LIVE: पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी ने दवा के लिए घर जाने की मांगी अनुमति, सोमवार को फिर होगी पूछताछ
{"_id":"62d8ba29cd095302836cf13a","slug":"national-herald-case-sonia-gandhi-ed-interrogation-live-updates-congress-protest-on-country-level","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी ने दवा के लिए घर जाने की मांगी अनुमति, सोमवार को फिर होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 21 Jul 2022 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:56 PM IST
खास बातें
नेशनल हेराल्ड(National Herald) अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ खत्म कर दी है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। सोनिया गांधी से पूछताछ से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:26 AM, 21-Jul-2022
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने आज पूछताछ की। ईडी के सूत्रों ने बताया कि ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान दो डॉक्टरों और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा था। सोनिया से ईडी की पूछताछ 2 घंटे 20 मिनट तक चली। इस दौरान प्रियंका गांधी को ईडी कार्यालय में रहने की अनुमति थी। जो पूछताछ के दौरान दो बार सोनिया से मिलने गईं। ईडी ने सोनिया से दो दर्जन से अधिक सवाल पूछे। जिसके बाद सोनिया ने ईडी से दवा के लिए उन्हें घर जाने के लिए कहा जिसकी ईडी ने अनुमति दी। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
03:59 AM, 21-Jul-2022
नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।
विज्ञापन
03:59 AM, 21-Jul-2022
ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में कर्नाटक के बेंगलुरु में कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बेंगलुरु के शांतिनगर में ईडी कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर एक कार में आग लगा दी गई।
डीसीपी सेंट्रल आर श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि शेषाद्रिपुरम और शांतिनगर में एक-एक घटना की सूचना मिली, जिसमें बदमाशों ने संबंधित स्थानों पर एक-एक वाहन को आग लगाने की कोशिश की। इस मामले में 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। हम मामले में जाँच कर रहे हैं कि वे किस संगठन से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि शेषाद्रिपुरम में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
03:02 PM, 21-Jul-2022
दो घंटे की पूछताछ के बाद सोनिया को मिली छुट्टी
दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सोनिया गांधी के अनुरोध पर आज का सत्र खत्म कर दिया, कांग्रेस नेता हाल ही में कोविड से उबरी हैं। ईडी ने अब 25 जुलाई को फिर से बुलाया है।

02:16 PM, 21-Jul-2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार को किया आग के हवाले
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर बेंगलुरु में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया।
02:13 PM, 21-Jul-2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 75 सांसद हिरासत में
नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। वहीं 75 सांसदों को हिरासत में लिया गया है।
यहां देखें वीडियो...
यहां देखें वीडियो...
#WATCH दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। pic.twitter.com/RGVf1Dok9K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 21-Jul-2022
असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
असम में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।
#WATCH Guwahati, Assam | A clash-like situation broke out between Police and Guwahati Congress workers who were detained in the wake of protest over ED probe against Sonia Gandhi pic.twitter.com/qF5S4X8kH2
— ANI (@ANI) July 21, 2022
01:15 PM, 21-Jul-2022
कई बड़े नेता हिरासत में
सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने वाले कई बड़े नेता हिरासत में लिए गए हैं। इनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर और सचिन पायलट का नाम शामिल है।
12:48 PM, 21-Jul-2022
लोकतंत्र को कुचला जा रहा है: सचिन पायलट
सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।
12:39 PM, 21-Jul-2022
केंद्र सरकार दिखाना चाहती है कि वह कितना पावरफुल है: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीजें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं।