फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024 LIVE: नए साल के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर उमड़े लोग, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Mon, 01 Jan 2024 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Jan 2024 03:07 PM IST
खास बातें

नए साल का आज पहला दिन है। नई साल की शुरुआत लोगों में उत्साह और उमंग लेकर आई है। बड़ी संख्या में लोग नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं, जिसके चलते सुबह से ही देशभर के धार्मिक स्थलों में लोगों की भीड़ जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नए साल पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
NEW YEAR 2024 live news updates first sunrise to temple prayers pm modi wishes
happy New Year 2024 - फोटो : AMAR UJALA

लाइव अपडेट

08:20 PM, 01-Jan-2024

2024 की पहली तारीख को मथुरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नव वर्ष 2024 के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे। उन्होंने तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा, "जब भी भगवान कृष्ण का उल्लेख होता है, हमारा हृदय भक्ति से भर जाता है। हमारे प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में लिखा है- 'कर्षति आकर्षति इति कृष्ण' अर्थात कृष्ण ही एक हैं जो तुम्हें आकर्षित करते हैं। अब जिसके नाम में ही आकर्षण है, उसकी ओर कोई कैसे आकर्षित नहीं होगा? कृष्ण के नाम में ही सुख है।

07:51 PM, 01-Jan-2024

नए साल पर ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर में कैसी सुरक्षा व्यवस्था?

ओडिशा में भी नए साल का स्वागत किया गया। नए साल पर जगन्नाथपुरी में पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त पर सेंट्रल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया, दो कमांडेंट रैंक के अधिकारी और 20 से अधिक असिस्टेंट कमांडेंट (एसी) और दूसरे रैंक के अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक इंस्पेक्टर, 130 सब-इंस्पेक्टर और एएसआई को तैनात किया गया है।



जगन्नाथपुरी में पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु
आईजी आशीष कुमार सिंह ने बताया, नए साल पर भीड़ के कारण होने वाले भारी नुकसान की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। बुनियादी ढांचे का बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली जनवरी को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। आशा है कि इसी गति से श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी रहेगा।
विज्ञापन
06:59 PM, 01-Jan-2024

राज्यपाल ने अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की

तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदराजन ने नव वर्ष 2024 का स्वागत किया। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा, सभी स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें। राज्यपाल ने कहा, आज उन्होंने हजारों लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी लोगों से अवसरों का उपयोग करने और उपलब्धि हासिल करने की अपील भी की।

06:29 PM, 01-Jan-2024

नए साल के जश्न में सड़कों पर जनता; नवी मुंबई में रेंगती दिखीं गाड़ियां

महाराष्ट्र में न्यू ईयर 2024 का जश्न मनाने के बाद जनता को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। नवी मुंबई से आई वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम जैसे मंजर देखने पड़े। बड़ी संख्या में गाड़ियां सड़कों पर रेंगती दिखीं।

04:49 PM, 01-Jan-2024

तमिलनाडु में हेथियाम्मन मंदिर उत्सव, झूमते-नाचते दिखे श्रद्धालु

तमिलनाडु के नीलगिरी में भी नव वर्ष 2024 का उल्लास देखा गया। हेथियाम्मन मंदिर उत्सव में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। समाचार एजेंसी ANI की तरफ से जारी वीडियो में कतारबद्ध श्रद्धालुओं को मंदिर उत्सव में झूमते-नाचते और स्थानीय संगीत का आनंद लेते देखा गया।

04:42 PM, 01-Jan-2024

नए साल के मौके पर कोलकाता के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल में नव वर्ष 2024 के मौके पर श्रद्धालुओं को मंदिरों में प्रार्थना करते देखा गया। कोलकाता से आई वीडियो में श्रद्धालुओं को श्री आदि भूतनाथ मंदिर में प्रार्थना करते देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 01-Jan-2024

बाबा बैद्यनाथ के धाम पहुंचे भक्त

12:40 PM, 01-Jan-2024

तमिलनाडु के कोर्टल्लम जलप्रपात पहुंचे श्रद्धालु

 
12:00 PM, 01-Jan-2024

फैंस से मिले रजनीकांत दी नए साल की शुभकामनाएं

सुपरस्टार रजनीकांत ने नए साल पर फैन से की मुलाकात
 
10:57 AM, 01-Jan-2024

साल के पहले दिन पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed