फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Child Covid-19 vaccination Live: पहले दिन करीब 40 लाख किशोरों का टीकाकरण, मुंबई में आए आठ हजार ज्यादा केस

Mon, 03 Jan 2022 11:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 11:16 PM IST
खास बातें

देश में सोमवार से 15-18 साल किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार अब तक सात लाख से अधिक किशोर-किशोरियों ने पंजीकरण करवा लिया है। उधर कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए किशोर-किशोरियों को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग टीका केंद्र बनाने की हिदायत दी है, ताकि कोविड वैक्सीन का घालमेल न हो पाए।

विज्ञापन
Omicron Variant Live updates, Coronavirus updates india, vaccination for children in india, vaccination 15-18 registration, Covid19 cases
किशोर-किशोरियों का टीकाकरण - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:14 PM, 03-Jan-2022

तमिलनाडु में 1700 से ज्यादा केस

तमिलनाडु में सोमवार को 24 घंटे में 1,728 लोगों की कोरोना रिपोर्ट सामने आई। इस दौरान छह संक्रमितों की मौत हुई और 662 मरीज ठीक हुए। राज्य में सक्रिय मामले 10,364 हैं।

11:13 PM, 03-Jan-2022

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,259 नए मामले सामने आए। इस दौरान तीन संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,858 हो गए हैं।

विज्ञापन
11:10 PM, 03-Jan-2022

बंगाल में छह हजार मामले आए

पश्चिम बंगाल में सोमवार को लगातार दूसरे दिन छह हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए। बीते 24 घंटे में यहां कुल 6,078 नए मामले सामने आए। इनमें से 2801 नए मामले सिर्फ कोलकाता से हैं।
10:47 PM, 03-Jan-2022

बीएमसी ने जारी किए नए नियम

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीलिंग के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, अगर इमारत या विंग में फ्लैटों की संख्या के 20 फीसदी से अधिक कोरोना मरीज हुए, तो पूरी इमारत या एक विंग को सील कर दिया जाएगा।
10:23 PM, 03-Jan-2022

जनगणना पर भी कोरोना की मार

2020-21 में होनी वाली जनगणना को कोरोना महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा था। अब तीसरी लहर की आशंका के बीच इसकी हाल में होने की भी कोई संभावना नहीं है। केंद्र ने राज्यों को जून 2022 तक जिलों और अन्य नागरिक और पुलिस इकाइयों की सीमाओं में बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया है। देश की सबसे बड़ी गणना अभ्यास से तीन महीने पहले यह एक अनिवार्य आवश्यकता है।
09:35 PM, 03-Jan-2022

सुकमा: सीआरपीएफ कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट के 38 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी का कैंप में ही इलाज चल रहा है। सभी जवान कोबरा यूनिट के 202 बटालियन से जुडे़ हैं। रविवार को देश के अन्य हिस्सों से जवान सुकमा पहुंचे थे। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सीवी बंसोड ने बताया कि तेमेलवाड़ा कैंप में तैनात 75 जवानों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 38 का परिणाम पॉजिटिव आया। बाकी जवानों के नमूने को जांच के लिए जगदलपुर में भेजा गया है। एजेंसी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 PM, 03-Jan-2022

महाराष्ट्र में 12,160 केस

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 12,160 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मौत हुई। राज्य में फिलहाल 52,422 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 578 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 259 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
09:30 PM, 03-Jan-2022

ज्यादातर लोगों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही: ब्रिटिश मंत्री

ब्रिटेन के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का पैटर्न डेल्टा स्वरूप जैसा नहीं है। ओमिक्रॉन से संक्रमित ज्यादातर लोगों को वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है और उनके गहन देखभाल ईकाई (आईसीयू) में रहने का समय भी कम हुआ है।

शिक्षा मंत्री नदीम जहावी ने बताया कि सरकार अस्पताल में भर्ती होने के आंकड़ों पर करीब से निगाह रख रही है, क्योंकि ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों में अधिकतर संख्या 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की है। बहरहाल, यह वह समूह है जिसके 90 फीसदी लोगों को कोविड टीके की तीसरी (बूस्टर) खुराक दी जा चुकी है जो गंभीर रूप से बीमार होने से बचाव करती है।

08:39 PM, 03-Jan-2022

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40 लाख के पार

15-17 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान के पहले दिन रात आठ बजे तक 40 लाख से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई।
07:49 PM, 03-Jan-2022

बायोमैट्रिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से स्थगित

देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित किया जा रहा है। अवर सचिव के स्तर से नीचे के सरकारी कर्मचारियों की शारीरिक उपस्थिति 50 फीसदी तक सीमित होगी। बाकी सभी घर से ही काम करेंगे। विकलांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में आने से छूट होगी। बढ़ते कोविड मामलों के बीच केंद्र अपने सभी विभागों को यह आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सरकारी अधिकारियों या कर्मचारियों को तब तक कार्यालय में आने से छूट दी गई है, जब तक कि कंटेनमेंट जोन डी-नोटिफाइड नहीं हो जाते। भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग समय का पालन करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed