फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Opposition Meet LIVE: ममता ने प्रस्तावित किया 'INDIA' नाम; खरगे से लेकर राउत तक जानें किसने क्या कहा

Tue, 18 Jul 2023 10:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Jul 2023 10:09 PM IST
खास बातें

विपक्ष पार्टियों की आज बेंगलुरु में अहम बैठक हुई। जिसमें 26 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। इससे पहले सोमवार को अधिकतर विपक्षी नेता बेंगलुरु पहुंच गए थे। सोमवार शाम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं के लिए भोज का आयोजन किया था। शरद पवार इस भोज में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन वह आज की बैठक में शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
Opposition meeting live updates nda meet in delhi sharad pawar reach bengaluru pm modi
विपक्षी गठबंधन का नया नाम 'INDIA' - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:09 PM, 18-Jul-2023

ममता बनर्जी ने प्रस्तावित किया नाम

वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम-INDIA पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। लंबी चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई।
10:08 PM, 18-Jul-2023

भाजपा संविधान को नष्ट कर रही है: पीडीपी

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली बार है कि जब ज्यादातर राजनीतिक दल एक साथ आने की जरूरत महसूस कर रहे हैं, जैसा अंग्रेजों के समय में हुआ था, क्योंकि मानसिकता एक जैसी है। वे (भाजपा) संविधान को नष्ट कर रहे हैं। आज न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी तौर पर भी भारत उथल-पुथल से गुजर रहा है।
विज्ञापन
10:08 PM, 18-Jul-2023

सभी विपक्षी पार्टी इस देश को बचाना चाहती हैं: शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वे अब एनडीए को याद कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उनके एनडीए पार्टनर खुश होंगे कि आखिरकार उन्हें याद किया जा रहा है। पहले वे कहते थे कि हमें एनडीए की जरूरत नहीं है, भाजपा अकेले ही काफी है, लेकिन अब वे बैठक बुला रहे हैं इसका मतलब है कि कुछ गलत हो रहा है। आज की बैठक भारत की आवाज है। पूरे देश के सभी नेताओं ने आवाज उठाई है कि भारत की रक्षा करनी है, तो इसमें बहुत ताकत है। सभी विपक्षी पार्टी इस देश को बचाना चाहती हैं।
10:08 PM, 18-Jul-2023

हमें भारत के विचार को बरकरार रखना है: वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक का नतीजा है कि वे (भाजपा) चिंतित हैं। हमें भारत के विचार की रक्षा करनी है, जिसे भारत सरकार ने नष्ट कर दिया है। हमें भारत के विचार को बरकरार रखना है।
10:08 PM, 18-Jul-2023

संजय राउत ने कही यह बात

सांसद संजय राउत ने कहा कि बेंगलुरु में जो विपक्ष की बैठक हुई उसमें गठबंधन का नाम I.N.D.I.A तय हुआ है। यह जो तानाशाही वाली ताकतें हैं उन्हें अब इंडिया से लड़ना होगा। 
06:31 PM, 18-Jul-2023

संयुक्त प्रस्ताव में मणिपुर का भी जिक्र

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से जुड़े राजनीतिक दलों के संयुक्त प्रस्ताव में कहा गया कि भाजपा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमारे गणतंत्र के चरित्र पर गंभीर हमला किया जा रहा है। हम उस मानवीय त्रासदी पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं जिसने मणिपुर को नष्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री की चुप्पी चौंकाने वाली है। हम संविधान और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हो रहे हमले का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:31 PM, 18-Jul-2023

कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी को घेरा

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्ष ने यह नाम इसलिए है, क्योंकि आने वाले महीनों में यह भारत बनाम पीएम मोदी होगा, क्योंकि यहां (विपक्ष) सभी लोग समावेशी भारत के लिए लड़ रहे हैं, जो संविधान में लिखा है और पीएम मोदी विशिष्ट भारत के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने वंशवादी राजनीति पर पीएम मोदी के बयान पर कहा कि पीएम मोदी कौन सी वंशवादी राजनीति की बात कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और अशोक गहलोत से इसका क्या संबंध है। ये बयान किसी भी ठोस चीज पर आधारित नहीं है।
06:31 PM, 18-Jul-2023

भाजपा ने अचानक से NDA के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया?: उमर

नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अचानक से NDA के विचार को पुनर्जीवित क्यों किया? वे जो प्रभाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि 2024 में भाजपा जीत रही है वो सच नहीं है। उनका गठबंधन एक जरूरत बन गई है। हम अभी तक जब बैठक करते थे तो भाजपा कहती थी की देखिए, हर कोई एक के खिलाफ है, अभी वे भी गठबंधन कर रहे हैं। उन्हें अपनी गठबंधन की चिंता करनी चाहिए हमारे गठबंधन की नहीं।
05:58 PM, 18-Jul-2023
सामूहिक संकल्प में 26 विपक्षी दलों ने क्या कहा?
  • देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करेंगे
  • शासन के सार और शैली दोनों को इस तरह से बदलने का वादा करते हैं कि वे अधिक परामर्शात्मक, लोकतांत्रिक, सहभागी हों
  • अल्पसंख्यकों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, कश्मीरी पंडितों के खिलाफ घृणा, हिंसा को हराने के लिए एक साथ आए हैं
  • 26 विपक्षी दलों के सामूहिक संकल्प में जातीय जनगणना कराने की वकालत
04:43 PM, 18-Jul-2023

 यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया। हमारी लड़ाई उस विचारधारा के खिलाफ है, जो हमारे देश पर हमला कर रही है। यह बीजेपी बनाम विपक्ष की लड़ाई नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई दो राजनीतिक संगठनों के बीच नहीं है, बल्कि लड़ाई भारत के विचार की रक्षा के लिए है। अगर आप इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि भारत के विचार से कोई नहीं लड़ पाया। यह भारत के विचार और नरेंद्र मोदी के बीच की लड़ाई है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed