फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Presidential Election Results: देश की नई महामहिम होंगी द्रौपदी मुर्मू, सोनिया गांधी बोलीं- जल्द होगी मुलाकात

Fri, 22 Jul 2022 02:39 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 22 Jul 2022 02:39 AM IST
खास बातें

India President Election Result 2022 News Live: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। तीसरे राउंड की गिनती में ही एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय हो गई और उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सबसे पहले यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। इसके बाद पीएम मोदी भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी। मुर्मू देश की आदिवासी समुदाय की पहली राष्ट्रपति होंगी। 
 

विज्ञापन
presidential election results 2022 live updates president election vote calculation today
द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:38 AM, 22-Jul-2022
स्थानीय लोग मना रहे जश्न
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मिली भारी जीत के बाद उनके पैतृक गांव रायरंगपुर में जश्न का माहौल है। रायरंगपुर में बच्चे से बड़े तक खूब डांस कर रहे हैं।
 
12:45 AM, 22-Jul-2022
अशोक गहलोत बोले- द्रोपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।

विज्ञापन
12:39 AM, 22-Jul-2022
वसुंधरा राजे बोलीं- आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा
वसुंधरा राजे ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी बहन, श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी के निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। इस परिणाम से न केवल शिक्षा जगत और नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, बल्कि देश के आदिवासी भाइयों और बहनों का भी मनोबल ऊँचा होगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी का आभार!

12:29 AM, 22-Jul-2022
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह उनसे जल्द मुलाकात करेंगी।
12:29 AM, 22-Jul-2022
जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले- मैं अंतर्मन से हर्षित हूं 
भाजपा की राष्ट्रपति चुनाव मैनेजमेंट टीम के संयोजक और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। द्रौपदी मुर्मू जी के संग अपनी फोटो साझा करते हुए शेखावत ने ट्वीट किया कि मुझे आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रचार कार्यक्रम का संयोजक होने के नाते उनके साथ समय व्यतीत करने का सुअवसर मिला था। उनके निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे उन पलों का भी स्मरण हो आया। मुझे उनमें बड़ी बहन दिखाई देती हैं। मैं अंतर्मन से हर्षित हूं।

12:12 AM, 22-Jul-2022
सीएम पिनाराई विजयन ने दी बधाई
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। साथ ही कहा कि नए राष्ट्रपति, संविधान द्वारा बनाए गए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करके, लोगों की आपसी मित्रता को मजबूत करके और बाधाओं को दूर करके देश को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:06 AM, 22-Jul-2022
सीएम सरमा ने बोले- भारत को मिला पहला आदिवासी राष्ट्रपति
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत को अपना पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने के साथ-साथ द्रौपदी मुर्मू एक असाधारण नेता भी हैं। यह भारत की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। उनके मार्गदर्शन में देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
11:14 PM, 21-Jul-2022

एक आम महिला भारत की राष्ट्रपति बन सकती है

यह देश के लिए एक बड़ा संदेश है कि एक आम महिला भारत की राष्ट्रपति बन सकती है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 
 
10:16 PM, 21-Jul-2022

यशवंत सिन्हा को तीन राज्यों में कोई वोट नहीं मिला

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को सभी राज्यों में वोट मिला, लेकिन विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में एक भी वोट नहीं मिला। मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले।  
 
 
10:09 PM, 21-Jul-2022
केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed