फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Live: गुजरात में बढ़ रहा ओमिक्रॉन, मंगलवार को मिले पांच मामले, कर्नाटक में भी लगीं पाबंदियां

Wed, 29 Dec 2021 06:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Dec 2021 06:01 PM IST
खास बातें

वहीं अब देश भर में कोरोना के 75,456 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 6358 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच खबर आई है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Omicron Covid19 variant live news and updates: Highest rise of corona new variant cases in a day 
ओमिक्रट - फोटो : पिक्साबे

लाइव अपडेट

06:01 PM, 29-Dec-2021

नए साल की पार्टियों पर प्रतिबंध

महाराष्ट्र: नागपुर जिला प्रशासन ने नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टियों पर प्रतिबंध लगाया
 
05:59 PM, 29-Dec-2021

शाह ने की टीका लगवाने की अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जब तक जनता जागरूक नहीं होगी और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेगी, तब तक कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने 15-18 आयु वर्ग के लोगों से भी अपील की कि वे तीन जनवरी से अपनी बारी शुरू होने पर जल्द से जल्द टीका लगवाएं। 

अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में लगभग 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित और आधारशिला रखने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने प्रशासन से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में सतर्क रहने को भी कहा।
 
विज्ञापन
12:26 AM, 29-Dec-2021

कर्नाटक में लगा रात्रि कर्फ्यू

कर्नाटक सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के डर को देखते हुए राज्य में 28 दिसंबर से 7 जनवरी तक रात्री कर्फ्यू लगा दिया गया है। डीसीपी ए श्रीनिवासुलु ने बताया कि कलबुर्गी में आज रात यानी 28 दिसंबर, रात 10 बजे से 7 जनवरी, सुबह 5 बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति के साथ रात्री कर्फ्यू लगाया गया है।
12:19 AM, 29-Dec-2021

कांग्रेस की मांग, 'वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन' हो रद्द

कांग्रेस ने मंगलवार को कोरोना के मामलों में वृद्धि और ओमिक्रॉन के डर को देखते हुए 10 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले वाइब्रेंट गुजरात 2022 शिखर सम्मेलन को रद्द करने की मांग की है। साथ ही पूछा है कि क्या शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे विदेशी मेहमानों को सरकार के नियमों के अनुसार एक सप्ताह के लिए अलग रखा जाएगा।
12:10 AM, 29-Dec-2021

बिहार में जैविक उद्यान को बंद करने के आदेश

बिहार सरकार ने कोरोना के ओमिक्रॉन संस्करण को देखते हुए 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक 'जैविक उद्यान' सहित सभी पार्कों को बंद करने का आदेश दिया है।
12:08 AM, 29-Dec-2021

गुजरात में मंगलवार को मिले 394 नए मामले 

गुजरात में मंगलवार को 394 नए कोरोना के मामले सामने आए। इसमें 59 मरीज ठीक हुए तो ओमिक्रॉन के पांच नए मामले सामने आए। वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या 1,420 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 AM, 29-Dec-2021

कोरोना रोकथाम के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती जारी रहेगी

जम्मू-कश्मीर की राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने आधिकारिक पत्र लिख आदेश जारी किया है कि संबंधित डीडीएमए द्वारा कोविड रोकथाम के प्रयासों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में जारी रहेगी।
11:59 PM, 28-Dec-2021

गोवा में नाइट कर्फ्यू पर अभी कोई फैसला नहीं है

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि नाइट कर्फ्यू पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है, कोरोना के पॉजिटिव के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, यदि कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि जारी रहती है, तो हमें एक सख्त निर्णय लेने की आवश्यकता होगी।
10:08 PM, 28-Dec-2021

मुंबई में कोरोना वायरस के 1,377 नए मामले

मुंबई में आज कोरोना वायरस के 1,377 नए मामले सामने आए, 338 ठीक हुए और एक की मौत हुई। यहां कुल सक्रिय मामले 5,803 हैं। 
 
09:04 PM, 28-Dec-2021

केरल में ओमिक्रॉन के सात मामले

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि केरल में सात और लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के नए वैरिएंट मरीजों की कुल संख्या 64 तक पहुंच गई है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सात मामलों में से चार पटनमथिट्टा में, दो अलाप्पुझा में और एक तिरुवनंतपुरम में पाया गया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed