फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: केंद्रीय मंत्री रिजिजू का दावा- मोदी के पीएम बनने के बाद देश ने एक इंच जमीन नहीं खोई

Tue, 05 Apr 2022 04:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Apr 2022 04:32 PM IST
खास बातें

आज संसद के बजट सत्र के अंतिम सप्ताह का दूसरा दिन है। महंगाई के मुद्दे पर आज भी हंगामा हुआ। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद में एक बैठक की अध्यक्षता की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से लेकर हरदीप पुरी ने भी संसद में कई अहम मुद्दों पर बयान दिए। हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Parliament Budget 2022 Session Live Updates Today 5 April Lok Sabha, Rajya Sabha Discussion, TMC Women Reservation Bill, Sonia Gandhi
लोकसभा - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:04 PM, 05-Apr-2022
सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत में वर्तमान में प्रति 1000 की आबादी पर नर्सों की संख्या 1.96 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘‘इंडिया नर्सिंग काउंसिल रिकॉर्ड्स’’ के अनुसार, देश में पंजीकृत नर्सिंग कर्मियों की संख्या 33.41 लाख है। इनमें से 23,40,501 पंजीकृत नर्स तथा 10,00,805 नर्स सहयोगी और 56,854 महिला ‘‘हेल्थ विजिटर्स’’ हैं। उन्होंने बताया कि 10,00,805 नर्स सहयोगी में 9,43,951 ‘‘सहायक नर्स मिडवाइव’’ शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया ‘‘देश में वर्तमान में आबादी व नर्स का अनुपात प्रति 1000 की आबादी पर 1.96 नर्स है।’’ मंडाविया ने बताया कि नवंबर 2021 की स्थिति के अनुसार, राज्य चिकित्सा परिषदों तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग में 13,01,319 एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि देश में डॉक्टर व आबादी का अनुपात 1:834 है। इनमें से 80 फीसदी पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर हैं तथा 5.65 लाख आयुष डॉक्टर हैं।
05:35 PM, 05-Apr-2022

मोदी के पीएम बनने के बाद भारत ने नहीं खोई एक इंच जमीन: किरन रिजिजू का दावा

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है। उन्होंने सदन में यूक्रेन की स्थिति पर नियम 193 के तहत चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए बसपा के एक सांसद की टिप्पणी को लेकर यह बात कही। दरअसल, बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने यूक्रेन संकट पर अपनी बात रखते हुए भारत और चीन की सीमा के संदर्भ में कुछ दावा किया। बाद में कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा सांसद को देश की संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं, एक इंच हमारी जमीन नहीं गई है। जो जमीन गई है वह पहले गई है।’’ ‘ऑपरेशन गंगा’ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों का प्रतिवाद करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के युद्ध के हालात में सरकार जो भी करती है देश के लिए करती है। इस अभियान में तो सबको मौन व्रत रखना चाहिए था। अभियान खत्म होने के बाद आप कुछ कह सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं श्रेय देने के लिए नहीं कह रहा हूं। कोई भी सरकार होती यह करती है। यह हमारा कर्तव्य था।’’
विज्ञापन
04:53 PM, 05-Apr-2022

संसद ने चार्टर्ड अकाउंटेंट-कंपनी सचिव संशोधन विधेयक को मंजूरी दी

चार्टर्ड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के संस्थानों के कामकाज में सुधार के लिए लाए गए एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंगलवार को संसद की मंजूरी मिल गयी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि इन सुधारों से तीनों संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित नहीं होगी। चार्टर्ड अकाउंटेंट, लागत एंड संकर्म लेखापाल और कंपनी सचिव संशोधन विधेयक-2021 को राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा में यह विधेयक पिछले सप्ताह ही पारित हो चुका था। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि इस विधेयक में कोई भी ऐसा प्रावधान नहीं है, जिससे भारतीय चार्टड अकाउंटेंट संस्थान, भारतीय कॉस्ट और वर्क एकाउंटेंट संस्थान और भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान की स्वायत्तता का कोई उल्लंघन हो रहा हो। विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए सीतारमण ने यह भी कहा कि सरकार का उक्त तीनों संस्थानों के कामकाज में हस्तक्षेप करने या इन्हें कमतर करने का कोई इरादा नहीं है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है।
04:31 PM, 05-Apr-2022

यूक्रेन संकट पर भारत का रुख सतत रहा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने यूक्रेन संकट पर भारत के ‘सतत रुख’ और ‘ऑपरेशन गंगा’ की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की सराहना करते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और सरकार इस संकट के कारण उत्पन्न मुद्दों के समाधान पर ध्यान दे रही है। सदन में नियम 193 के तहत यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि यूक्रेन संकट में सरकार ने समय रहते परामर्श जारी किए और एक अप्रत्याशित हालात से 22 से अधिक छात्रों को वहां से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति को देखते हुए सरकार ने आवश्यक परामर्श किए थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय के प्रयास सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और रूस दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की... बाद में आम लोगों के बाहर निकलने का एक गलियारा बना।’’
03:53 PM, 05-Apr-2022

राज्यसभा: संजय राउत ने की फर्जी मोबाइल ऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

शिवसेना के सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कुछ चीनी मोबाइल ऐप गलत तरीकों से भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे ऐप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए राउत ने कहा कि सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ऐसे ही एक मामले में आठ अंतरराष्ट्रीय ठगों को गिरफ्तार किया है। राउत ने कहा ‘‘ये ठग एक चीनी ऐप की मदद से लोन देते थे और ऐप की मदद से छेड़छाड़ कर तैयार की गई तस्वीरों का उपयोग कर लोगों से जबरन वसूली करते थे और उन्हें ठगते थे। उनके 25 खातों का पता चला है। यह केवल ठगी का ही मामला नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। ’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की ‘‘इंटेलिजेन्स फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन्स यूनिट’’ ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया जो मोबाइल ऐप की मदद से ऋण की पेशकश करता था लेकिन वास्तव में उपयोगकर्ताओं के निजी आंकड़ों तक पहुंच के लिए उनके फोन में एक मालवेयर स्थापित कर देता था।
03:32 PM, 05-Apr-2022

दिसंबर 2021 तक 3.93 लाख विदेशी भारत में तय अवधि से ज्यादा रूके रहे : सरकार

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर तक 3.93 लाख विदेशी तय अवधि से ज्यादा समय तक भारत में रूके हुए थे। निचले सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2021 में 25,143 विदेशी वीजा की मियाद समाप्त होने के कारण तय अवधि से ज्याद भारत में रूके थे। राय ने कहा कि वर्ष 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक भारत में तय समय से ज्यादा रूके हुए विदेशियों की संख्या 3,93,431 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 05-Apr-2022

कुछ चीनी मोबाइल एप धोखाधड़ी कर रहे: संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि कुछ चीनी मोबाइल एप धोखाधड़ी के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
03:08 PM, 05-Apr-2022

नक्सल प्रभावित इलाकों में 10,600 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क तैयार  

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में कहा कि वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) या नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क के विस्तार पर केंद्र के विशेष जोर के तहत, लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत से 10,600 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है।
01:24 PM, 05-Apr-2022

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

महंगाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
12:31 PM, 05-Apr-2022

सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली लोकसभा में पेश

सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022' लोकसभा में पेश किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed