Monsoon Session Live: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, राष्ट्रपति से मिले विपक्षी सांसद
Parliament Monsoon Session Live News in Hindi: संसद के मानसून सत्र में हंगामा जारी है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। वहीं राज्यसभा सभापति ने पीएम को संसद में पेश होने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। विपक्ष सरकार पर संसद नहीं चलने देने का आरोप लगा रहा है।
लाइव अपडेट
कैमरून में बच्चों की मौत से जुड़ी कफ सिरप का उत्पादन बंद करे रीमैन लैब्स
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित की गई
राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023’ राज्यसभा से पास
कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाए गए ‘जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2023’ को राज्यसभा ने मंजूरी दी।कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए पिछले तीन वर्षों में 880 फ्लैट बनाए गए: सरकार
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि 2019 से 2021 के बीच 3 साल की अवधि के दौरान आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2 लोगों को दोषी ठहराया गया। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राज्यसभा को बताया कि वापस लौटने के इच्छुक कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए पिछले तीन वर्षों में कश्मीर घाटी में कुल 880 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। राय ने यह भी कहा कि 1989-1990 में आतंकवाद के कारण कश्मीर में अपने पैतृक निवास स्थानों से पलायन करने वाले लोगों को समायोजित करने के लिए जम्मू क्षेत्र - पुरखु, मुथी, नगरोटा और जगती में 5,248 दो कमरों वाले मकानों का निर्माण किया गया था। इन मकानों का निर्माण 2011 तक दो चरणों में किया गया था।राज्यसभा ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन के लिए खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया। इससे पहले विधेयक 28 जुलाई को लोकसभा द्वारा भी पारित किया गया था।
राज्यसभा में आज माइंस एंड मिनरल्स संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया। इस विधेयक के जरिए माइंस और मिनरल्स कानून 1957 में बदलाव किए गए हैं।
विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया था आज उस पर चर्चा होनी थी लेकिन हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई।
विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में लिखा कि हम विनती करते हैं कि राज्य में बिना किसी देरी के शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए आपको तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए प्रभावित समुदाय को न्याय दिया जाए। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मांग की कि वह प्रधानमंत्री को मणिपुर मुद्दे पर सदन में बोलने के लिए कहे ताकि इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हो सके।
मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने मणिपुर के हालात के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और मणिपुर मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में चर्चा करना चाहते हैं लेकिन सरकार जवाब नहीं दे रही है।
#WATCH | I.N.D.I.A. Floor Leaders along with 21 MPs' delegation that visited Manipur met President Droupadi Murmu today to seek her intervention in the matter
— ANI (@ANI) August 2, 2023
31 members of the INDIA alliance met President Murmu and 21 MPs' delegation that visited Manipur briefed her on the… pic.twitter.com/MDlSxjYS1y
शिवेसना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने विपक्षी सांसदों की राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मुलाकात पर कहा कि 'हम मणिपुर के हालात को राष्ट्रपति के नोटिस में लाना चाहते हैं और राज्य के दौरे के दौरान हुए अनुभव उनसे साझा करना चाहते हैं। हम उन्हें विस्तार से जानकारी देंगे और उम्मीद करते हैं कि वह इस मामले में कोई कदम उठाएंगी।'