फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Herald Case Live: राहुल गांधी से हुई करीब 10 घंटे पूछताछ, ईडी ने आज फिर बुलाया

Tue, 14 Jun 2022 12:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jun 2022 12:56 AM IST
खास बातें

Rahul Gandhi ED Inquiry: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिन में करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ हुई। दूसरे राउंड में राहुल से ईडी ने करीब साढ़े पांच घंटे तक सवाल पूछे। राहुल गांधी से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
National Herald Case Live Updates Rahul Gandhi ED Summon Congress Protest Today News in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:54 AM, 14-Jun-2022

कांग्रेस की आवाज इन कार्रवाइयों से शांत नहीं होगी: दीपेंद्र एस हुड्डा

ईडी जिस तरह से इस मामले को संभाल रही है, राहुल गांधी से जितने घंटे पूछताछ की गई और कल फिर से बुलाया गया, यह राजनीतिक प्रतिशोध के एजेंडे की गंध है। राहुल गांधी और कांग्रेस की आवाज इन कार्रवाइयों से शांत नहीं होगी: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस हुड्डा
 
12:39 AM, 14-Jun-2022

भाजपा, आरएसएस सबने लूट मचा रखी है

भाजपा के हों या आरएसएस के, सबने लूट मचा रखी है, उसकी तरफ इनका ध्यान नहीं जा रहा है। प्रधानमंत्री आगे आकर महंगाई, बेरोजगारी, तनाव, हिंसा पर संबोधित करें:अशोक गहलोत 
 
विज्ञापन
12:37 AM, 14-Jun-2022

गहलोत बोले, कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरेगी

कांग्रेस पार्टी कल भी सड़कों पर उतरेगी। कानून सबके लिए समान है, लेकिन रात 12 बजे तक किसी से सवाल करना गलत है। कौन सा अपराध या धनशोधन हुआ है? जहां खरबों की लूट होती है, वे नहीं पूछते: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
 
12:18 AM, 14-Jun-2022

हम कल भी लड़ाई जारी रखेंगे: हरीश रावत

हम कल भी यह लड़ाई जारी रखेंगे। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक वे (केंद्र सरकार) राहुल गांधी और हमारी पार्टी की आवाज को दबाने की कोशिश नहीं करते: कांग्रेस नेता हरीश रावत
 
12:09 AM, 14-Jun-2022

गोहिल बोले, देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है

देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। हम सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। हम अपने पार्टी प्रमुख के साथ बैठकर चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे: कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल
 
11:34 PM, 13-Jun-2022

राहुल गांधी से करीब 10 घंटे तक पूछताछ 

लंबी पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकले, राहुल से आज करीब 10 घंटे तक हुई पूछताछ। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 PM, 13-Jun-2022

रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई नेता हिरासत में रहे

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सरोजिनी नगर थाने में 10 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। अधीर रंजन चौधरी, शक्तिसिंह गोहिल, अनिल चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ नेता अभी भी दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में हिरासत में हैं। 
 
10:54 PM, 13-Jun-2022
मुकुल वासनिक बोले- पार्टी मुख्यालय नहीं जाएंगे राहुल
मुकुल वासनिक ने कहा कि ईडी कार्यालय में सुबह से ही पूछताछ जारी थी। वहां अभी भी प्रक्रिया चल रही है, कब तक चलेगी, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसलिए हमने केसी वेणुगोपाल से अनुरोध किया कि राहुल गांधी को पार्टी मुख्यालय लाने के बजाय उनके अन्य कार्यों में भाग लेने के लिए जाने देना बेहतर होगा। 
10:52 PM, 13-Jun-2022
26 सांसद, पांच विधायक समेत 459 कार्यकर्ता हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के दौरान विरोध-प्रदर्शन कर रहे 26 सांसदों और पांच विधायकों समेत 459 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
10:24 PM, 13-Jun-2022
चिदंबरम की चोट पर पुलिस की सफाई
दिल्ली पुलिस (जोन-2) के स्पेशल सीपी (कानून-व्यवस्था) ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं के घायल होने के संबंध में पीएस तुगलक रोड पर कुछ शिकायतें मिलीं हैं, लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बल प्रयोग की ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि हिरासत के दौरान किसी तरह के आरोप हैं, तो उचित कार्रवाई के लिए उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed