फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Birthday Live: 72 साल के हुए पीएम, लगा बधाइयों का तांता; रक्तदान अभियान में बना विश्व रिकॉर्ड

Sat, 17 Sep 2022 08:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Sep 2022 08:53 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री आज चार अहम कार्यक्रमों में संबोधन भी देंगे। सबसे पहले पीएम मोदी ने नामीबिया से आए चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो-पालपुर अभ्यारण्य में बने बाड़ो में छोड़ा। इसके अलावा पीएम तीन अहम कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Birthday Live Updates, President Draupadi Murmu, Rajnath Singh, Rahul Gandhi Congratulates him
पीएम मोदी और सीएम नीतीश(फाइल) - फोटो : file photo

लाइव अपडेट

08:52 PM, 17-Sep-2022
रक्तदान अभियान के पहले दिन बना विश्व रिकॉर्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए पखवाड़े के रक्तदान अभियान के पहले दिन 87,137 लोगों ने रक्तदान किया जो एक 'विश्व रिकॉर्ड' है। मंडाविया ने नागरिकों से आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोश पोर्टल पर रक्तदान करने के लिए 'रक्तदान अमृत महोत्सव' के तहत पंजीकरण करने का आग्रह किया। अभियान एक अक्तूबर तक चलेगा।
06:48 PM, 17-Sep-2022
युवा कांग्रेस ने ‘बेरोजगार मेले’ का आयोजन किया
इस बीच भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए ‘बेरोजगार मेले’ का आयोजन किया। उनकी ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री को युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। युवा कांग्रेस के कार्यालय परिसर में इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन
06:48 PM, 17-Sep-2022
धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के चार जिलों के सभी टीबी रोगियों को गोद लिया
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के चार जिलों के सभी टीबी रोगियों को गोद लिया। उन्होंने कहा कि 2025 तक पीएम मोदी के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए ओडिशा के अंगुल, देवगढ़, ढेंकनाल और संबलपुर जिलों के सभी टीबी रोगियों को अपनाया।
05:36 PM, 17-Sep-2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झंडेवाला मंदिर में पूजा की। - फोटो : ANI
नड्डा ने करोल बाग में 'बस्ती संपर्क अभियान' में हिस्सा लिया
इ बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करोल बाग में 'बस्ती संपर्क अभियान' में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने लाखों स्थानों पर सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। ये कार्यकर्ताओं की उच्चतम सोच है। PM मोदी ने अपना जीवन देश सेवा, मानवता की सेवा, गरीब, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को ताकत देने का काम किया।
05:35 PM, 17-Sep-2022
15 दिन तक पूरे देश में चलेगा रक्तदान अभियान
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राष्ट्रीय रक्तदान शिविर में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर यह रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया है। इसे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर सफदरजंग अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान अगले 15 दिन तक पूरे देश में चलाया जाएगा।
05:35 PM, 17-Sep-2022
मंडाविया ने 72 टीबी रोगियों को गोद लिया
पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 72 टीबी रोगियों को गोद लिया है। मंडाविया इन मरीजों के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। उन्होंने गुजरात के पलिताना से इन 40 टीबी रोगियों को गोद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 17-Sep-2022

तेजस्वी यादव ने दी पीएम मोदी को बधाई

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
01:38 PM, 17-Sep-2022

पीएम मोदी ने श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया और विकास केंद्रो का उद्घाटन किया।
12:52 PM, 17-Sep-2022

छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। बघेल ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। 
 
11:01 AM, 17-Sep-2022

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दी पीएम मोदी को बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम नीतीश ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभगकामनाएं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed