फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session : संसद में टीएमसी नेता शांतनु सेन के निलंबन का प्रस्ताव ला सकती है केंद्र सरकार

Thu, 22 Jul 2021 07:49 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Jul 2021 07:49 PM IST
खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके इतर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आज किसान विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। बता दें कि लोकसभा की एक भी बैठक अब तक नहीं हो पाई है। राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा जरूर हुई। इस चर्चा में केंद्र सरकार के बयान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, अधिकतर राज्यों ने कहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं गई। संसद के मानसून सत्र से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session 2021 Live Updates: modi govt brief on covid-19 farm laws fuel price hike in lok sabha rajya sabha day 3 news in Hindi
राज्यसभा में हंगामा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:24 PM, 22-Jul-2021

संसद में टीएमसी नेता शांतनु सेन के निलंबन का प्रस्ताव रख सकती है केंद्र सरकार

केंद्र सरकार राज्यसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में सभापति के समक्ष टीएमसी सांसद शांतनु सेन के निलंबन का प्रस्ताव रख सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।

 
04:05 PM, 22-Jul-2021

लोकसभा और राज्यसभा शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
02:54 PM, 22-Jul-2021

आईटी मंत्री दे रहे थे पेगासस पर बयान, टीएमसी ने फाड़े पन्ने

राज्यसभा में जिस वक्त आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव कथित पेगासस जासूसी मामले पर बयान दे रहे थे, उस वक्त तृणमूल कांग्रेस सदस्यों विरोध में हंगामा करते हुए पन्ने फाड़े।
02:22 PM, 22-Jul-2021

लोकसभा शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
 
02:13 PM, 22-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जैसे ही 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट पर बोलना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 
 
12:57 PM, 22-Jul-2021

लोकसभा में आवश्यक रक्षा सेवा और अंतर्देशीय पोत विधेयक पेश

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करने से पहले अंतर्देशीय पोत विधेयक, 2021 और आवश्यक रक्षा सेवा विधेयक, 2021 लोकसभा में पेश किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 22-Jul-2021

लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 
12:06 PM, 22-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे दोबारा हुई। शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी। इसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही एक बार फिर दोपहर दो बजे तक के लिए राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया। 
 
11:40 AM, 22-Jul-2021

कृषि कानूनों के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिस कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू करवाया। इस दौरान कुछ सदस्यों ने जलशक्ति मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछे और जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उत्तर दिए। कांग्रेस के सदस्यों ने ‘काले कानून वापस लो’ के नारे लगाए। उन्होंने तख्तियां हाथ में ले रखी थीं। इनमें से एक तख्ती पर ‘अन्नदाता का अपमान बंद करो, तीनों कृषि कानून रद्द करो’ लिखा था।

सदन में नारेबाजी के बीच अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘यह सदन चर्चा और संवाद के लिए है। आपको जनता ने तख्तियां दिखाने और नारेबाजी करने के लिए नहीं भेजा है। आप मुद्दे उठाएं, चर्चा करें और जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। आपको चर्चा करने का पूरा समय मिलेगा। तख्तियां दिखाना और नारेबाजी करना है तो आप सदन से बाहर चले जाएं। यह उचित नहीं है।’’ 
11:26 AM, 22-Jul-2021

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

किसानों द्वारा नए कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी किसानों के प्रदर्शन और आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है और इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो, इसके लिए मैंने स्थगन प्रस्ताव को सदन के स्पीकर को दिया है।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed