फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2026 Live: दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत... पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक मना जश्न

Thu, 01 Jan 2026 01:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 01:53 PM IST
खास बातें

Happy New Year 2026: भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। यहां पढ़ें नए साल से जुड़े देश-दुनिया के तमाम अपडेट...

यह भी पढ़ें- Prediction 2026: भारतीय काल गणना के अनुसार इस साल लगेगा रौद्र संवत्सर, देश दुनिया पर पड़ने वाला है भयावह असर

यह भी पढ़ें- New Year Bank Holiday: जनवरी महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरे महीनों की छुट्टियों की लिस्ट

विज्ञापन
new year 2026 celebration live hindi updates across the globe new zealand australia india
भारत में नए साल 2026 का आगाज - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:51 PM, 01-Jan-2026

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने की प्रेसिडेंट मुर्मु से मुलाकात

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, 'भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।'
01:15 PM, 01-Jan-2026

ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन
12:55 PM, 01-Jan-2026

असम से प्रयागराज तक नव वर्ष का स्वागत, धार्मिक जगहों पर दिखी आस्था की झलक

धार्मिक स्थलों पर दिखी आस्था की झलक - फोटो : ANI
नए साल के पहले दिन देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। असम के कामाख्या मंदिर से लेकर प्रयागराज के लेटे हनुमान मंंदिर तक श्रद्धालुओं ने नव वर्ष का स्वागत भगवान के दर्शन कर किया। इन तमाम धार्मिक जगहों पर आस्था की झलक देखने को मिली।
12:14 PM, 01-Jan-2026

मदुरै में थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

तमिलनाडु के मदुरै में नए साल के अवसर पर थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की।
10:37 AM, 01-Jan-2026

कोलकाता में भक्तों ने किए मां काली के मंदिर में दर्शन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भक्तों ने नए साल के मौके पर दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन किए।
09:23 AM, 01-Jan-2026

कन्याकुमारी में नए साल का पहला सूर्योदय देखने को उमड़ी भारी भीड़

तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में 2026 के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 AM, 01-Jan-2026

बर्फ की चादर में ढंके नजर आए कश्मीर के पर्यटन स्थल

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाके, जिनमें लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग भी शामिल है, बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए नजर आए।
09:19 AM, 01-Jan-2026

पुंछ के पीर पंजाल में गश्त करते नजर आए सेना के जवान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी हिमपात और दुर्गम भूभाग के बावजूद भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने 13,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित पीर पंजाल पर्वतमाला में तलाशी अभियान तेज कर दिया। 
09:17 AM, 01-Jan-2026

नेपाल में दिखा सूर्योदय का अद्भुत नजारा

पड़ोसी देश नेपाल में भी नए साल की पहली सुबह सूर्योदय के नजारे को लोगों ने कैमरे में कैद किया।
09:16 AM, 01-Jan-2026

माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

नए साल के पहले दिन जम्मू के कटरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed