01:18 AM, 06-Jan-2022
हरियाणा में ओमिक्रॉन के 35 नए मामले
हरियाणा में बुधवार को कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के 35 नए मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।
12:56 AM, 06-Jan-2022
छत्तीसगढ़ : 1615 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1,615 नए मामले सामने आए हैं। यहां 4,562 पर सक्रिय मामले हैं और संक्रमण दर 4.32 फीसदी है।
12:55 AM, 06-Jan-2022
सिलीगुड़ी : सात नर्सिंग स्टाफ और दो मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को त्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 28 एमबीबीएस छात्रों का कोविड-19 परीक्षण किया गया। सात नर्सिंग स्टाफ और दो मेडिकल स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। -डॉ. संजय मल्लिक, चिकित्सा अधीक्षक और उप सिद्धांत, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
12:51 AM, 06-Jan-2022
गया: एक मरीज की मौत
कल रात में एक मरीज की मौत हुई। मरीज लैब टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव थी, लेकिन उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नहीं आई है। मरीज ने कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी और मरीज को टीबी भी था। हमने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। -डॉ. पी.के. अग्रवाल, अधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया, बिहार
12:50 AM, 06-Jan-2022
जम्मू-कश्मीर : रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नए प्रतिबंध लगाए हैं- अगले आदेश तक पूरे केंद्र शासित प्रदेश में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
12:49 AM, 06-Jan-2022
दिल्ली: चिड़ियाघर बंद
एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
11:14 PM, 05-Jan-2022
गुजरात के मंत्री जीतूभाई चौधरी कोरोना संक्रमित
गुजरात के मंत्री जीतूभाई चौधरी ने बुधवार को कहा कि टेस्ट में वह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जबकि तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में भी राज्य में संक्रमण का पता चला है। नर्मदा, कल्पसार और मत्स्य पालन राज्य मंत्री चौधरी ने नौ महीने में दूसरी बार वायरस संक्रमित हुए हैं।
10:51 PM, 05-Jan-2022
संस्कृति मंत्रालय ने आज कहा कि कोरोना के चलते राष्ट्रीय संग्रहालय की सभी दीर्घाएं आज से अगले आदेश तक आगंतुकों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि संग्रहालय के सभी विभाग आदेशानुसार खुले रहेंगे।
10:09 PM, 05-Jan-2022
160 रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित
महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय नगर निगम द्वारा संचालित मुंबई के अस्पतालों के लगभग 160 रेजिडेंट डॉक्टर पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) के जेजे अस्पताल चैप्टर के अध्यक्ष गणेश सोलुनके ने कहा कि मध्य मुंबई के सरकारी अस्पताल के 62 रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 72 घंटों में कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में 40 रेजिडेंट डॉक्टर, लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में 50 और आरएन कूपर अस्पताल में अन्य सात डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
09:57 PM, 05-Jan-2022
कर्नाटक में एमबीबीएस के 21 छात्र संक्रमित
कर्नाटक के बेल्लारी स्थित विजयनगर मेडिकल कॉलेज के 21 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कॉलेज प्रशासन ने बुधवार को बताया कि छात्रावास में रहने वाले 250 छात्रों की औचक कोरोना जांच की गई। इसमें 21 छात्र संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमित पहले और दूसरे वर्ष के छात्र हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।