फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2024 Live: वक्फ विधेयक JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा ने बजट सत्र के आखिरी दिन तक दी मंजूरी

Thu, 28 Nov 2024 12:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Nov 2024 12:56 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament Live Updates: शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में आज यानी गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते गुरुवार को भी संसद में कोई काम नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।  इससे पहले सोमवार से शुरू हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। विपक्ष सदन में गौतम अदाणी पर लगे आरोपों, यूपी के संभल में बवाल, मणिपुर हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा कर रहा है।

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2024 Live Adani Case Waqf Bill PM Modi Lok Sabha Rajya Sabha Priyanka Gandhi
Parliament Winter Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:54 PM, 28-Nov-2024

बांग्लादेश के हालात पर संसद भवन में उच्चस्तरीय बैठक

बांग्लादेश के हालात पर संसद भवन में आज प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य शीर्ष नेता और अधिकारी बैठक कर रहे हैं। बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से देश के लोगों में भी कड़ी नाराजगी और गुस्से का भाव है।
12:53 PM, 28-Nov-2024

राज्यसभा सभापति ने विपक्ष के रवैये से जताई कड़ी नाराजगी

राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्ष के रवैये से कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि संसदीय विवादों से लोकतंत्र कमजोर होता है। दरअसल राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद अदाणी मामले पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 'यह सदन बहस के सदन से कहीं ज्यादा है। संसदीय विवादों से हमारा लोकतंत्र कमजोर होता है।'

विज्ञापन
12:22 PM, 28-Nov-2024

वक्फ विधेयक को लेकर बनी जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाया गया

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ गया है। लोकसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद जेपीसी का कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक रहेगा। जेपीसी को वक्फ विधेयक पर अपनी रिपोर्ट संसद की शीतकालीन सत्र में पेश करनी थी, लेकिन विपक्षी सांसदों की मांग पर इसका कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ा दिया गया है। 
12:16 PM, 28-Nov-2024

प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस सांसदों में उत्साह

संसद की कार्यवाही भले ही नहीं हो पा रही है, लेकिन विपक्षी सांसदों में प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने को लेकर काफी उत्साह है। यही वजह है कि संसद में प्रियंका गांधी के पहले दिन कांग्रेस सांसदों में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का उत्साह बना रहा। खुद राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी की संसद भवन में तस्वीरें खींचते दिखाई दिए।
 
12:15 PM, 28-Nov-2024

पूरे दिन के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित

संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा बदस्तूर जारी रहा। जिसके बाद संसद की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
11:16 AM, 28-Nov-2024

राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित

लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी विपक्ष अदाणी मामले पर चर्चा के लिए अड़ा रहा, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 28-Nov-2024

लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के चलते 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सांसदों को शांत रहने की अपील की और कहा कि वे सदन चलने दें, लेकिन विपक्षी सांसद नहीं माने। इसके बाद विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
11:05 AM, 28-Nov-2024

प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, वैसे ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। 
10:05 AM, 28-Nov-2024

प्रियंका गांधी वाड्रा आज लेंगी शपथ

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और रवींद्र वसंतराव चव्हाण आज लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेंगे। वे हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनावों में क्रमशः वायनाड और नांदेड़ से सदन के लिए चुने गए थे। प्रियंका गांधी संसद पहुंच गई हैं। संसद पहुंचने के बाद जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि पहली बार बतौर सांसद संसद भवन पहुंचकर उन्हें कैसा लग रहा है तो इस पर प्रियंका गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'मैं बहुत खुश हैं'। प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी संसद भवन पहुंचे।
 
10:04 AM, 28-Nov-2024
सुरजेवाला ने राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed