फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Winter Session: लोकसभा से केंद्रीय उत्पाद शुल्क विधेयक 2025 पारित, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित

Wed, 03 Dec 2025 06:53 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 03 Dec 2025 06:53 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings: संसद के शीतकालीन सत्र काे तीसरे दिन लोकसभा से केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संसोधन) विधेयक 2025 पारित किया गया है। पहले दोनों दिन हंगामे की भेंट चढ़ने के बाद आज कार्यवाही सामान्य रही। अमर उजाला के इस ब्लॉग में पढ़ें संसद से जुड़ी लाइव अपडेट्स

विज्ञापन
Parliament Winter Session Day Three Lok Sabha Que Hr Rajya Sabha Proceedings Hindi News Bills Tabled and more
संसद का शीतकालीन सत्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:43 PM, 03-Dec-2025

लोकसभा की कार्यवाही 4 दिसंबर तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।

06:42 PM, 03-Dec-2025

केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा से पारित

लोकसभा ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया।

विज्ञापन
06:40 PM, 03-Dec-2025

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का संबोधन

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “कम्पेंसेशन सेस, जो 2022 तक एकत्र किया गया, वह राज्यों को ही दिया गया। जीएसटी लागू किए जाने के समय कानून के अनुसार यह सेस पाँच पूर्ण वर्षों तक ही वसूला जाना था, और इसका प्रावधान 2022 में समाप्त हो गया।”

06:39 PM, 03-Dec-2025

राज्यसभा की कार्यवाही 4 दिसंबर तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित।

02:16 PM, 03-Dec-2025

लोकसभा में केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक पर चर्चा

लोकसभा में लोकमहत्व के मुद्दे उठाए जाने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक पेश किया। सांसदों ने इस बिल पर चर्चा में भाग लिया। आंध्र प्रदेश से निर्वाचित भाजपा सांसद डी पुरंदेश्वरी ने इस विधेयक के माध्यम से बनने वाले कानून के लाभों को रेखांकित करते हुए सदन से इसका समर्थन करने और पारित कराने की अपील की।
02:02 PM, 03-Dec-2025

राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर पर सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की। राजस्थान से निर्वाचित कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरा न करने पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा उन्होंने राजस्थान में भूजल और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता जैसे अत्यंत गंभीर मुद्दे पर भी सरकार का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 03-Dec-2025

लोकसभा सांसदों ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े लोकमहत्व के मुद्दे उठाए

प्रश्नकाल खत्म होने के बाद लोकसभा सांसदों ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े लोकमहत्व के मुद्दे उठाए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के किशनगंज कैंपस (बिहार), वक्फ संपत्तियों के विवरण अपलोड करने जैसे मुद्दे के अलावा शिक्षा, रोजगार और बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकारी मदद के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
11:50 AM, 03-Dec-2025

फेक न्यूज पर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री वैष्णव का जवाब

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और आईटी मंत्री वैष्णव ने बुधवार को कहा, एआई जनित डीप फेक वीडियो बनाने वालों और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। सरकार फर्जी खबरों और एआई जनित डीप फेक वीडियो पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने और इसके लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन को आश्वस्त किया कि 'फर्जी खबरें एक बहुत गंभीर मुद्दा है। फर्जी खबरें लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। फर्जी खबरों और एआई जनित डीप फेक वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, जो लोग और तंत्र फर्जी खबरें फैलाते हैं, वे भारतीय कानूनों का पालन नहीं करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

11:25 AM, 03-Dec-2025

संसद परिसर में सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए कांग्रेस सांसदों में सोनिया गांधी भी शामिल रहीं।
11:05 AM, 03-Dec-2025

राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस खारिज

राज्यसभा में कई प्रपत्र सदन के पटल पर रखे गए। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने कार्यस्थगन के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed