फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session Live: संसद में उठा सांसदों से धक्कामुक्की का मामला; दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Thu, 19 Dec 2024 02:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Dec 2024 02:33 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament 2024 Live Updates : संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Parliament Winter Session live Updates Amit Shah Ambedkar Remarks Congress Lok Sabha Rajya Sabha News in Hindi
संसद में हंगामा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:09 PM, 19-Dec-2024
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने राज्यसभा में मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है, उसके लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन तथा पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
02:06 PM, 19-Dec-2024
लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
02:04 PM, 19-Dec-2024
सांसदों से धक्कामुक्की का मामला संसद के दोनों सदनों में गूंजा। भाजपा ने राहुल से माफी की मांग की। लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हो रहा है।
01:10 PM, 19-Dec-2024
संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का दिया, मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हो गया। खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष से भाजपा सांसदों द्वारा उन्हें 'धक्का' दिए जाने के मामले की जांच का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह न केवल उन पर, बल्कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला था।
01:07 PM, 19-Dec-2024
कांग्रेस के सांसद लोकसभा अध्यक्ष के पास विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसदों के अभद्र व्यवहार और उन्हें संसद में प्रवेश करने से रोकने के बारे में शिकायत कर रहे हैं। अध्यक्ष ने चार दिन पहले आदेश दिया था कि किसी को भी सांसदों के प्रवेश को नहीं रोकना चाहिए। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धक्कामुक्की में घायल दोनों सांसदों का हालचाल जाना।
12:24 PM, 19-Dec-2024
खरगे ने शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने के लिए नोटिस दिया। खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को सौंपे नोटिस में आरोप लगाया कि शाह ने 17 दिसंबर को उच्च सदन में ‘संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबासाहेब का अपमान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 19-Dec-2024
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...हमारे देश के नेता जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई और संविधान दिया, उन्हें पीछे कर दिया गया है...वो पूरे देश के, संविधान के संरक्षक हैं..."
11:09 AM, 19-Dec-2024
संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
11:04 AM, 19-Dec-2024
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है।
10:52 AM, 19-Dec-2024
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, " ये वो चिठ्ठी है जो 'X'(ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है ? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है...अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed