फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Visit LIVE: पीएम मोदी ने की भारतीय समुदाय की तारीफ, राष्ट्रपति प्राबोवो बोले- हम भारत से सीख रहे हैं

Tue, 07 Jul 2026 07:37 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 Jul 2026 07:37 PM IST
खास बातें

PM Modi Indonesia Visit News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी के विशेष स्वागत के दौरान वाहनों का काफिला और घुड़सवारों की टुकड़ी भी दिखी। आज दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ा अहम समझौता हो सकता है। विदेश दौरे के पहले चरण में पीएम किन कार्यक्रमों में शामिल होंगे? आगे कि योजनाएं क्या हैं? अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए ऐसे तमाम अपडेट्स...

विज्ञापन
PM Modi Indonesia Visit LIVE: Prime Minister Arrives in Indonesia Full Schedule of Foreign Tour
इंडोनेशिया के दौरे पर पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

07:23 PM, 07-Jul-2026

'इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के लिए है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, 'आज सुबह मुझे इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों के लिए है। यह आप सभी के लिए, यानी भारतीय समुदाय के सदस्यों के लिए सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है'।

07:17 PM, 07-Jul-2026

'कुछ कुछ होता है' गीत यहां बहुत लोकप्रिय है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा, 'मैं राष्ट्रपति प्राबोवो का उनकी बातों के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। महामहिम, आप भारत के सच्चे दोस्त हैं। यहां आने के लिए आपका धन्यवाद। इंडोनेशिया के लोगों ने मुझे जो प्यार और अपनापन दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं; इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है... मैंने हर चेहरे पर भारत के लिए प्यार, सम्मान और गहरे जुड़ाव की भावना देखी'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'मैंने देखा कि बॉलीवुड का गाना 'कुछ कुछ होता है' यहां बहुत लोकप्रिय है। आज मैंने राष्ट्रपति प्राबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ़ 'कुछ कुछ' से कहीं आगे बढ़कर 'बहुत कुछ होता है' तक पहुंच जाता है'।


विज्ञापन
07:15 PM, 07-Jul-2026

मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक- राष्ट्रपति सुबियांतो

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने कहा, 'मैं भारत की घरेलू राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता। मैं सभी भारतीयों का दोस्त हूं, लेकिन एक बात जरूर कहना चाहूंगा - और मेरे करीबी साथी और सहयोगी भी इस बात की गवाही देंगे - कि मैं नरेंद्र मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं कोई पेशेवर राजनेता नहीं हूं। इसका सबूत यह है कि मैंने पांच आम चुनावों में हिस्सा लिया और चार बार हारा... राष्ट्रपति बनने से पहले ही मैंने प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की नीतियों का अध्ययन किया था और चूंकि उन पर कोई कॉपीराइट नहीं है, इसलिए मैंने उनकी कई नीतियों को अपनाया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत उदारता से मुझे उनकी नीतियों को अपनाने की अनुमति दी। इसलिए मुझ पर किसी अदालत में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता'। सुबियांतो ने आगे कहा, 'इंडोनेशिया के लोगों को भारत के अनुभव से सीखना चाहिए। हमारी सभ्यता और संस्कृति पर भारतीय सभ्यता का गहरा प्रभाव है। हमारी भाषा का लगभग 50% हिस्सा संस्कृत से आया है। हमारे बहुत से नाम संस्कृत के हैं। इसलिए, हमारे बीच एक करीबी रिश्ता है और हम और भी करीबी सहयोग का स्वागत करते हैं'।

07:10 PM, 07-Jul-2026

'भारतीय संगीत सुनते ही मेरा शरीर थिरकने लगता है'

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने इस दौरान कहा, 'भारत की राजकीय यात्रा पर आने से ठीक पहले, मैंने जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट करवाया था। मैंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया और मुझे पता चला कि मुझमें भारतीय डीएनए है। और इसीलिए मुझे लगता है कि जब भी मैं कोई संगीत सुनता हूं, खासकर भारतीय संगीत, तो मेरा शरीर थिरकने लगता है'।
 
07:01 PM, 07-Jul-2026

मेरे ज्यादातर मंत्री भारतीय गाने बहुत अच्छे से गाते हैं- सुबियांतो

इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने कहा, 'मेरे मंत्री और जनरल, सभी को नाचना और गाना पसंद है। हो सकता है कि उनमें से ज्यादातर लोगों में भारतीय डीएनए हो। मेरे ज्यादातर मंत्री भारतीय गाने बहुत अच्छे से गाते हैं'। उन्होंने यह भी कहा, 'हम भारत के चुनाव आयोग से बहुत बारीकी से सीख रहे हैं। सच कहूं तो, हम भारत को 1.4 अरब लोगों वाले देश के तौर पर देखते हैं। वहां हमारी तरह ही कई जातीय समूह और अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाएं हैं, फिर भी कई राज्यों और खुद भारत संघ में इतने वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का बदलाव होता रहा है। यह एक शानदार उपलब्धि है। मैं भी इसका अध्ययन कर रहा हूं और भारत की इन शानदार उपलब्धियों का अनुसरण कर रहा हूं'।
 
06:56 PM, 07-Jul-2026

इंडोनेशिया में भी फुटबॉल के लिए बहुत जुनून है- पीएम मोदी

जकार्ता में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आजकल पूरी दुनिया में फुटबॉल का बुखार छाया हुआ है। यहां इंडोनेशिया में भी फुटबॉल के लिए बहुत जुनून है, और यह साफ है कि आप सभी वही ऊर्जा और उत्साह अपने साथ यहां लाए हैं। एक दिलचस्प संयोग भी है... जब भी मैं इंडोनेशिया आया हूं, यहां फीफा वर्ल्ड कप का उत्साह देखने को मिला है। पहला कार्यक्रम 2018 में जकार्ता में हुआ था, फिर हम 2022 में बाली में मिले, और अब 2026 में हम एक बार फिर जकार्ता में मिल रहे हैं। इन तीनों मौकों पर इंडोनेशिया में फुटबॉल की धूम रही है। इंडोनेशिया में इन तीनों कार्यक्रम के 'मैन ऑफ द मैच' एक ही हैं: आप सभी जो यहां इंडोनेशिया में रहते हैं। आप सभी 'मैन ऑफ द मैच' हैं'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:50 PM, 07-Jul-2026

आतंकवाद के खिलाफ भारत-इंडोनेशिया साथ खड़े हैं- पीएम मोदी

इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत और इंडोनेशिया हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडोनेशिया ने मजबूती से भारत का समर्थन किया था। पीएम मोदी ने इसके लिए इंडोनेशिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त कार्य समूह (जॉइंट वर्किंग ग्रुप) के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं और इस सहयोग को आगे भी मजबूत किया जाएगा।
03:47 PM, 07-Jul-2026

भारत और इंडोनेशिया भविष्य के स्वाभाविक साझेदार

संसद को संबोधित करते हुए कहा आगे कि भारत और इंडोनेशिया दुनिया के सबसे युवा समाजों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश प्रमुख समुद्री शक्तियां हैं और ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बनकर उभरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों प्राचीन सभ्यताएं हैं और भविष्य के लिए स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
03:37 PM, 07-Jul-2026

इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने किया नेहरू का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 1950 में जब भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था, तब उस समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सुकार्णो थे। उस दौर में बांडुंग सम्मेलन में राष्ट्रपति सुकार्णो और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया था कि स्वतंत्र देशों को अपने फैसले स्वयं लेने का अधिकार है।
 
03:34 PM, 07-Jul-2026

समुद्र शेयर नहीं करते, हमारी हिस्ट्री भी शेयर्ड है- पीएम मोदी

इंडिया और इंडोनेशिया सिर्फ समुद्र शेयर नहीं करते, हमारी हिस्ट्री भी शेयर्ड है। हमारा संबंध वायांग नृत्य और संगीत से है। हम बोरोबुदुर और प्रामबानन जैसी अद्भुत स्मारकों से जुड़े हैं, हम इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ से जुड़े हैं, हम बाली के जात्रा के उत्सव और उसके उल्लास से जुड़े हैं। जब हम स्वाद की बात करते हैं तो क्रुपुक और पापड़ है, कौन ज्यादा क्रंची है, ये कहना कठिन हो जाता है, लेकिन ये बात तो तय है कि मसाला और बुंबू दोनों हमारे जीवन में फ्लेवर लाते हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed