Rajya Sabha Election LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को तीन, भाजपा को एक सीट; UP-हिमाचल में मतगणना के दौरान हंगामा
Rajya Sabha elections 2024 Voting Result Live Updates : कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचे। सभी विधायक बेंगलुरु के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे और बस में बैठकर एक साथ वोट डालने पहुंचे।
लाइव अपडेट
सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को हरा भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा सीट जीत रचा इतिहास
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीत कर इतिहास रच दिया है। दोनों दलों के प्रत्याशियों को 34-34 वोट मिले थे। इसके बाद पर्ची से फैसला हुआ जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा जीत के करीब पहुंची।कर्नाटक के नतीजे
अजय माकन, जी सी चन्द्रशेखर, सैयद नसीर हुसैन (सभी कांग्रेस), नारायणसा भांडगे (भाजपा) ने कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव जीता।कर्नाटक के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं
कर्नाटक के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं। इसके अलावा भाजपा ने एक सीट जीती।JDS के राज्यसभा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव लड़ रहे जेडीएस नेता डी कुपेंद्र रेड्डी और उनके सहयोगियों के खिलाफ बंगलूरू के विधान सौधा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पुष्टि की कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों को धमकी देने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।मतगणना जारी
राज्यसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना चल रही है। थोड़ी देर में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा।बसपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को किया वोट
यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया। भाजप प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था। राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक 395 विधायक वोट कर चुके हैं।
कर्नाटक में दोपहर एक बजे तक 214 विधायकों कर चुके थे मतदान
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक 214 विधायक अपने मत का इस्तेमाल कर चुके थे। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ था और शाम चार बजे तक चलेगा। वहीं शाम पांच बजे मतगणना शुरू होगी।अखिलेश यादव ने लिखा- ये सच्चे साथियों की परीक्षा थी
हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है।हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2024
अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है। pic.twitter.com/SWzDhvtnvF
एंबुलेंस में मतदान करने पहुंचे विधायक
उत्तर प्रदेश में अपना दल के विधायक एंबुलेंस में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे। अपना दल विधायक नील रतन पटेल कोरोना संक्रमित हैं, ऐसे में वे एंबुलेंस से मतदान करने पहुंचे।एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर दिन उनकी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। हर दिन वे कह रहे हैं कि 12-13 जेडीएस विधायक कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं।#WATCH | On Rajya Sabha elections, Karnataka JD(S) leader HD Kumaraswamy says, "Congress has been disturbing JD(S) MLAs everyday. Each day they have been saying that more than 12-13 JD(S) are ready to join Congress. To show our strength, we put forward a candidate in this… pic.twitter.com/jIzXXSxSMu
— ANI (@ANI) February 27, 2024