फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: विपक्ष के कई और सांसद निलंबित, लोकसभा-राज्यसभा से 78 सांसद हुए सस्पेंड

Mon, 18 Dec 2023 05:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Dec 2023 05:22 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament News Live: संसद के शीतकालीन सत्र में आज हंगामे के आसार हैं। दरअसल संसद की सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में खूब गहमा-गहमी रह सकती है। वहीं संसद में घुसपैठ की घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे संसद परिसर में सुरक्षाकर्मी गश्त करते दिख रहे हैं। वाहनों की जांच भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2023 Live Parliament Security Breach Opposition MP Suspension Congress BJP News
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:22 PM, 18-Dec-2023

जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण संबंधी दो विधेयक पारित

संसद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले दो अहम विधेयकों को मंजूरी प्रदान दे दी। राज्यसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और संघ राज्य क्षेत्र शासन (सशोधन) विधेयक, 2023 को संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से मंजूरी दी। सदन ने विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों विधेयकों को मंजूरी दी। उस समय विपक्ष के सदस्य संसद की सुरक्षा में चूक मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे। लोकसभा ने पिछले दिनों इन विधेयकों को मंजूरी दी थी।
05:11 PM, 18-Dec-2023

राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। संसद के उच्च सदन के 45 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इसके बाद सदन का कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
03:49 PM, 18-Dec-2023

तीन सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित किया गया

लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में सोमवार को 33 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। बताया गया है कि जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें से 30 को पूरे सत्र के लिए और तीन  अन्य सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित किया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं। 
03:22 PM, 18-Dec-2023

लोकसभा से कुल 31 सांसद निलंबित किए गए

लोकसभा से आज कई और सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी समेत 34 सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया। 
01:28 PM, 18-Dec-2023

'देश की सबसे सुरक्षित इमारत में सुरक्षा चूक के लिए कौन जिम्मेदार'

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा 'अगर देश की सबसे सुरक्षित इमारत में भी सुरक्षा में चूक हो सकती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री अमित शाह को यह तय करना होगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्हें संसद में आकर बताना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।'
 
01:24 PM, 18-Dec-2023
संसद की कार्यवाही के दौरान हंगामे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद के भीतर बोलने से डर रहे हैं। यही वजह है कि वह मीडिया के द्वारा इस पर टिप्पणी कर रहे हैं। यह गृहमंत्री के रिकॉर्ड पर धब्बा है कि वह लोकतंत्र के इस मंदिर पर हमले को देखते रहे।'

वहीं भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि 'संसद में विचारों का आदान-प्रदान होना चाहिए। विपक्ष लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करना चाहता है। देश की जनता ये देख रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 18-Dec-2023

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का निलंबन खत्म करने की मांग

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का निलंबन खत्म करने की मांग की है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर हंगामा करने के आरोप में जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें डेरेक ओ ब्रायन का नाम भी शामिल है। 
 
01:17 PM, 18-Dec-2023

'यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं'

संसद की सुरक्षा में चूक पर शिरोमणी अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 'यह एक बड़ी सुरक्षा चूक थी और साथ ही खुफिया एजेंसियों की भी असफलता थी। लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। देश के लोग देख रहे हैं कि जिन्होंने इसे लेकर सवाल पूछे उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।'
 
12:19 PM, 18-Dec-2023

दोपहर 2 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही अब दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
11:57 AM, 18-Dec-2023

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed