फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: 2024 के अंत तक जेवर में बन जाएगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा; विमानन मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 08 Feb 2024 07:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Feb 2024 07:15 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session 2024 Live News in Hindi: सरकार आज संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश करेगी। राज्यसभा से कई सांसदों की विदाई हो रही है। जिनमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। पीएम मोदी राज्यसभा पहुंचे और पूर्व पीएम की तारीफ की। 

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates Nirmala Sitharaman white paper economy congress bjp news in hindi
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

12:06 AM, 09-Feb-2024
नमामि गंगे के तहत 457 परियोजनाओं में से 280 पूरी
 नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 31 दिसंबर तक 38 लाख 438 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली कुल 457 परियोजनाओं में से 280 परियोजनाएं चालू हो चुकी हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने एक लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि अधिकांश परियोजनाएं सीवेज निर्माण से संबंधित हैं। क्योंकि इन्हीं के माध्यम से अनुपचारित घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट जल नदी में प्रदूषण उत्पन्न करने का मुख्य स्रोत है। उन्होंने कहा, 31,575.84 करोड़ रुपये की लागत से कुल 198 सीवरेज बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें से 111 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिससे 2,844 एमएलडी सीवेज उपचार क्षमता का निर्माण किया गया है।
11:56 PM, 08-Feb-2024
भारत सरकार में ग्रुप ए, बी, सी पदों में 27% ओबीसी प्रतिनिधित्व नहीं : संसदीय समिति
 एक संसदीय समिति ने कहा है कि भारत सरकार में समूह ए, बी और सी पदों पर ओबीसी को 27 प्रतिशत प्रतिनिधित्व परिलक्षित नहीं हो रहा है। इससे आरक्षण नीति के पीछे कल्याण की भावना के दृष्टिकोण की अवहेलना हो रही है। लोकसभा सदस्य राजेश वर्मा की अध्यक्षता में गठित संसदीय समिति ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को ओबीसी से भरे जाने वाले पदों के प्रतिशत में अंतर की समीक्षा करने और नियमों का कड़ाई से पालन के लिए सभी संभव तरीके सुनिश्चित करने की सिफारिश की। यह रिपोर्ट बृहस्पतिवार को लोकसभा में पेश की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति को देश भर में अपने अध्ययन दौरों से राज्य स्तर पर जारी किए जाने वाले ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के प्रारूप में भिन्नता की जानकारी मिली है। पाया गया है कि लाभार्थियों के बीच भ्रम की स्थिति है। इसके अलावा ओबीसी को सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) में उपवर्गीकृत करने की प्रथा को भी समिति के ध्यान में लाया गया।
विज्ञापन
08:39 PM, 08-Feb-2024
पिछले साल विमानों में 478 बार आईं तकनीकी खामी
पिछले एक साल में विमानन कंपनियों को अपने विमानों में 478 बार तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। केवल इंडिगो के विमानों में सर्वाधिक 246 बार गड़बड़ियां देखी गईं, जबकि एअर इंडिया को 63 बार तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, विस्तारा को 79, स्पाइसजेट को 47, एयरएशिया (इंडिया) लिमिटेड को 22, एलायंस एयर को 7, अकासा एयर को 6, फ्लाई बिग को 5, ब्लूडार्ट एविएशन को 2 और ग्राउंडेड गो फर्स्ट को एक बार तकनीकी खामी से जूझना पड़ा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने लोकसभा को यह जानकारी दी।
07:15 PM, 08-Feb-2024

ग्लोबल हंगर इंडेक्स भूख को मापने के लिए संतुलित दृष्टिकोण नहीं अपनाता है, इसके आंकड़ों से सचेत रहने की जरूरत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में वित्त विधेयक 2024 पेश करने के दौरान ये बात कही। वित्त मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी दर 2017 के 5.3% से घटकर 2023 में 2.4% पर पहुंच गई है। 

07:11 PM, 08-Feb-2024
 जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024 के अंत तक हो जाएगा तैयार 
 नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि नोएडा के जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल के अंत तक परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा। सिंधिया ने लोकसभा में यह भी कहा कि भारत अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मामले में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार है और 2030 तक यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में छह हवाई अड्डे थे। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, हमने राज्य में चार और हवाई अड्डे बनाए हैं और जल्द ही, पांच और हवाई अड्डे तैयार हो जाएंगे।
 
03:06 PM, 08-Feb-2024

कांग्रेस सांसद ने चर्च पर कथित हमले के लगाए आरोप

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने सरकार से मांग की है कि मणिपुर में जातीय हिंसा पर भी उन्हें श्वेत पत्र लाना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी चर्च और ईसाई पादरियों को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी संगठनों पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 08-Feb-2024

संविधान आदेश विधेयक लोकसभा में पेश

संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश विधेयक और संविधान (अनुसूचित जाति और जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 लोकसभा में पेश हो गए हैं। 
02:54 PM, 08-Feb-2024

सरकार को जल्द से जल्द कुकी मैतई संघर्ष को सुलझाना चाहिए

सरकार के फ्री मूवमेंट रिजीम समझौते को रद्द करने के फैसले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा 'सरकार ने खुद ये रिजीम बनाया था और अब खुद ही खत्म कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द कुकी और मैतई समुदाय के बीच के संघर्ष को सुलझाने पर फोकस करना चाहिए।'
02:50 PM, 08-Feb-2024

थोड़ी देर में लोकसभा में श्वेत पत्र पेश करेगी सरकार

सरकार थोड़ी देर बाद लोकसभा में श्वेत पत्र पेश कर सकती है। यह श्वेत पत्र यूपीए और एनडीए सरकार के कार्यकाल की तुलना को लेकर पेश किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने मणिपुर मुद्दे पर भी सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की है। 
01:48 PM, 08-Feb-2024

किसानों को विरोध प्रदर्शन पर बोले कांग्रेस सांसद

किसानों को विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा 'किसानों के विरोध प्रदर्शन को दो साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक एमएसपी पर कोई कानूनी गारंटी नहीं लायी गई है। 13 फरवरी को किसान फिर से दिल्ली की तरफ मार्च कर रहे हैं। मैं मांग करता हूं कि सरकार एमएसपी गारंटी का कानून लेकर आए।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed