Parliament monsoon session: संसद में ED की कार्रवाई पर संग्राम, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
{"_id":"62eb5ce3b5f97e3bb3444bd1","slug":"parliament-monsoon-session-live-national-herald-house-congress-bjp-rajya-sabha-lok-sabha-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament monsoon session: संसद में ED की कार्रवाई पर संग्राम, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 04 Aug 2022 10:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:51 PM IST
खास बातें
Parliament monsoon session LIVE: संसद के मानसून सत्र में 14वें दिन की शुरुआत भी हंमागे के साथ शुरू हुई। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नेशनल हेराल्ड दफ्तर को सील किए जाने, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी ने सदन में हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा व लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
संसद का मानसून सत्र
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
10:50 PM, 04-Aug-2022
पाकिस्तानी हिरासत में फंसे भारतीय मछुआरों की रिहाई पर दिया जवाब
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पाकिस्तान की हिरासत में फंसे भारतीय मछुआरों की जल्द रिहाई को लेकर संसद में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द रिहाई दिलाई जाएगी। प्रत्यर्पण के लिए कानूनी सहायता सहित हर संभव सहायता दी जाती है।10:49 PM, 04-Aug-2022
शीर्ष कोर्ट में 10 हजार से अधिक मामले 10 साल से लंबित: सरकार
सरकार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में 71 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 10,491 मामले दस साल से अधिक समय से लंबित हैं। विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो अगस्त 2022 तक की स्थिति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में कुल 71,411 मामले लंबित हैं। इनमें 56,365 सिविल मामले हैं, जबकि 15,076 आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन
10:47 PM, 04-Aug-2022
हाईकोर्ट की बेंच का कोई पूर्ण प्रस्ताव लंबित नहीं: केंद्र
सरकार ने बताया कि वर्तमान में देश के किसी भी हाई कोर्ट की पीठ स्थापित करने का कोई पूर्ण प्रस्ताव उसके पास लंबित नहीं है। विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उच्च सदन में पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।10:46 PM, 04-Aug-2022
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं: अनुराग ठाकुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि यह एक गैर सरकारी निकाय है। वह गुजरात से कांग्रेस के सांसद नारनभाई जे राठवा के सवाल का जवाब दे रहे थे।09:10 PM, 04-Aug-2022
130 हेट न्यूज के मामले दर्ज किए गए
2019 के लोकसभा चुनाव और इस साल की शुरुआत में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के ताजा दौर के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'नफरत भरी खबरों' से जुड़े कुल 130 मामले सामने आए। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने सूचित किया है कि पिछले पांच वर्षों में चुनावों के दौरान डेटा लीक के संबंध में राजनीतिक दलों से कोई शिकायत नहीं मिली है।उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे 58 मामले सामने आए थे। रिजिजू ने कहा कि 2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा केवल एक मामला सामने आया था। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव और 2020 के बिहार चुनाव के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसे 34 मामले सामने आए थे।
मंत्री ने कहा कि पिछले साल असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में "नफरत की खबर" के 29 मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नवीनतम दौर के दौरान ऐसे मामलों की संख्या आठ थी।
03:33 PM, 04-Aug-2022
अरब देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने को प्राथमिकता
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में कहा- भारत सरकार अरब देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए उच्च प्राथमिकता देना जारी रखे हुए है, जो सरकार के दृष्टिकोण और विचारों को समझते हैं। हाल की टिप्पणियों के संबंध में राजनीतिक संगठन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है, जिसे अरब सरकार ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:29 PM, 04-Aug-2022
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छे नतीजे आए हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसी के किसी भी अनुरोध पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। किसी भी दबाव में आने का सवाल ही नहीं है, यह एक बहुत ही सचेत निर्णय और एक सोची-समझी प्रक्रिया है।
03:27 PM, 04-Aug-2022
केसी वेणुगोपाल बोले, देश में भयानक 'राज' चल रहा है
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, देश में भयानक 'राज' चल रहा है। यहां संसदीय प्रणाली है। हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं, लेकिन जब संसद का सत्र और नेता विपक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) बहस में भाग ले रहे हैं, ईडी उन्हें 12:30 बजे तलब कर रहा है, क्या बात है।ऐसा ही हुआ जब संजय राउत को गिरफ्तार किया गया, उन्होंने अभी तक संसद को सूचित नहीं किया है। लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए संसद सदस्यों के लिए विशेषाधिकार मौजूद है। लेकिन यह सरकार लोकतंत्र बिल्कुल नहीं चाहती। हम डरे नहीं हैं, हम इससे लड़ेंगे, हम कायर नहीं हैं। कल का विरोध महंगाई और बेरोजगारी पर है। हम इसे पूरे भारत और संसद में करेंगे।
03:14 PM, 04-Aug-2022
राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा ने परिवार न्यायालय (संशोधन) विधेयक पारित किया जो हिमाचल प्रदेश, नगालैंड में स्थापित पारिवारिक न्यायालयों को वैधानिक कवर प्रदान करता है। राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित हुई।02:17 PM, 04-Aug-2022
यंग इंडिया के दफ्तर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया। दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। इसके बाद लोकसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।