Parliament: 17 घंटे चर्चा के बाद सुबह 4 बजे राज्यसभा स्थगित; मणिपुर पर प्रस्ताव पास, 11 बजे फिर शुरू होगा सदन
{"_id":"67edffbb7761cd02f40eefd3","slug":"parliament-budget-session-live-updates-waqf-bill-in-rajya-sabha-passed-lok-sabha-after-12-hours-of-discussion-2025-04-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament: 17 घंटे चर्चा के बाद सुबह 4 बजे राज्यसभा स्थगित; मणिपुर पर प्रस्ताव पास, 11 बजे फिर शुरू होगा सदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 04 Apr 2025 04:12 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 04 Apr 2025 04:12 AM IST
खास बातें
Parliament Budget Session LIVE Updates In Hindi: लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई।
विज्ञापन
राज्यसभा में वक्फ बिल पर चर्चा जारी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:06 AM, 04-Apr-2025
लोकसभा के बाद आज सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित हुआ राज्यसभा की कार्रवाई
गहन चर्चा और बहस के बाद राज्यसभा की कार्रावाई चार अप्रैल सुबह ग्यारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले लोकसभा के बाद राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया, जिसके बाद अब ये विधेयक कानून बनने से केवल एक कदम दूर है। जहां अब इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।
02:49 AM, 04-Apr-2025
मणिपुर पर राष्ट्रपति द्वारा जारी उद्घोषणा को उच्च सदन ने दी मंजूरी
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 के राज्यसभा से पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर पर राष्ट्रपति शासन को लेकर प्रस्ताव पेश किया। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सदन मणिपुर राज्य के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 356 (1) के तहत 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति द्वारा जारी उद्घोषणा को मंजूरी देता है।

02:34 AM, 04-Apr-2025
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 राज्यसभा में पारित; विधेयक के पक्ष में 128 वोट, विधेयक के खिलाफ 95 वोट पड़े।
01:53 AM, 04-Apr-2025
राज्य सभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ रीअपील विधेयक, 2025 पर मतदान के प्रस्ताव पर वोटिंग प्रक्रिया जारी है। विपक्ष के लाए संशोधन पर राज्य सभा में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। संसद में मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के साथ पर्ची से मतों का मिलान किया जाता है।
01:45 AM, 04-Apr-2025
वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय, से धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए
मंत्री रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है और इसे धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है और वैधानिक निकाय में केवल मुसलमानों को ही क्यों शामिल किया जाना चाहिए? अगर हिंदू और मुसलमानों के बीच कोई विवाद है, तो उस विवाद को कैसे सुलझाया जाएगा?...वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों के साथ भी विवाद हो सकते हैं...वैधानिक निकाय धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए और सभी धर्मों के लोगों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। फिर भी हमने इसमें गैर-मुस्लिमों की संख्या सीमित कर दी है। वक्फ बिल से मुसलमानों को हम नहीं डरा रहे, बल्कि विपक्षी पार्टियां डरा रही हैं।

01:14 AM, 04-Apr-2025
राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस जारी रहने के दौरान कांग्रेस सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 AM, 04-Apr-2025
राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर मतदान जारी
01:07 AM, 04-Apr-2025
किरेन रिजिजू दे रहे जवाब
राज्यसभा में वक्फ बिल पर विपक्ष के आरोपों पर किरेन रिजिजू ने जवाब दिया। जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष के कई सुझावों को माना है। सरकार ने विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दिए हैं। इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो बहुमत में होता है वो सरकार चलाता है और लोकतंत्र बहुमत से चलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कहा कि ट्रिब्यूनल में तीन मेंबर होने चाहिए, हमने वो बात मानी है। उन्होंने कहा कि जब पहली बार वक्फ संशोधन विधेयक का मसौदा तैयार किया गया था और जो विधेयक हम अब पारित कर रहे हैं, उसमें बहुत सारे बदलाव हैं। अगर हमने किसी के सुझाव नहीं माने होते तो यह विधेयक पूरी तरह से अलग होता।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल वक्फ काउंसिल में 22 मेंबर होंगे। एक्स ऑफिशियो मेंबर को मिला कर 4 से ज्यादा गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं होंगे। वक्फ बोर्ड के 11 सदस्यों में 3 से ज्यादा गैर-मुस्लिम नहीं होंगे। यह साफ तौर पर बताया जा चुका है। जे. पी. सी. के सदस्य स्वयं जे. पी. सी. में बैठते हैं और आरोप लगाते हैं कि जे. पी. सी. में उनकी बात नहीं सुनी गई। जितना आप चाहते हैं, उतना स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर जेपीसी में बहुमत को मंजूरी मिल गई है, तो हम क्या कर सकते हैं?

12:54 AM, 04-Apr-2025
दानदाताओं की संपत्ति को हड़पने की अनुमति न मिले : देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने वक्फ बिल पर कहा, मुझे पीएम मोदी को बधाई देनी चाहिए। जिस संपत्ति का उल्लेख किया गया है, वह लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये की है। ये संपत्तियां सरकार द्वारा नहीं, बल्कि दानदाताओं ने दी है। उस संपत्ति का दुरुपयोग किया गया है इसीलिए पीएम मोदी इस पर मुहर लगाना चाहते हैं, ताकि दानदाताओं की संपत्ति, जो किसी विशेष उद्देश्य के लिए दी गई है, उसे हड़पने की अनुमति न दी जाए।
12:22 AM, 04-Apr-2025
प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा का समय बढ़ाने पर सवाल खड़े किए
राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा का समय बढ़ाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए सदन के सभी सदस्यों की आम सहमति ली जानी जरूरी थी।