Parliament Session 2024 Live: वक्फ विधेयक JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा ने बजट सत्र के आखिरी दिन तक दी मंजूरी
Winter Session of Parliament Live Updates: शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में आज यानी गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते गुरुवार को भी संसद में कोई काम नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सोमवार से शुरू हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। विपक्ष सदन में गौतम अदाणी पर लगे आरोपों, यूपी के संभल में बवाल, मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा कर रहा है।
लाइव अपडेट
बांग्लादेश के हालात पर संसद भवन में उच्चस्तरीय बैठक
बांग्लादेश के हालात पर संसद भवन में आज प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य शीर्ष नेता और अधिकारी बैठक कर रहे हैं। बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से देश के लोगों में भी कड़ी नाराजगी और गुस्से का भाव है।राज्यसभा सभापति ने विपक्ष के रवैये से जताई कड़ी नाराजगी
राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के रवैये से कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि संसदीय विवादों से लोकतंत्र कमजोर होता है। दरअसल राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद अदाणी मामले पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 'यह सदन बहस के सदन से कहीं ज्यादा है। संसदीय विवादों से हमारा लोकतंत्र कमजोर होता है।'#WATCH | Amid continuous sloganeering by Opposition MPs in Rajya Sabha, House Chairman Jagdeep Dhankhar said, "...This chamber is more than just House of debate. Parliamentary disputation weakens our democracy..."
— ANI (@ANI) November 28, 2024
House adjourned till 11 am on 29th November. pic.twitter.com/XNl5uThGpk
वक्फ विधेयक को लेकर बनी जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाया गया
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ गया है। लोकसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद जेपीसी का कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक रहेगा। जेपीसी को वक्फ विधेयक पर अपनी रिपोर्ट संसद की शीतकालीन सत्र में पेश करनी थी, लेकिन विपक्षी सांसदों की मांग पर इसका कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ा दिया गया है।प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस सांसदों में उत्साह
संसद की कार्यवाही भले ही नहीं हो पा रही है, लेकिन विपक्षी सांसदों में प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने को लेकर काफी उत्साह है। यही वजह है कि संसद में प्रियंका गांधी के पहले दिन कांग्रेस सांसदों में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का उत्साह बना रहा। खुद राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी की संसद भवन में तस्वीरें खींचते दिखाई दिए।#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra entered the Lok Sabha today, marking the beginning of her journey as the Member of Parliament
— ANI (@ANI) November 28, 2024
(Video source: AICC) pic.twitter.com/tE8jdtSffc
पूरे दिन के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित
संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा बदस्तूर जारी रहा। जिसके बाद संसद की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी विपक्ष अदाणी मामले पर चर्चा के लिए अड़ा रहा, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों को शांत रहने की अपील की और कहा कि वे सदन चलने दें, लेकिन विपक्षी सांसद नहीं माने। इसके बाद विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, वैसे ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।प्रियंका गांधी वाड्रा आज लेंगी शपथ
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रवींद्र वसंतराव चव्हाण आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेंगे। वे हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनावों में क्रमशः वायनाड और नांदेड़ से सदन के लिए चुने गए थे। प्रियंका गांधी संसद पहुंच गई हैं। संसद पहुंचने के बाद जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि पहली बार बतौर सांसद संसद भवन पहुंचकर उन्हें कैसा लग रहा है तो इस पर प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'मैं बहुत खुश हैं'। प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी संसद भवन पहुंचे।#WATCH | Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra along with her mother and Rajya Sabha MP Sonia Gandhi arrives in Parliament. Ahead of taking oath as a Member of Parliament, she says, " I am very happy." pic.twitter.com/v96F3gsoCx
— ANI (@ANI) November 28, 2024
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया।