फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron live: तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के मामलों में तेज इजाफा, हरियाणा में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़े

Fri, 31 Dec 2021 10:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 31 Dec 2021 10:48 PM IST
खास बातें

देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज सामने आए। वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या 1270 हो गई है। मुंबई में शाम पांच बजे के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर पाबंदी लगाई गई है तो बेंगलुरू में शाम छह बजे के बाद प्रमुख सड़कों को बंद रखने का फैसला किया गया है।   

विज्ञापन
Omicron corona variant live news and updates third wave of covid19 after delhi, Maharashtra restricts wedding guests to 50
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:44 PM, 31-Dec-2021

हरियाणा में ओमिक्रॉन के 26 और मामले सामने आए

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक दिन में सबसे अधिक 26 मामले सामने आए, जिससे यहां मामलों की कुल संख्या बढ़कर 63 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

10:42 PM, 31-Dec-2021

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के नए मामलों में इजाफा

तमिलनाडु में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के नए मामलों में अचानक तेजी नजर आई और एक दिन में कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट के 76 मामले सामने आने के साथ इससे संक्रमितों की कुल संख्या 120 हो गई है। इसके मद्देनजर राज्य में शादी और अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों लोगों की संख्या निर्धारित करने और अलग-अलग तरह के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की संख्या आधी करने सहित कई पाबंदियों की घोषणा की गई।

बताया गया कि रेस्तरां, होटल और बेकरी 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे और यही सीमा मनोरंजन पार्क के लिए भी होगी। कपड़ों और गहनों की दुकानों, जिम और योग केंद्र, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल, स्पा, सैलून और इंडोर खेलो में भी कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही एक समय में मौजूद रह सकेंगे। मेट्रो रेल का परिचालन भी 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ होगा, जबकी सरकारी बसों में सीटों के बराबर ही यात्री सवार हो सकेंगे। विवाह समारोह में अधिकतम 100 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
10:37 PM, 31-Dec-2021

अंडमान में ओमिक्रॉन के दो मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दोनों लोगों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

10:29 PM, 31-Dec-2021

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना के 3451 नए मामले सामने आए, जिनमें से 1954 यानी 56 फीसदी मामले अकेले कोलकाता से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोरोना के 2,128 मामले सामने आए थे, जिनमें महानगर से 1,090 मामले थे। पिछले 24 घंटे में राज्य में नए मामले 62 फीसदी बढ़े हैं जबकि इस पूर्वी महानगर में यह वृद्धि 79 फीसदी है।

08:08 PM, 31-Dec-2021
वहीं, ओमिक्रॉन खतरे के बीच सिक्किम ने 10 जनवरी, 2022 तक नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। पब, डिस्को, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, फास्ट फूड सेंटर, बेकरी, जिम, नाई की दुकान, स्पा और सैलून केवल 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ संचालित करने के लिए कहा गया है। 

होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस को भी अब केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करना होगा। सभी सामाजिक और राजनीतिक सभाओं का आयोजन उपायुक्त की पूर्व अनुमति और 50 फीसदी स्थान क्षमता के साथ किया जाना चाहिए। 
08:02 PM, 31-Dec-2021

धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 नए मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम ने जानकारी दी कि मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटों में 34 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में सक्रिय मामले बढ़कर 95 हो गए।  वहीं, पुणे ने आज कोरोना के 412 नए मामले दर्ज किए गए। यहां कुल सक्रिय मामले 1,799 हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
08:00 PM, 31-Dec-2021

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 8,067 नए मामले

महाराष्ट्र में आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के चार मामलों सहित कोरोना वायरस के 8,067 नए मामले सामने आए हैं। कुल 1,766 मरीज ठीक हुए जबकि 8 मौतें हुई हैं।
 
07:55 PM, 31-Dec-2021

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्यों को निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को विभिन्न स्थानों पर चौबीसों घंटे एक्टिव आरएटी बूथ स्थापित करने, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को शामिल करने और घरेलू परीक्षण किट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए पत्र लिखा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, सांस फूलना, शरीर में दर्द, स्वाद या गंध की हाल ही में कमी, थकान और दस्त के साथ बुखार या बिना बुखार वाले किसी भी व्यक्ति को कोविड 19 का संदिग्ध मामला माना जाना चाहिए।  
 
05:24 PM, 31-Dec-2021

कर्नाटक में 23 नए मामले

कर्नाटक में भी कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने बताया कि कर्नाटक में शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 23 नए मामले सामने आए। इनमें से 19 संक्रमित अमेरिका, यूरोप, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं।
03:50 PM, 31-Dec-2021

राष्ट्रपति भवन आम जनता के लिए बंद

आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा 1 जनवरी से बंद रहेगा। चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी अगली सूचना तक नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed