फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session Live: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा 27 नवंबर तक स्थगित

Mon, 25 Nov 2024 12:50 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 12:50 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session Live Updates News In Hindi: संसद के सोमवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में अदाणी और वक्फ संशोधन विधेयक की ही गूंज सुनाई देने के आसार हैं। अदाणी समूह को लेकर समय-समय पर सरकार पर निशाना साधते रहे विपक्ष ने रिश्वत प्रकरण सामने आने के बाद और भी हमलावर रुख अपना लिया है। विपक्षी इंडिया ब्लॉक अदाणी मामले में पहले ही दिन चर्चा कराने पर अड़ा है। दूसरी तरफ, सरकार ने विपक्ष के विरोध की परवाह न करते हुए वक्फ संशोधन विधेयक इसी सत्र में पेश करने का संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Waqf Bill Adani Case PM Modi Lok Sabha Rajya Sabha News in Hindi
Parliament Winter Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:50 PM, 25-Nov-2024

लोकसभा की कार्यवाही भी स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के चलते 27 नवंबर तक स्थगित कर दी गई है। 
11:50 AM, 25-Nov-2024

राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 11.45 बजे फिर से शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। कल यानी मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी। ऐसे में अब बुधवार को फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 
विज्ञापन
11:28 AM, 25-Nov-2024

राज्यसभा में अदाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा

राज्यसभा में गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अदाणी मामले पर चर्चा की मांग की, लेकिन राज्यसभा सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। हंगामे के चलते राज्यसभा सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 11.45 तक स्थगित कर दी। 
11:10 AM, 25-Nov-2024

राज्यसभा में भी दिवंगत सांसदों को दी गई श्रद्धांजलि

राज्यसभा में भी सभापति जगदीप धनखड़ ने भी सदन के दिवंगत सांसदों की उपलब्धियों का जिक्र किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
11:04 AM, 25-Nov-2024

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद में हाल ही में दिवंगत सांसदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिवंगत सांसदों की उपलब्धियों का जिक्र किया। इसके बाद ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगति की गई। 
10:59 AM, 25-Nov-2024
पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया करारा हमला
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले PM मोदी ने कहा, "पुरानी पीढ़ी का काम है आने वाली पीढ़ियों को तैयार करें। लेकिन 80-90 बार जिनको जनता ने नकार दिया है वे न संसद में चर्चा होने देते हैं न लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हैं। न वो लोगों के प्रति अपना दायित्व समझ पाते हैं। वे जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरे नहीं उतरते। जनता को उन्हें बार-बार नकारना पड़ रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 AM, 25-Nov-2024
पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडियो को संबोधित किया। उन्होंने का कि शीतकालीन सत्र है और माहौल भी शीत ही रहेगा। 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है, देश उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में भी लगा हुआ है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान की यात्रा का 75वें साल में प्रवेश अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है।

उन्होंने कहा कि कल संविधान सदन में सब मिलकर संविधान के 75वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत करेंगे। संविधान निर्माताओं ने संविधान का निर्माण करते समय एक एक बिंदु पर बहुत विस्तार से बहस की है और तब जाकर ऐसा उत्तम दस्तावेज हमें प्राप्त हुआ है।हमारे संविधान की महत्वपूर्ण इकाई हैं - संसद और हमारे सांसद। पार्लियामेंट में स्वस्थ चर्चा हो, ज्यादा से ज्यादा लोग चर्चा में अपना योगदान दें।

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से कुछ लोगअपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को भी मुट्ठीभर लोगों की हुड़दंगबाजी से संसद को कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें सजा भी देती है। पढ़ें विस्तार से...
10:05 AM, 25-Nov-2024
'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' पदयात्रा
संसद के सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त और भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान' पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। रिजिजू ने कहा कि हम यह संविधान यात्रा निकाल रहे हैं, क्योंकि इस साल (संविधान निर्माण के) 75 साल पूरे हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हम युवा शक्ति का सर्जन करके भारत को विकसित बनाने के नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने और जो यात्रा उन्होंने अनेक साल पहले गुजरात में शुरू की थी, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम एकत्रित हुए हैं।
10:03 AM, 25-Nov-2024
रामगोपाल ने यूपी उपचुनाव में धांधली का लगाया आरोप
सर्वदलीय बैठक में सपा के रामगोपाल यादव ने यूपी विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग   की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वहां लोगों को मतदान से रोका गया। सरकारी मशीनरी का अभूतपूर्व दुरुपयोग हुआ। बावजूद  इसके चुनाव आयोग ने अपनी भूमिका नहीं निभाई। ऐसे में सत्र के दौरान चुनाव आयोग की भूमिका पर चर्चा होनी चाहिए।
09:56 AM, 25-Nov-2024
30 दलों के 42 नेता बैठक में पहुंचे 
सर्वदलीय बैठक में 30 दलों के 42 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने सभी दलों से लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है। मणिपुर में अशांति और कई अन्य मामलों के अलावा अदाणी मुद्दे पर प्राथमिकता के आधार पर चर्चा की कांग्रेस की मांग पर रिजिजू ने कहा कि दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समितियां संसदीय कार्य के विषयों पर लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की सहमति से निर्णय लेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed