फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Wayanad LIVE: पीएम मोदी बोले- आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी भारत सरकार

Sat, 10 Aug 2024 10:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2024 10:25 PM IST
खास बातें

PM Modi Wayanad Visit News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया।

विज्ञापन
PM narendra modi wayanad visit live updates conduct kerala aerial survey of landslide affected areas bally bri
अस्पताल में भूस्खलन पीड़ित बच्चे को दुलारते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:24 PM, 10-Aug-2024

प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट, लिखा- हम केरल के साथ

वायनाड दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दुख की घड़ी में हम वायनाड के लोगों के साथ खड़े हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए हम हर संभव मदद का आश्वासन देते हैं। 

09:02 PM, 10-Aug-2024

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के विकास पर जोर देगी केंद्र सरकार: लोनिवि मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे के दौरान हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए केरल सरकार के मंत्रियों ने वायनाड के विकास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पहल होने की उम्मीद जताई है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने कहा कि राज्य सरकार और सीएम पिनाराई विजयन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपये की मांग केंद्र से की गई है। हमने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी सभी मांगें रखी हैं। एससी-एसटी विभाग के मंत्री ओआर केलू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा को समझने के लिए अधिक समय बिताया। उन्होंने सुझाव दिया है कि हम आपदा के कारण का पता लगाने के लिए एक अध्ययन करें। वह हमारी मांगों पर विचार करेंगे। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वासन दिया कि केंद्र से पर्याप्त वित्तीय सहायता की कमी के कारण राज्य को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
08:12 PM, 10-Aug-2024

काश पहले आ जाते प्रधानमंत्री : शशि थरूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि काश प्रधानमंत्री पहले आ जाते और जमीनी हालात देखते। अब मुझे उम्मीद है कि सरकार वास्तव में कोई पहल करेगी। वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेगी। ताकि उचित सहायता मिल सके। 
 
06:05 PM, 10-Aug-2024

मैंने आपदा को करीब से देखा और अनुभव किया है: मोदी

वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था। पानी मोरबी शहर में घुस गया। पूरे शहर में 10-12 फीट पानी था। 2,500 से ज्यादा लोग मारे गए। मैं वहां एक स्वयंसेवक के रूप में करीब छह महीने तक रहा। मैं इन परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि देश और भारत सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 
 
05:02 PM, 10-Aug-2024

केंद्र सरकार करती रहेगी केरल की मदद

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब घटना हुई तो सुबह मैंने सीएम पिनाराई विजयन से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सहायता प्रदान करेंगे। जितनी जल्दी हो सके घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस , डॉक्टर और सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की। मैं मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी काम बजट की कमी के कारण रुके नहीं। 
 
04:56 PM, 10-Aug-2024
वायनाड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से मुझे घटना के बारे में जानकारी मिली है, तब से मैं भूस्खलन के बारे में लगातार अपडेट ले रहा हूं। केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को आपदा में मदद करने के लिए लगाया। यह बहुत बड़ी आपदा है। यह सामान्य घटना नहीं है। भूस्खलन में हजारों परिवारों के सपने टूट गए। उन्होंने कहा कि मैंने राहत शिविरों में पीड़ितों से मुलाकात की और अस्पताल में घायल मरीजों से भी मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:48 PM, 10-Aug-2024

अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड दौरे पर अस्पताल पहुंचकर भूस्खलन पीड़ितों से बात की। उन्होंने अस्पताल में मिल रहे इलाज को लेकर जानकारी ली। 
 
04:36 PM, 10-Aug-2024

अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगे की रणनीति जानी। बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद हैं। 
 
03:21 PM, 10-Aug-2024

प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावितों से की मुलाकात

केरल के वायनाड दौरे पर पीएम मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री शरणार्थी कैंपों में पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी व्यथा सुनी। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और उन्हें कहा कि सरकार उनके साथ है।
 
02:32 PM, 10-Aug-2024

वायनाड में हालात की जानकारी ले रहे पीएम मोदी

भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं पीएम मोदी। साथ में सीएम पी विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed