फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद: लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा जारी, अधीर रंजन बोले- 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो

Tue, 10 Aug 2021 03:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 03:08 PM IST
खास बातें

पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में जहां गतिरोध लगातार जारी है वहीं लोकसभा के लिए आज अहम दिन है क्योंकि ओबीसी से जुड़े विधेयक पर चर्चा हो रही है। बता दें कि इस विधेयक के माध्यम से केंद्र सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को साधने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह राज्यों को ओबीसी की सूची बनाने का अधिकार दे रही है।  

विज्ञापन
Parliament monsoon session 2021 live updates pm modi amit shah bjp congress pegasus issue lok sabha and Rajya sabha farmer protest fuel price on 10 august
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:41 PM, 10-Aug-2021

सरकार चुनाव के चलते संशोधन लाई: अधीर रंजन

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड में चुनाव है इसलिए आप लोगों को खुश करने के लिए ये संशोधन लाए हैं।
12:39 PM, 10-Aug-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 
विज्ञापन
12:31 PM, 10-Aug-2021

ओबीसी बिल पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन ने उठाई पेगासस जांच की मांग

लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पेगासस मुद्दे जांच की मांग उठाने लगे जिसके बाद अध्यक्ष ओं बिरला ने उन्हें संबंधित विषय पर बोलने को कहा।
12:29 PM, 10-Aug-2021

50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो : अधीर रंजन

लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश में ओबीसी के लिए  50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो। अधीर रंजन ने कहा कि कुछ प्रदेशों में इससे भी ज्यादा है। उन्होंने तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां 69 फीसदी आरक्षण है। इसी तरह बाकी राज्यों को भी कानूनी तौर पर शक्ति मिले कि वो आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा सकें।
12:26 PM, 10-Aug-2021

अधीर रंजन ने कहा- हमारी पार्टी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया

लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया है।
12:00 PM, 10-Aug-2021

अगर आज भी सदन बाधित होता है तो लोगों में एक गलत संदेश जाएगा: वेंकैया नायडू

शून्यकाल शुरू होने के तुरंत बाद राज्यसभा के अध्यक्ष वेंकैया नायडू  ने सदन के सदस्यों से कहा कि अगर आज भी सदन बाधित होता है तब किसानों के ऊपर होने वाली चर्चा नहीं हो पाएगी जिससे लोगों में एक गलत संदेश जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 10-Aug-2021

कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

शिरोमणी अकाली दल, कांग्रेस और बसपा ने संसद भवन परिसर में कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 
11:18 AM, 10-Aug-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
11:03 AM, 10-Aug-2021

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।


 
10:46 AM, 10-Aug-2021

संसद: लोकसभा में ओबीसी से जुड़े बिल पर चर्चा जारी, अधीर रंजन बोले- 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था हो

पेगासस मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में जहां गतिरोध लगातार जारी है वहीं लोकसभा के लिए आज अहम दिन है क्योंकि ओबीसी से जुड़े विधेयक पर चर्चा होनी है। राहत की बात ये है कि विपक्ष ने भी इस बिल को समर्थन की बात कही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed