Monsoon Session: राज्यसभा से भी ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पास; दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
{"_id":"68a69cf26c8665c57309c3b7","slug":"parliament-monsoon-session-live-union-ministers-to-lay-papers-special-discussion-on-space-programme-today-2025-08-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Monsoon Session: राज्यसभा से भी ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पास; दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 21 Aug 2025 02:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:46 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session News Updates: संसद में एसआईआर के मुद्दे पर गतिरोध बना रहा, हालांकि अदालत में विचाराधीन होने के चलते इस पर संसद में चर्चा नहीं हो सकी। गुरुवार को संसद के आखिरी दिन भी राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश किया गया और पारित हो गया। आखिरी दिन भी हंगामा जारी रहा और हंगामे के चलते दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
भारतीय संसद
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:02 PM, 21-Aug-2025
टीएमसी का आरोप भाजपा सांसदों ने अबु ताहेर खान के साथ की बदसलूकी, बिरला को लिखा पत्र
लोकसभा में बुधवार को जब केंद्र सरकार ने तीन अहम बिल पेश किए, तो हंगामा और धक्का-मुक्की हो गई। इन बिलों में प्रावधान है कि यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी गंभीर अपराध में 30 दिन से ज्यादा जेल में रहते हैं, तो वे अपने पद से हट जाएंगे। बिल पेश करते समय गृह मंत्री अमित शाह के सामने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसदों ने जोरदार विरोध किया। उन्होंने बिल की प्रतियां फाड़कर फेंकी और नारेबाजी की। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शाह के सामने लगे माइक्रोफोन को पकड़ने की कोशिश की। भाजपा सांसद भी गुस्से में विपक्ष की ओर बढ़े। टीएमसी ने आरोप लगाया कि उनके बीमार सांसद अबु ताहेर खान के साथ बदसलूकी हुई। इसके बाद टीएमसी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई। इन बिलों को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया है।
02:46 PM, 21-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
02:23 PM, 21-Aug-2025
राज्यसभा में पास हुआ बिल
राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पास हो गया है। इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामे के बीच खरगे ने फिर से एसआईआर के मुद्दे पर बोलने की कोशिश की तो सभापति ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खरगे के प्रति नाराजगी जाहिर की। इससे दोनों के बीच बहस भी हुई।02:13 PM, 21-Aug-2025
लोकसभा के अनिश्चिकाल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने लोकसभा स्पीकर के साथ औपचारिक मुलाकात भी नहीं की।
02:08 PM, 21-Aug-2025
राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल पेश
राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे शुरू होने के बाद सदन में ऑनलाइन गेमिंग विधेयक पेश किया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिल पेश किया और कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की समस्या ड्रग्स जैसी लत बन चुकी है और इसमें कई लोग अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने हाल के समय में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े मामलों और उनके चलते लोगों की आत्महत्या के मामलों की जानकारी दी।01:16 PM, 21-Aug-2025
'संसद सत्र उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा'
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'आज हमारे सत्र का आखिरी दिन था। अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 120 घंटे की चर्चा का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ। बहुत कम सवालों के जवाब दिए जा सके... उन्हें (विपक्ष को) डांटा गया क्योंकि इस तरह से जनता और देश का भी नुकसान होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 21-Aug-2025
विपक्ष पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे विपक्ष की राजनीति ट्यूशन और ट्वीट पर चलती है। अगर कोई प्रधानमंत्री, सांसद या मंत्री जेल में बंद हो जाए, तो क्या उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए?... अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे... क्या वह जेल नहीं गए? क्या उन्होंने जेल जाने से पहले इस्तीफा नहीं दिया?... उन्होंने अदालत से बरी होने तक कोई संवैधानिक पद नहीं संभाला। कर्नाटक में उमा भारती के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा दिया और फिर कर्नाटक कोर्ट गईं। वह जेल नहीं गई लेकिन क्योंकि उन्हें समन भेजा गया इसलिए बीजेपी ने उनसे इस्तीफा लिया। लालकृष्ण आडवाणी पर हवाला का मामला दर्ज था। उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और बरी होने तक कोई चुनाव नहीं लड़ा... लेकिन आज अरविंद केजरीवाल जैसे लोग जेल से ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं... अगर ऐसा विधेयक लाया जा रहा है तो इसमें क्या गलत है? इसमें प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे... आपातकाल लागू होने के बाद, एक संशोधन लाया गया था कि किसी भी तरह के अपराध के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती... यदि प्रधानमंत्री समानता के अधिकार के तहत अपराध करते हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।'12:10 PM, 21-Aug-2025
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे जैसे ही दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को लताड़ लगाई और कहा कि सदन में विपक्ष का आचरण लोकतंत्र के मूल्यों के अनुरूप नहीं रहा। ये संसद की गरिमा के अनुसार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता देख रही है कि किस तरह से अहम मुद्दों पर चर्चा को बाधित किया जा रहा है। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान सिर्फ 37 घंटे ही चर्चा हो सकी। जिसमें लोकसभा में 12 विधेयक पारित हुए और 55 सवालों के ही मौखिक जवाब दिए गए। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान पीएम मोदी भी सदन में मौजूद रहे।12:07 PM, 21-Aug-2025
'विपक्षी आचरण विश्व की सबसे बड़ी पंचायत में शोभा नहीं देता'
विपक्ष द्वारा गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक को फाड़े जाने पर भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा, 'यह बहुत गलत आचरण है। मैं समझता हूं कि इस प्रकार का आचरण विश्व की सबसे बड़ी पंचायत में शोभा नहीं देता। आज की तारीख में पूरी विश्व की नजर हमारी पंचायत पर है...जनता देख रही है और इनको अगले चुनाव में सबक सिखाएगी।'11:44 AM, 21-Aug-2025