Parliament Budget Session Live: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वक्फ विधेयक और बंगाल के मुद्दे पर हुआ हंगामा
{"_id":"67ef629f8e635c3a45046b8d","slug":"parliament-budget-session-live-updates-waqf-bill-passes-in-rajya-sabha-lok-sabha-bjp-congress-nda-2025-04-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Budget Session Live: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वक्फ विधेयक और बंगाल के मुद्दे पर हुआ हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 04 Apr 2025 02:44 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:44 PM IST
खास बातें
Waqf Amendment Bill Latest News in Hindi: गुरुवार को राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। इस मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामा हुआ। जिसके बाद संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
02:34 PM, 04-Apr-2025
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने वक्फ विधेयक को बताया असंवैधानिक
वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'कोर्ट में जाना चाहिए, बिल असंवैधानिक है। हमने जो आशंका व्यक्त की थी कि ये लोगों की संपत्ति लेंगे, वैसा ही देखा गया कि राष्ट्रपति के बिना हस्ताक्षर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश कर दिया कि अवैध संपत्ति को जब्त कर लो। पूरा विपक्ष एक साथ रहा और आगे भी साथ रहेगा।'01:31 PM, 04-Apr-2025
'विपक्ष अच्छे विधेयकों को लटकाने का काम करता है'
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, 'जब भी भाजपा, एनडीए कोई अच्छा बिल लाती है, जैसे 370, 35A को खत्म करना, तो कांग्रेस पार्टी उसे उलझाने और कोर्ट में लटकाए रखने का काम करती है ताकि जनता तक इसका लाभ न पहुंचे।'
विज्ञापन
01:20 PM, 04-Apr-2025
राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।12:39 PM, 04-Apr-2025
'वक्फ संपत्ति के कुप्रबंधन को रोकने के लिए विधेयक लाया गया'
जदयू सांसद संजय झा ने कहा, 'वे (ममता बनर्जी) अपना बंगाल बचा लें। वक्फ बिल वक्फ संपत्ति का जो कुप्रबंधन था उसके लिए लाया गया। बिहार में जो जाति जनगणना हुई उसमें पसमांदा मुसलमान, अंसारी, मंसूरी सब हैं इन सभी समुदायों को इस बिल से लाभ होगा क्योंकि उनके प्रतिनिधि भी इस बोर्ड में होंगे। इसके प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया गया है।'12:20 PM, 04-Apr-2025
टैरिफ मुद्दे पर विपक्ष का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन
भारत पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि मंत्री आकर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बयान दें। कल विपक्ष के नेता ने संसद में इस मुद्दे को उठाया लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है, हम इसका विरोध कर रहे हैं।'#WATCH | दिल्ली: भारत पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/xvrjd7jLUQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2025
12:16 PM, 04-Apr-2025
'ममता बनर्जी की धर्मनिरपेक्षता, छद्म धर्मनिरपेक्षता'
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, 'उनकी(ममता बनर्जी) धर्मनिरपेक्षता, अलग प्रकार की छद्म धर्मनिरपेक्षता है। ममता बनर्जी ईद की नमाज में शामिल होती हैं लेकिन वे कुंभ को मृत्यु कुंभ बताती हैं। वे कभी कुंभ नहीं जाएंगी। इस प्रकार की उनकी धर्मनिरपेक्षता है। उनके हिसाब से अल्पसंख्यक केवल मुसलमान हैं। मैं मानता हूं कि बंगाल में मुस्लिम आबादी 30% से अधिक है तो वे अल्पसंख्यक नहीं हैं, वे दूसरे स्थान के बहुसंख्यक हैं। हमारे देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 04-Apr-2025
लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई तो बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के मुद्दे पर हंगामा हो गया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।12:00 PM, 04-Apr-2025
'वक्फ विधेयक से वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर रोक लगेगी'
वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'जिस प्रकार से CAA के बारे में भ्रम फैलाया गया, तमाम दिनों तक भ्रांति रही। आज सभी जान गए कि देश से कितने मुसलमान निकले हैं?... ये विधेयक और जल्दी समझ आ जाएगा क्योंकि इससे वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर विराम लगेगा। लोगों को जल्द समझ आ जाएगा कि ये बिल उनके हित में है। गरीब मुसलमान इसका स्वागत करेगा।'11:31 AM, 04-Apr-2025
'वक्फ विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहे'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं समझता हूं कि जिन लोगों ने नागरिकता कानून के समय देश के आम गरीब मुसलमानों में भ्रम फैलाया, शाहीन बाग बनाया, वही लोग आज भ्रम फैला रहे हैं। लोगों ने देखा कि किसी की नागरिकता नहीं गई, लोग अब देखेंगे कि यह(वक्फ संशोधन विधेयक) गरीब मुसलमानों और महिलाओं के जीवन में, मुस्लिम समाज के लिए कितना उपयोगी है। जो लोग आज तक लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ है।'11:05 AM, 04-Apr-2025