फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Monsoon Session Live: 'अग्निपथ योजना' पर सत्ता पक्ष-विपक्ष में आर पार, सदन के अंदर और बाहर बयानबाजी

Fri, 26 Jul 2024 09:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:42 PM IST
खास बातें

Parliament Session Live Updates in Hindi: संसद में मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। पिछले चार दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। तबसे संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बजट पर चर्चा हो रही है। वहीं, बजट के खिलाफ विपक्ष के रुख के चलते सदन में हंगामा भी देखने को मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Update Adjournment Motion BJP Congress discussions Pm Modi Rahul Gandhi
संसद का मानसून सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:55 PM, 26-Jul-2024

ममता बनर्जी के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बजट में भेदभाव का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, ‘ममता बनर्जी ने अपनी मांग नीति आयोग में उठाई है लेकिन, जिस आचरण की उम्मीद आप हमसे करते हैं, वैसे आचरण की उम्मीद हम भी आपसे करते हैं। जिस समय आप लोगों की सरकार थी क्या उस समय बजट में हर राज्य का जिक्र कर राशि आवंटित की जाती थी? आप आजादी के बाद से सारे बजट निकलकर देख लीजिए। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कोई भी बजट ऐसा नहीं है, जिसमें हर राज्य का जिक्र हो। समय समय पर जिस राज्य को मदद की जरूरत पड़ी है, उसे मदद पहुंचाई गई है। मेरा सवाल है कि बजट में अगर राज्य का जिक्र किया गया है तो इसमें इतनी तकलीफ किस बात की? सिर्फ हंगामा करने के उद्देश्य से इस तरह की बातें करना उचित नहीं है।’ 

06:35 PM, 26-Jul-2024

सत्ता में आने के बाद अग्निपथ योजना को खत्म करेगी कांग्रेस- शशि थरूर

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने निशाना साधा है। थरूर ने कहा, ‘दुनिया भर में भारतीय सेना की पेशेवर प्रतिष्ठा उच्च स्तर की है। भारतीय सेना को दुनिया की सबसे पेशेवर सेना माना जाता है। देश के हित में इस पेशेवर अंदाज को बरकरार रखे जाने की आवश्वयकता है। जब आप एक ऐसी स्थिति उत्पन्न करते हैं, जहां सैनिकों को छह महीने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है कि और उसके बाद चार वर्ष के लिए नियुक्ति देते हैं। ऐसे में आप भारतीय सेना की प्रशिक्षण की खूबी और पेशेवर अवसरों को खत्म कर रहे हैं। इसलिए, अगर कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इस योजना को समाप्त करने की बात करती है, तो यह एकदम सही है।’ 
 

विज्ञापन
06:26 PM, 26-Jul-2024

अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष पर बरसे भाजपा सांसद अजय भट्ट

अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा सांसद अजय भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। इस मामले में विपक्ष द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है। अगर कोई गलत बात होती तो अग्निवीर भर्ती के लिए इतनी बड़ी संख्या में हमारी मातृशक्ति और हमारे युवा भी नहीं आते। अग्निपथ योजना बहुत अध्ययन करने के बाद लाई गई है। विपक्ष नेता इस मामले में गैरजिम्मेदार बयान दे रहे हैं।’ 

04:04 PM, 26-Jul-2024

हरियाणा के कांग्रेस सांसदों का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों का आरोप है कि केंद्रीय बजट में हरियाणा की उपेक्षा की गई। सांसदों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसके परिणाम भुगतने होंगे। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि बजट में हरियाणा के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे को सदन में उठाया तो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने उल्टा उन पर निशाना साधा। 
 

04:03 PM, 26-Jul-2024

एक घंटे के लिए स्थगित की गई राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा में शुक्रवार को पिछड़े वर्गों को आरक्षण से संबंधित एक निजी विधेयक पर भारी शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिये स्थगित करनी पड़ी।

01:46 PM, 26-Jul-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, ';चार साल बाद जो नौजवान सेवानिवृत्त हो जाएंगे, आखिर उनके भविष्य का क्या होगा? इस बात की कहीं कोई स्पष्ट जिम्मेदारी या गारंटी है क्या? प्रधानमंत्री को कम से कम सेना जैसे संवेदनशील मुद्दे को बहुत गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ लेना चाहिए... समाजवादी पार्टी का मानना है कि जो पुरानी भर्ती योजना थी वही बेहतर थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:45 PM, 26-Jul-2024
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, 'देश की संसद में सीधा सवाल पूछा गया कि सरकार MSP का कानून लेकर आएगी या नहीं? जुलाई 2022 से 2024 तक MSP का कानून लाने के लिए जो कमेटी पीएम मोदी ने बनाई गई थी उसकी रिपोर्ट कानून बनाने के लिए आई या नहीं? देश के कृषि मंत्री ने इसका जवाब झूठ की जलेबी में ठुकरा दिया गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मोदी सरकार ने आज 72 करोड़ अन्नदाता किसान और मजदूरों का अपमान संसद के पटल पर किया है।'
01:45 PM, 26-Jul-2024
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का किस तरह बोलबाला हो गया है, वो पूरे देश को दिखाई दे रहा है...समाज के सबसे वंचित वर्गों के विकास के लिए आए धन का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के जरिए राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए किया जा रहा है... हम इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और कर्नाटक के मुख्यमंत्री को भी इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए..."
01:45 PM, 26-Jul-2024
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "कर्नाटक में जो कांग्रेस पार्टी की सरकार है उस सरकार में बहुत बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं उस दो घोटाले में सीधे-सीधे मुख्यमंत्री शामिल हैं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीधे तौर पर MUDA घोटाले में शामिल हैं ...और वाल्मीकि घोटाले में भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। इस विषय को लेकर आज दोनों सदनों में मुद्दा उठा लेकिन कांग्रेस ने राज्यसभा में इस पर चर्चा नहीं होने दी और लोकसभा में काफी शोर कर पी.सी. मोहन को रोकने की कोशिश की। इस अर्थ है कि इसमें कांग्रेस पार्टी और उनके हाईकमान भी शामिल है...कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए जानी जाती है। उन्होंने कुछ लोगों को बचाने के लिए पूरा सदन को न चलाने का निर्णय किया। शोर किया इसका हम खंडन करते हैं।"
01:11 PM, 26-Jul-2024

विपक्ष को राजनीति नहीं करना चाहिए: अठावले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "सरकार बेरोजगार नौजवानों को राहत दे सके इसलिए भी अग्निवीर योजना लेकर आई है... कुछ दिन नौजवान अगर अग्निवीर योजना में काम करते हैं तो उन्हें सेना के दूसरे विभागों में काम करने का अवसर भी मिलता है। प्रधानमंत्री का कहना है कि विपक्ष को राजनीति नहीं करना चाहिए। हर विषय पर राजनीति करना ठीक नहीं है..."
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed