां देख रहा हूं कि सोमनाथ का अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं है। ये अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव भी है।
01:00 PM, 11-May-2026

सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 75 साल पहले आज के ही दिन सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना... ये कोई साधारण अवसर नहीं था। अगर 1947 में भारत आजाद हुआ था तो, 1951 में सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 11-May-2026

प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी कुछ ही महीने पहले मैं यहां आया था, तब हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे थे। प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व और आज इस आधुनिक स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष, हम केवल दो आयोजनों का हिस्सा भर नहीं बनें, हमें हजार वर्षों की अमृत यात्रा को अनुभव करने का शिवजी ने मौका दिया है।
12:54 PM, 11-May-2026

सुखद अनुभव दे रही आज की यात्रा: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, दादा सोमनाथ के अनन्य भक्त के रूप में मैं कितनी बार यहां आया हूं, कितनी ही बार उनके सामने नतमस्तक हुआ हूं। लेकिन आज जब मैं यहां आ रहा था, तो समय की ये यात्रा एक सुखद अनुभूति दे रही थी।
12:48 PM, 11-May-2026

सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए द्वार खुलने के 75 वर्ष पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ जुटे हैं। वह दिन भारत की सभ्यतागत यात्रा में वास्तव में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर था।
12:44 PM, 11-May-2026

पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर की विरासत और आध्यात्मिक महत्व को समर्पित स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed