Parliament Monsoon Session: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, ध्वनिमत से हुआ मतदान
{"_id":"6a696ff5494c4831ad04a8e0","slug":"parliament-monsoon-session-2026-live-updates-paper-leak-debate-rahul-gandhi-pm-modi-2026-07-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Monsoon Session: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, ध्वनिमत से हुआ मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:28 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session Live Updatse in Hindi: संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पेपर लीक के मुद्दे पर लंबी और गरमागरम बहस हुई। प्रियंका गांधी ने नए संसोधनों की आलोचना की और पीएम मोदी द्वारा गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों का मजाक उड़ाया। इस पर सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा और पेपर लीक मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। आज भी इस मुद्दे पर संसद में बहस होगी और आज राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधेंगे। सदन की कार्यवाही की हर एक जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ....
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
04:06 PM, 29-Jul-2026
वंदे मातरम् विधेयक राज्यसभा से पारित
राज्यसभा ने बुधवार को राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस संशोधन के बाद राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को भी कानूनी संरक्षण मिल गया है। अब राष्ट्रीय गीत का जानबूझकर अपमान करना या उसके गायन में बाधा डालना आपराधिक अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में अधिकतम तीन वर्ष तक की जेल का प्रावधान है। यह संशोधन 1971 के राष्ट्रीय सम्मान कानून के दायरे का विस्तार करता है, जिसमें पहले केवल राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान 'जन गण मन' को कानूनी संरक्षण प्राप्त था। विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच विधेयक पारित हुआ। इसके बाद राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।03:22 PM, 29-Jul-2026
लोकसभा से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित
लोकसभा से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित हो गया है। जितेंद्र सिंह के बयान के दौरान सदन में हंगामा के आसार बन रहे थे। इस दौरान ही स्पीकर ने ध्वनिमत से विधेयक पारित कर दिया। इसके बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
03:21 PM, 29-Jul-2026
जितेंद्र सिंह के संबोधन के बाद शुरू हुई वोटिंग
लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर लोकसभा में वोटिंग शुरू हो गई।03:12 PM, 29-Jul-2026
लोकसभा में फिर से कार्यवाही शुरू
तीन बजे फिर से कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने घटना को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि बार-बार स्पष्ट किया गया है कि कोई गोली नहीं चलाई गई थी, बल्कि केवल आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि जब गोली चली ही नहीं, तो गोली चलाने का आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता। जितेंद्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह का आदेश देने का अधिकार किसी मंत्री के पास नहीं होता। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार केवल मजिस्ट्रेट के पास होता है।02:32 PM, 29-Jul-2026
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।01:58 PM, 29-Jul-2026
लोकसभा की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन में राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा कर रहे थे। उनके कुछ शब्दों पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 29-Jul-2026
हमारी शिक्षा व्यवस्था पहले ही क्रूर है-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि छात्रों को पेपर लीक की वजह से गुस्सा आया है। हमारी शिक्षा व्यवस्था पहले ही क्रूर है। लाखों रुपये गरीबों से लिए जाते हैं। हर चीज प्राइवेटाइज है। पेपर लीक, एक परीक्षा में कुछ होता है, दूसरे में कुछ। एक में रिएग्जाम होता है, दूसरे में नहीं होता है। यह एक बेहद खराब व्यवस्था है। यह सिस्टम और इसकी आत्मा को कब्जे में कर लिया गया है। इसे आरएसएस ने कब्जे में किया है। राजनाथ सिंह जी ने कहा कि हम यूपीए नहीं है, हमारे मंत्री कभी इस्तीफा नहीं देते। वो सही कह रहे हैं। यहां जो हुआ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, उससे कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान कभी नहीं चलाते। उसे आरएसएस चलाता है। मंत्री के दफ्तर में बैठा एक ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी)। छात्रों को कुछ बोलने नहीं दिया जाता। उन्हें अपने मन की चीज फॉलो नहीं करने दी जाती। उन्हें वह इतिहास पढ़ना पडता है, जो आरएसएस लाना चाहता है। हर यूनिवर्सिटी में आज आरएसएस से जुड़ा वाइस चांसलर है। धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ एक व्यक्ति हैं, आपका असली दुश्मन आरएसएस है।01:31 PM, 29-Jul-2026
राहुल के संबोधन में इडियट शब्द पर हंगामा, रिजिजू बोले- असंसदीय शब्द ना बोलें
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सोचा, इडियट भी है और स्टूडेंट भी है। उससे पूछा कि ये तीसरी कैटेगरी कहां जाती है- अंध भक्त। ये तीन कैटेगरी हैं। छात्र जो हैं, वह शिक्षा के सिस्टम की बात कर रहे हैं। स्टूडेंट आठ-10 घंटे पढ़ते हैं. एजुकेशन महंगी है। वर्षों पढ़ते हैं। इस पर ट्रेजरी बेंच से सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। इस पर आपत्ति करते हुए रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी असंसदीय शब्द इस्तेमाल करते हैं। ये तरीके से एक छात्रा के नाम पर वह शब्द बोल रहे हैं, इसे एक्सपंज किया जाए। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जो शब्द असंसदीय होगा, उसे निकाल दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि इडियट शब्द की जगह मैं दूसरा शब्द दे देता हूं। इस पर ओम बिरला ने कहा कि इसके लिए आपको व्यवस्था देने की जरूरत नहीं है, मैं व्यवस्था दे चुका हूं। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सजग है, सच्चाई जानता है। एक परीक्षा पर शिक्षा के बजट से ज्यादा खर्च होता है। अंधभक्त मूर्ख को भगवान मानते हैं।01:27 PM, 29-Jul-2026
'अंधभक्त' और मूर्ख शब्द का उपयोग करने पर लोकसभा हंगामा
लोकसभा में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र से पूछा कि एक छात्र का लक्ष्य क्या होता है। राहुल गांधी के मुताबिक, छात्र ने जवाब दिया कि छात्र हमेशा सच्चाई के पीछे दौड़ता है। इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ अन्य वर्गों को लेकर टिप्पणी की, जिस पर सदन में शोर शुरू हो गया। हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा, ‘ये क्या हो रहा है.’ उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने पूछा कि जो छात्र नहीं हैं, उनके बारे में क्या कहा जा सकता है, तो छात्र ने जवाब दिया कि छात्र सच को अपने सीने पर लेकर चलते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसी छवि चाहते हैं जो सच नहीं होती। राहुल गांधी ने छात्र के हवाले से कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान समझने लगते हैं और कुछ लोग ऐसे मूर्ख व्यक्ति को ही भगवान मान लेते हैं।01:14 PM, 29-Jul-2026