Mann Ki Baat@100: पीएम बोले- ‘मन की बात’ देशवासियों की अच्छाइयों का अनोखा पर्व, मेरे लिए यह आध्यात्मिक यात्रा
{"_id":"644de3be308ec4225e043fe3","slug":"pm-modi-mann-ki-baat-100-episode-live-news-and-updates-in-hindi-2023-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat@100: पीएम बोले- ‘मन की बात’ देशवासियों की अच्छाइयों का अनोखा पर्व, मेरे लिए यह आध्यात्मिक यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 30 Apr 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2023 03:09 PM IST
खास बातें
PM Modi Mann ki Baat 100th Episode Updates : प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 100 एपिसोड पूरे हो गए। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए देश में जगह-जगह इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई और करोड़ों लोगों ने इसे लाइव सुना।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:28 PM, 30-Apr-2023
एस जयशंकर ने भी किया भारतीय समुदाय को संबोधित
विदेश मंत्री एस जयशंकर को शनिवार देर रात यहां एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में ये प्रस्ताव सौंपे गए। इस कार्यक्रम में भी ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण किया गया। जयशंकर ने इस अवसर पर भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों को संबोधित किया।01:22 PM, 30-Apr-2023
मन की बात के सम्मान में न्यूजर्सी-न्यूयॉर्क के सदनों में विशेष प्रस्ताव जारी
न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण के सम्मान में विशेष प्रस्ताव जारी किए हैं। प्रस्तावों में कहा गया है कि यह ‘‘अहम’’ प्रसारण ‘‘सुशासन को बढ़ावा देने और लोकतंत्र को मजबूत करने’’ के लिए संचार का एक प्रभावी साधन बन गया है। न्यूयॉर्क राज्य द्वारा 26 अप्रैल, 2023 को सीनेट और असेम्बली में पारित किए गए प्रस्ताव में 30 अप्रैल को ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के प्रसारण पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बधाई दी गई है। सीनेट में इस प्रस्ताव को भारतीय-अमेरिकी सीनेटर केविन थॉमस और असेम्बली की भारतीय-अमेरिकी महिला सदस्य जेनिफर राजकुमार ने पेश किया था। न्यूजर्सी ‘जनरल असेम्बली’ में यह प्रस्ताव राज मुखर्जी द्वारा पेश किया गया। इस अवसर पर एडिसन के मेयर सैम जोशी ने भी प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
12:11 PM, 30-Apr-2023
राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये परिचर्चा, मन की भावनाएं, राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही हैं। इस माध्यम से केवल एक संवाद नहीं बल्कि इसके माध्यम से पूरे देश के लोगों की विचारधारा और ऐसी कहानियां जो इतिहास के पल में लुप्त हो जाती हैं, उन्हें उजागर करने का कार्य हुआ है।
#WATCH केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को सुना।#MannKiBaat100 pic.twitter.com/XkiwS75vF7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
11:41 AM, 30-Apr-2023
लंदन में इंडिया हाउस में सुना गया कार्यक्रम
ब्रिटेन: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लंदन में इंडिया हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुना।
#WATCH ब्रिटेन: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लंदन में इंडिया हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड सुन रहे हैं। pic.twitter.com/owQEDgRJoP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 30, 2023
11:36 AM, 30-Apr-2023
11:31 AM, 30-Apr-2023
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 30-Apr-2023
पढ़ें प्रदीप सांगवान से पीएम मोदी की बातचीत
प्रधानमंत्री ने कहा, ''प्रदीप सांगवान आज हमारे साथ हैं, जिन्होंने हीलिंग हिमालया फाउंडेशन की शुरुआत की थी। प्रदीप जी, आपने हिमालय को हील करने की सोची। आजकल आपका अभियान कैसे चल रहा है।''
प्रदीप सांगवान ने कहा, ''जितना काम हम पहले पांच साल में करते थे, 2020 के बाद से अब एक साल में ही हो जाता है। हम पहले संघर्ष कर रहे थे। लोग सपोर्ट नहीं कर पा रहे थे या तवज्जो नहीं दे रहे थे। जब मन की बात में इसका जिक्र हुआ तो बहुत सारी चीजें बदल गईं। आज हम रोज पांच टन कचरा इकट्ठा करते हैं। यकीन नहीं मानेंगे कि मैं एक वक्त पर हौसला छोड़ चुका था, मन की बात में जिक्र होने के बाद एकदम बदलाव आया। पता नहीं कैसे आप हमें ढूंढ लेते हैं। हम हिमालय में जाकर काम करते हैं। आपने वहां हमें ढूंढा। तब मेरे लिए यह भावुक क्षण था कि देश के प्रथम सेवक से मैं बात कर पाया हूं।''
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ''आप हिमालय की चोटियों पर सच्चे अर्थों में साधना कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आपका नाम सुनते ही लोगों को याद आता होगा कि आप कैसे पहाड़ों के स्वच्छता अभियान में जुड़े हैं। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से, चर्चा से, कितने ही पर्वतारोही इस अभियान से जुड़े हैं। अच्छी बात है।''
11:26 AM, 30-Apr-2023
पर्यावरण को लेकर मन की बात का प्रयास भी जारी: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेश में टूर जाने से पहले अपने देश के टूरिज्म प्लेसों पर जाना चाहिए। ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट पर भी बात की है। आज दुनिया जिस पर्यावरण को लेकर इतनी परेशान है, उसे लेकर मन की बात का प्रयास भी जारी है। मुझे यूनेस्को की डीजी का बयान भी आया है। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड पर बधाई दी है और एक संदेश भी भेजा है।
11:24 AM, 30-Apr-2023
11:21 AM, 30-Apr-2023
मंजूर अहमद का जिक्र हुआ
प्रधानमंत्री ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर की पेंसिल स्लेट्स के बारे में बताते हुए मंजूर अहमद का जिक्र हुआ था। मन की बात के इस सौवें एपिसोड में आपसे बात करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये पेंसिल स्लेट्स का काम कैसा चल रहा है?''
मंजूर अहमद ने कहा, ''बहुत अच्छे से चल रहा है। जब से आपने हमारी बात मन की बात में कही, तब से बहुत काम बढ़ गया है। दूसरों को रोजगार मिल रहा है। मेरे पास दौ सौ से ज्यादा लोग हैं। एक-दो महीने में और दो सौ लोगों को रोजगार बढ़ जाएगा।''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे बराबर याद है। उस दिन आपने मुझे कहा था कि यह ऐसा काम है, जिसकी कोई पहचान नहीं है। आपको इसकी पीड़ा भी थी। आपको इस पर मुश्किल भी होती थी। अब पहचान भी बन गई। दो सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। विस्तार करके और दो सौ लोगों को रोजगार दे रहे हैं। खुशी की खबर है।''
मंजूर अहमद ने इस पर कहा, ''किसानों को भी फायदा मिला। दो हजार का पेड़ अब पांच हजार का हो गया है। इतनी मांग बढ़ गई है। पहचान भी मिल रही है।''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''देखिए, वोकल फॉर लोकल की ताकत कितनी जबर्दस्त है, यह आपने धरती पर उतारकर दिखा दी। मेरी तरफ से आपको और गांव के सभी किसानों को, आपके साथ काम कर रहे सभी साथियों को भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''