Parliament Live: राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित; यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार, सरकार का दावा
{"_id":"6577fa7b375ed4b7ac09a638","slug":"parliament-winter-session-2023-live-updates-criminal-bills-introduce-discusses-in-lok-sabha-amit-shah-2023-12-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live: राज्यसभा कल सुबह तक के लिए स्थगित; यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार, सरकार का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 12 Dec 2023 06:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 12 Dec 2023 06:59 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session 2023 Live Updates, Amit Shah News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि तीन नए क्रिमिनल बिल आज संसद में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद तीनों विधेयकों में बदलाव किए गए हैं। अब बदलावों के बाद इन्हें संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
संसद सदन का शीत सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:59 PM, 12-Dec-2023
लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और संघ राज्य क्षेत्र शासन (सशोधन) विधेयक, 2023 को मंजूरी दी।
06:48 PM, 12-Dec-2023
राज्यसभा को कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
05:35 PM, 12-Dec-2023
यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली सुधार
बीते पांच वर्षों में यात्री ट्रेनों की औसत गति में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन मालगाड़ियों की गति में 2019-20 के पूर्व-कोविड समय से कोई सुधार नहीं हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले पांच वर्षों का डाटा साझा करते हुए कहा है कि 2019-20 में जहां मालगाड़ियों की औसत गति 23.6 किमी/घंटा थी, वहीं 2023-24 (नवंबर तक) में भी इसमें कोई सुधार दर्ज नहीं किया गया है। उधर, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों ने 2019-20 में 50.6 किमी प्रति घंटे से 2023-24 (नवंबर तक) में 51.1 किमी प्रति घंटे का मामूली सुधार हुआ है।
04:57 PM, 12-Dec-2023
इस दौरान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों में 82 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो 2014 से पहले 387 से बढ़कर अब 706 हो गई है। इसके अलावा, एमबीबीएस सीटों में 112 फीसदी की वृद्धि हुई है जो 2014 से पहले 51,348 से बढ़कर अब 1,08,940 हो गई है। इसके साथ ही पीजी सीटों में भी 127 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो 2014 से पहले 31,185 से अब 70,674 हो गई है।
04:57 PM, 12-Dec-2023
लोकसभा ने जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा की।
04:22 PM, 12-Dec-2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयक - भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 पेश किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल पर 14 दिसंबर को चर्चा होगी और 15 दिसंबर को होने वाली बहस का जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि नियमित प्रक्रिया के तहत नए संशोधनों के साथ नए बिल पेश करने के लिए पिछले बिलों को वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:44 PM, 12-Dec-2023
भारत में 834 मरीजों पर एक डॉक्टर
भारत में डॉक्टर मरीजों का अनुपात 1:834 है, मतलब देश में 834 मरीजों पर एक डॉक्टर है। देश में 80 फीसदी डॉक्टर एलोपैथिक हैं और 5.65 लाख आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में 36.14 लाख नर्सें हैं और देश में नर्स और मरीजों का अनुपात 1:476 है। नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार, जून 2022 तक देश में 13,08,009 एलोपैथिक डॉक्टर विभिन्न राज्यों के मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं। देश में मेडिकल कॉलेज 82 प्रतिशत बढ़ गए हैं। 2014 में जहां देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, वो अब 706 हो गए हैं। 2014 में देश में एमबीबीएस की सीटें 51,348 थीं, जो अब बढ़कर 70,674 हो गई हैं।03:29 PM, 12-Dec-2023
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश
महिला आरक्षण विधेयक को जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में लागू करने वाले विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश किया। जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी में महिलाओं को कानून बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी देने के उद्देश्य से विधेयक लाए गए हैं। बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।02:54 PM, 12-Dec-2023
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक राज्यसभा में पेश
मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति और सेवा शर्तें) विधेयक राज्यसभा में पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा।#WATCH | Union Minister Arjun Ram Meghwal moves the Chief Election Commissioner and other Election Commissioners (Appointment, Conditions of Service and Term of Office) Bill, 2023 in the Rajya Sabha for consideration and passage to regulate the appointment, conditions of service… pic.twitter.com/zYkevVJlRJ
— ANI (@ANI) December 12, 2023
02:26 PM, 12-Dec-2023
राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपना जीवन दिया। वह सालों तक जेल में रहे लेकिन अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। मैं उनसे उम्मीद भी नहीं करता हूं कि उन्हें इतिहास का पता है, उनकी आदत तो इतिहास को फिर से लिखने की है।#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi says "Pandit Nehru gave his life for India, he was in jail for years. Amit Shah is unaware of history. I cannot expect him to know history, he has the habit of rewriting it..." pic.twitter.com/SRVClqloIE
— ANI (@ANI) December 12, 2023