Parliament Session Live: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर सरकार पर बरसे ओवैसी, रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार
Sansad Satra 2024 News Live: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज भी जोरदार हंगामे के आसार है। वक्फ बोर्ड को मिली असीमित शक्तियों पर अंकुश लगाने और बेहतर प्रबंधन व पारदर्शिता के लिए सरकार ने लोकसभा में गुरुवार को विधेयक पेश किया। वहीं, विनेश मामले को लेकर भी विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
संसद में पूरी हुई बजट प्रक्रिया
संसद में गुरुवार को बजट प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राज्यसभा से विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक को लोकसभा में वापस भेजा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक के साथ-साथ दोनों कानूनों को लोकसभा में वापस लाने के लिए राज्यसभा में पेश किया था। इससे पहले इन विधेयकों को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी।
वक्फ संशोधन विधेयक 2024: सपा सांसद अवधेश प्रसाद का केंद्र पर निशाना
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘अब वे पूरे देश में ‘जमीन हड़पो और जमीन बनाओ’ का काम कर रहे हैं। यह विधेयक सविंधान के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। जिस तरह के प्रावधान इसमें शामिल किए गए हैं, उससे साफ तौर पर पता चलता है कि भाजपा के विचार ठीक नहीं हैं। वे समाज में मौजूद सद्भाव पर असर डालना चाहते हैं।’
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष पर बरसे रविशंकर प्रसाद
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘जो काम यूपीए और कांग्रेस की सरकार नहीं कर सकी, तमाम अनुशंसाओं के बावजूद नरेंद्र मोदी सरकार वह काम कर रही है। मुस्लिम समाज के गरीबों की चिंता हो, बच्चों की चिंता हो, महिलाओं की चिंता हो, मुस्लिम समाज के पिछड़ों की चिंता हो, मोदी सरकार लगातार इन पर काम कर रही है। जिस जमीन के आप मालिक हैं, उसकी जवाबदेही तय करने में क्या दिक्कत है? जो आपके वक्फ की संपत्ति को उत्तरदायी बनाए, उससे विपक्ष भागे, ये तथ्य मुझे समझ में नहीं आता। अब विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति में भेजा रहा है, उस पर चर्चा होगी।’
‘जनजातीय छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष कार्यक्रम’
गुरुवार को सरकार ने संसद में जानकारी दी कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बेंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर जनजातीय छात्रों को प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। सरकार ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अगले तीन वर्षों में अर्धचालक तकनीक के लिए 1,500 जनजातीय छात्रों को बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 600 छात्रों को एडवांस प्रशिक्षण दिया जाएगा। सदन में भाजपा सांसद सीएम रमेश के सवाल के जवाब में केंद्रीय जनजातीय कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने इस बात की जानकारी दी।
असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने के बाद विपक्ष ने इसका विरोध किया है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘इस विधेयक के पेश होने से पहले हमने नियम-72 के तहत स्पीकर को एक नोटिस भेजा था। हमने कहा था कि हम इस विधेयक को पेश करने के खिलाफ हैं। यह विधेयक अनुच्छेद 14, 15, 25 के नियमों का उल्लंघन करता है। यह बिल संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन करता है। यह खास तौर पर कानूनी स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है।'