Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही बाधित
{"_id":"6a5eff3964df02c9390b1d59","slug":"parliament-monsoon-session-2026-live-day-2-lok-sabha-rajya-sabha-supreme-court-judge-bill-nda-meeting-2026-07-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 21 Jul 2026 02:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:23 PM IST
खास बातें
Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष पेपर लीक और सीजेपी के प्रदर्शन पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
संसद सत्र LIVE
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:22 PM, 21-Jul-2026
सदन को चलने नहीं दिया जा रहा: मल्लिकार्जुन खरगे
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित होने के बाद उच्च सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है और सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है।02:04 PM, 21-Jul-2026
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
02:01 PM, 21-Jul-2026
संसद की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा और राज्यसभा में फिर कार्यवाही शुरू हो गई है। मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच दोनों सदनों को दो बार स्थगित किया गया।12:50 PM, 21-Jul-2026
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर पीएम ने अब तक माफी नहीं मांगी: राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीजेपी के नेतृत्व में निकाले गए छात्रों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की और सदन में छात्रों पर हुई 'बर्बरता' पर चर्चा कराने की मांग की।राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, कल जो हुआ, मोदी जी ने उसके लिए अब तक माफी तक नहीं मांगी है। देश के युवा शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर दिया गया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों की पिटाई का यह बकवास बंद करना चाहिए।
12:20 PM, 21-Jul-2026
Parliament Monsoon Session Live: दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्ष नीट पेपर लीक और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग पर अड़ा रहा। इसके चलते दिन में दूसरी बार दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।12:17 PM, 21-Jul-2026
हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दीजिए: खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हम चाहते हैं कि इस पर (नीट पेपर लीक) चर्चा हो। चर्चा के बाद गृह मंत्री इस पर बयान दें। सदन के अन्य नेताओं को भी बात करने का मौका मिलना चाहिए। लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश चल रही है। यह अजीब दिख रहा है। मैंने पिछले 60 वर्षों में सरकार का ऐसा तरीका पहले कभी नहीं देखा है। हम चाहते हैं कि चर्चा करने का मौका दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:14 PM, 21-Jul-2026
इस्तीफा दें प्रधान और शिक्षा प्रणाली पर हो व्यापक चर्चा: दीपेंद्र हुड्डा
संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा प्रणाली और परीक्षा प्रणाली पर व्यापक चर्चा हो। दिल्ली पुलिस ने युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया है। देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। सिविल ड्रेस में किसी को लाठीचार्ज करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जब सड़कों पर इस किस्म की चिंगारी हो तो संसद में भी आवाज उठानी पड़ती है।12:03 PM, 21-Jul-2026
राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी रहा। राज्यसभा को दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। जबकि लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी है।12:02 PM, 21-Jul-2026
लोकसभा और राज्यभा की कार्यवाही फिर शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है। दोनोंं सदनों में कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। फिर कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया।11:59 AM, 21-Jul-2026