Omicron Coronavirus Live: ब्रिटेन में 'ओमिक्रॉन' के 22 मामले मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को लिखा खत
{"_id":"61a6dc583dd7393a4c7e1f6f","slug":"omicron-virus-covid-19-new-variant-corona-cases-live-south-africa-canada-india-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Omicron Coronavirus Live: ब्रिटेन में 'ओमिक्रॉन' के 22 मामले मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को लिखा खत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 01 Dec 2021 10:35 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:35 PM IST
खास बातें
LIVE Omicron Virus (ओमिक्रॉन वैरिएंट) New COVID-19 Corona Strain Cases Hindi News Updates:दुनिया के कई देशों में जहां ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर बस अड्डे तक जांच बढ़ा दी गई है। कई राज्यों ने स्वतंत्र तौर पर दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र ने भी कोरोना नियमों को सख्त करते हुए जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
लाइव अपडेट
10:33 PM, 01-Dec-2021
विशेषज्ञों ने बताया- बूस्टर डोज ही उपाय
इस बीच जाने माने विषाणु विज्ञानी डॉ. टी जैकब जान ने ओमिक्रॉन से निपटने के सबसे आसान उपाय पर बात की। उनका मानना है कि कोरोना की बूस्टर डोज के जरिए कोरोना के इस नए वैरिएंट से निपटा जा सकता है। उनके मुताबिक, इससे पहले यह वैरिएंट कोरोना तीसरी लहर की वजह बनकर उभरे, इसका हल ढूंढ़ना ही पड़ेगा। ऐसे में बूस्टर डोज ही तात्कालिक उपाय नजर आता है।
08:59 PM, 01-Dec-2021
6 यात्री ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए
लखनऊ को छोड़कर देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर आज आधी रात से शाम 4 बजे तक कुल 11 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जोखिम वाले देशों से उतरीं। इनमें 3476 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया, जिसमें केवल 6 यात्री ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत सरकार की ओर बताया गया कि पॉजिटिव यात्रियों के नमूने पूरे जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए INSACOG लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
06:08 PM, 01-Dec-2021
यूरोपीय संघ प्रमुख बोलीं- वैक्सीनेशन अनिवार्य किया जाए
यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डर लेयेन ने कहा कि अब समय आ गया है कि वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर देना चाहिए। मेरा मानना है कि अब इस मामले पर जोरशोर से चर्चा करने का समय आ गया है।06:07 PM, 01-Dec-2021
पाकिस्तान ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज की मंजूरी दे दी है। फिलहाल यह खुराक सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स, कम इम्यूनिटी वाले लोगों और 50 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों को दी जाएगी। दरअसल,, दुनियाभर में जारी ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच यह फैसला लिया गया है।
04:28 PM, 01-Dec-2021
राजस्थान: बाहर से आने वालों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री ने कहा है कि राज्य को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने से भी नहीं चुकेगी। लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी जिला कलेक्टर को भी निर्देशित किया गया है कि वैक्सीन की दोनों खुराक सभी को लगे। इसके लिए चाहे अभिमान भी चलाना पड़ेगा, तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। उम्मीद है कि बच्चों की भी वैक्सीन जनवरी से शुरू हो जाएगी। वहीं, विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।04:27 PM, 01-Dec-2021
महाराष्ट्र की गाइडलाइन से खुश नहीं केंद्र, लिखा खत
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है। बताया गया कि चिट्ठी में महाराष्ट्र सरकार से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हिसाब से ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए महाराष्ट्र द्वारा जारी किए गए आदेशों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए लिखा गया है।दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइन में संशोधन किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने राज्य को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी के साथ अपने आदेश को बदलने के लिए कहा है। इसमें कहा गया कि राज्य सरकार ने हवाई यात्रियों के लिए जो नियम बनाए हैं, वो केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइंस के विपरीत हैं। इसे तत्काल ठीक किया जाए।
इस बीच मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले सभी घरेलू यात्रियों के लिए भी नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी मुंबई नगर निकाय ने बुधवार को शहर के हवाईअड्डे पर उतरने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 72 घंटे से अधिक पुरानी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट रूप ले जाना अनिवार्य कर दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक सर्कुलर में मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेटर से सभी घरेलू एयरलाइनों को इस नए नियम के बारे में बताने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 01-Dec-2021
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 22 मामले मिलने से हड़कंप
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन से खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला है ब्रिटेन का जहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के 22 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं जापान ने इसके खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है।
12:36 PM, 01-Dec-2021
पहली बार 'ओमिक्रॉन' को देखकर सहम गए थे वैज्ञानिक
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़े टेस्टिंग लैब की हेड ऑफ साइंस रकील वियाना जब कोरोना वायरस के आठ नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कर रह रही थीं तो अचानक सहम गईं। उन्होंने कहा कि टेस्ट के दौरान बड़ी संख्या में म्यूटेशन देखने को मिले।
11:57 AM, 01-Dec-2021
आगरा में 56 देशों के यात्रियों की होगी पासपोर्ट ट्रैकिंग, स्पॉट सैंपलिंग
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को ताजनगरी में अलर्ट जारी कर दिया है। यूरोप के सभी 45 देशों और दक्षिण अफ्रीका सहित 56 देशों के यात्रियों की पासपोर्ट से ट्रैकिंग होगी। घर जाकर उनकी सैंपलिंग की जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर सैंपल जीनोम सिक्वैसिंग के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
10:35 AM, 01-Dec-2021
सिक्किम में 15 दिसंबर तक विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सिक्किम में 15 दिसंबर तक विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं दी जाएगी।