Parliament Session LIVE: 'जनधन-बुनियादी बचत खातों में न्यूनतम राशि की जरूरत नहीं', वित्त मंत्री ने दी जानकारी
Sansad Satra 2024 News: संसद के मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है। इस सत्र में आम बजट 2024 पर चर्चा हो रही है। बजट को लेकर विपक्ष सरकार को लगातार घेर रहा है। इस बार संसद 11 अगस्त तक चलने वाली है। इसी सत्र में सरकार वक्फ एक्ट संशोधन बिल पेश कर सकती है। कहा जा रहा है सरकार इसी हफ्ते ये बिल सदन में रखेगी। वहीं, बांग्लादेश में हो रही हिंसा का मामला भी सदन में गूंज सकता है।
लाइव अपडेट
लोकसभा में राहुल गांधी से मिले किसान नेता
संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान नेताओं ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। किसान नेताओं ने राहुल गांधी से उनके कक्ष में मुलाकात की।संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसान नेताओं ने आज दिल्ली में संसद भवन स्थित उनके कक्ष में लोकसभा नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2024
(तस्वीर: AICC) pic.twitter.com/VWl1FfQp5P
‘जन धन-बुनियादी बचत खातों में न्यूनतम राशि बनाए रखने की जरूरत नहीं’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य सभा में बताया कि जन धन और बुनियादी बचत खातों में न्यूनतम राशि बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बता कि बैंक सिर्फ उन मामलों में जुर्माना लगाते हैं, जब ग्राहक अपने अन्य खातों में आवश्यक राशि नहीं रखते। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देने के दौरान यह बात कही। वित्त मंत्री से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा पांच वर्ष में खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर ग्राहकों से लगभग 8,500 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में सीतारमण ने कहा, ‘बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने का प्रावधान पीएम जन धन खातों और गरीब लोगों के बुनियादी खातों पर लागू नहीं होता है। यह प्रावधान उन लोगों के लिए है जिनके खातों में न्यूनतम राशि एक निश्चित स्तर पर होने की उम्मीद होती है।’
बांग्लादेश में सिख और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमला- रवनीत सिंह बिट्टू
केंद्रीय रेल राज्य और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बांग्लादेश में सिख और हिंदू धर्मस्थलों पर हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशकंर से इस मामले में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से बात करने के अनुरोध किया है। बिट्टू ने एक लिखित संचार में डॉ. एस जयशंकर से कहा, ‘ बांग्लादेश में सिखों की संख्या बहुत कम है। वहां भारत विरोध तत्वों द्वारा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। अपने धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमले को लेकर सिख समुदाय बेहद चिंतित है। इस वजह से मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सिख धर्मस्थलों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश की सेना और अंतरिम सरकार से बात करें।’ उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कई गुरुद्वारे और हिंदू धार्मिक स्थल मौजूद हैं।
संसद में बोलेंगे विदेश मंत्री
विदेश मंत्री जयशंकर लोकसभा और राज्यसभा में बांग्लादेश के हालात की जानकारी देंगे। वह दोपहर ढाई बजे राज्यसभा में और साढ़े तीन बजे लोकसभा में जानकारी देंगे।हमारी सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम उसके साथ खड़े होंगे: मनोज झा
बांग्लादेश में राजनीतिक स्थिति पर, आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कुछ हफ्तों से चल रही घटनाओं पर नजर रख रहे हैं और एक खाका भी होगा। यह एक बहुस्तरीय वास्तुकला है। लोकतंत्र की आकांक्षा को संबोधित नहीं किया गया। अगर हम इस पूरी वास्तुकला को समझते हैं, तो यह सब कुछ की परिणति है। शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा। हम इस बहुस्तरीय वास्तुकला को समझने के बाद हमारी सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम उसके साथ खड़े होंगे।'जिस देश को हमने बनाया है उस देश की हालत देखिए..: संजय राउत
राहुल गांधी ने प्रदर्शन में लिया भाग
#WATCH | Delhi: Leader of Opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi joins INDIA alliance protest demanding rollback of GST on health insurance and life insurance, outside Makar Dwar in Parliament. pic.twitter.com/coGx4Nn9A3
— ANI (@ANI) August 6, 2024