फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Putin India Visit LIVE: प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Fri, 05 Dec 2025 12:02 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 05 Dec 2025 12:02 AM IST
खास बातें

Putin India Visit LIVE: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत-रूस संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।पढ़ें रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से जुड़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Vladimir Putin India Visit Live Updates PM Modi Meet Russian President at Palam Airport Delhi News in Hindi
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी की - फोटो : X @NarendraModi

लाइव अपडेट

12:00 AM, 05-Dec-2025

पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता का उपहार दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई, जिसने भारत-रूस संबंधों में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का नया आयाम जोड़ दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षाएं हर युग में मानवता को सही दिशा दिखाती हैं।

10:10 PM, 04-Dec-2025

मित्र राष्ट्रपति पुतिन स्वागत- पीएम मोदी

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्रधानमंत्री आवास में बैठक जारी है। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का सात लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। पीएम मोदी ने इसके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है।
 
विज्ञापन
08:33 PM, 04-Dec-2025

भारत में आपका स्वागत है- पुतिन के दौरे पर विदेश मंत्रालय का पोस्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है! रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
 
08:13 PM, 04-Dec-2025

अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है- पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है; इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।
 
08:06 PM, 04-Dec-2025

प्रधानमंत्री आवास में राष्ट्रपति पुतिन का पीएम ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने वहां राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया है। रूसी राष्ट्रपति भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
 
 
08:02 PM, 04-Dec-2025

पुतिन के दौरे को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय का पोस्ट

रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
07:58 PM, 04-Dec-2025

पीएम मोदी का पुतिन का स्वागत करने का फैसला अप्रत्याशित- क्रेमलिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया है। वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा कि- एयरपोर्ट पर भारतीय प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने का फैसला अप्रत्याशित (यानी पहले से तय नहीं) था। क्रेमलिन ने आगे कहा कि रूसी पक्ष को इस बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था।
07:50 PM, 04-Dec-2025

सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे पीएम मोदी और पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। कुछ ही देर में आधिकारिक रात्रिभोज होगा।
 
 
07:25 PM, 04-Dec-2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का औपचारिक स्वागत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत तमाम रूसी सैन्य अधिकारियों ने मुलाकात की है।  इस दौरान उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
 
 
07:22 PM, 04-Dec-2025

एक ही कार में रवाना हुए पीएम मोदी और पुतिन

दिल्ली पहुंचने के बाद पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कार में सवार होकर एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed