फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session: संभल हिंसा को लेकर लोकसभा में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

Thu, 05 Dec 2024 06:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Dec 2024 06:03 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament Updates: संसद के दोनों सदनों में अब तक भारी हंगामा और नारेबाजी देखी गई है। लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार बनी हुई है। हालांकि, बीते दो दिनों से सदनों की कार्यवाही चली। लेकिन आज संभल हिंसा को लेकर सदन में हंगामा हो गया। शीतकालीन सत्र की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Rahul Gandhi Sambhal Violence PM Modi Lok Sabha Rajya Sabha
संसद सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:02 PM, 05-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
05:31 PM, 05-Dec-2024

राज्यसभा में विशेष उल्लेख के प्रस्ताव दे रहे सदस्य

राज्यसभा में विशेष उल्लेख के प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। इसमें सदस्य जन महत्व के मुद्दे उठाते हैं। 

विज्ञापन
05:29 PM, 05-Dec-2024

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पारित

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पारित हो गया है। विपक्ष ने संशोधन के प्रस्ताव दिए, मगर यह गिर गए। यह विधेयक एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 की जगह लेगा। 

05:18 PM, 05-Dec-2024

हम हवाई किराये में सुधार लागू करने जा रहे: नायडू

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि हम एयरलाइंस में 24 घंटे में किराया बदलने वाले खंड को हटा रहे हैं। यह हवाई किराये में अनियमिततओं को दूर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम विमानन की बात करते हैं, तो हम पर्यटन की बात करते हैं। जब हम विमानन की बात करते हैं, तो हम आर्थिक गतिविधि की बात करते हैं। जब हम विमानन की बात करते हैं, तो हम रियल एस्टेट विकास, रोजगार सृजन, उद्योग, संस्कृति की बात करते हैं। जब हम विमानन की बात करते हैं, तो हम कृषि की बात करते हैं।


 
04:23 PM, 05-Dec-2024

संसद में तिरंगे के अलावा अन्य बैज न पहनें सदस्य: ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदस्यों से कहा कि वे संसद में राष्ट्रीय तिरंगे के अलावा अन्य लैपल पिन और बैज न पहनें। जब कई कांग्रेस सदस्य जैकेट और शर्ट पर मोदी अदाणी एक है और अदाणी सुरक्षित है लिखे स्टिकर पहने दिखे तो ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 349 में कहा गया है कि एक सदस्य को लैपल पिन या बैज के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को छोड़कर सदन में किसी भी प्रकार का बैज नहीं पहनना चाहिए। सदस्य संसदीय नियमों और परंपराओं का पालन करें। सदन की गरिमा से समझौता नहीं किया जाए।
04:06 PM, 05-Dec-2024

निशिकांत दुबे ने किया तीन नियमों का उल्लंघन: थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब निशिकांत दुबे ने अपमानजनक बयान दिया तो उन्होंने संसद के कम से कम तीन नियमों का उल्लंघन किया। पहला आप लोगों पर अपमानजनक तरीके से हमला नहीं कर सकते, दूसरा आप बिना नोटिस दिए या पहले से लिखित में दिए किसी का नाम नहीं ले सकते और तीसरा आप किसी सांसद के संसदीय विशेषाधिकार का हनन नहीं कर सकते। उन्होंने इन तीनों नियमों का उल्लंघन किया लेकिन फिर भी उन्हें बोलने दिया गया। हमने स्पीकर से कहा कि इसे हटा दिया जाना चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। फिर भी ऐसा नहीं हुआ। हमने विरोध किया और फिर सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। यह संसदीय समय, हमारा समय, हमारे करदाताओं का समय बर्बाद करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:58 PM, 05-Dec-2024

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक पर चल रही चर्चा

राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर चर्चा हो रही है। 

03:17 PM, 05-Dec-2024

'सरकारी विभागों में चार साल में लेटरल एंट्री से 63 'विशेषज्ञ' नियुक्त किए गए', केंद्र ने संसद में दी जानकारी

गुरुवार को केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि 2019 से 2023 तक लेटरल एंट्री मोड के जरिए विभिन्न विभागों में 63 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में एक लिखित जवाब में बताया कि इनमें से 35 नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर और बाकी 28 अधिकारी अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किए गए हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा, '2018 से संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के स्तर पर लेटरल भर्ती की गई है, ताकि उनकी विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट असाइनमेंट के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई, जिनमें पांच अनुबंध के आधार पर और तीन अन्य सरकारी विभागों/संगठनों से प्रतिनियुक्ति के जरिए नियुक्त किए गए। 2021 में संयुक्त सचिव (3), निदेशक (18) और उप सचिव (9) के स्तर पर तीस भर्तियां की गईं। इनमें से 14 संविदा पर और 16 प्रतिनियुक्ति के माध्यम से थीं। वहीं 2023 में, 25 ऐसे विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई, जिनमें तीन संयुक्त सचिव, 15 निदेशक और सात उप सचिव शामिल हैं। उनमें से 16 को अनुबंध के आधार पर और नौ को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्त किया गया है। 
02:41 PM, 05-Dec-2024

पारदर्शी और तय मानकों के अनुसार छह हवाई अड्डे अदाणी समूह को लीज पर दिए: नागरिक उड्डयन मंत्री

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के छह हवाई अड्डे पूरे पारदर्शी तरीके से और तय मानकों के अनुसार अदाणी समूह को लीज पर दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जो हवाई अड्डे लीज पर दिए गए हैं, उनमें लखनऊ, अहमदाबाद, मंगलूरू, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इस पर टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि नीति आयोग और आर्थिक मामलों के विभाग ने इनमें से दो हवाई अड्डों को अदाणी समूह को न देने की संस्तुति की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इस दावे को नकार दिया। 

 
02:32 PM, 05-Dec-2024

लोकसभा तीन बजे तक स्थगित

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए कुछ आरोपों पर विपक्ष के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे तक स्थगित।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed