फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session 2021: मंगलवार शाम छह बजे सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Mon, 19 Jul 2021 06:31 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 19 Jul 2021 06:31 PM IST
खास बातें

कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि धारदार सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च सदन में भी अपने मंत्रिपरिषद का परिचय नहीं दे पाए। इससे पहले, पीएम अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब जमकर हंगामा हुआ, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। मानसून सत्र के दौरान पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:08 PM, 19-Jul-2021

मंगलवार शाम 6 बजे सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

कोरोना टीकाकरण नीति पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 
03:38 PM, 19-Jul-2021

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा  की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
03:36 PM, 19-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 
02:14 PM, 19-Jul-2021
मानसून का पहले दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। दो बजे फिर से शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं, हंगामे और नारेबाजी के बाद लोकसभा की कार्यवाही 3:30 बजे तक के लिए स्थगित है। 
 
01:22 PM, 19-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही फिर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 

 
01:02 PM, 19-Jul-2021

हंगामा: राज्यसभा में भी नए मंत्रियों का परिचय नहीं करा पाए पीएम

राज्यसभा में दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का परिचय उच्च सदन में नहीं करवा पाए, उन्होंने मंत्रियों की सूची सदन के पटल पर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 19-Jul-2021

राजनाथ सिंह ने दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने 24 वर्षों के संसदीय जीवन में संसद में पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी देने के दौरान हंगामा हुआ हो। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों की नारेबाजी को दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
11:45 AM, 19-Jul-2021

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब हो रहे हंगामे के खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। 
 
 
11:33 AM, 19-Jul-2021

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ अभिनेता दिलीप कुमार और फ्लाइंग सिख मिल्खा समेत इस साल जान गंवाने वाले सांसदों और प्रसिद्ध हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्यसभा के पिछले दिनों दिवंगत हुए वर्तमान सदस्य डॉ. रघुनाथ महापात्र एवं राजीव सातव के सम्मान में उच्च सदन की बैठक सोमवार को एक घंटे के लिए दोपहर 12:24 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। 
 
11:26 AM, 19-Jul-2021

हंगामे के बीच लोकसभा में पीएम का संबोधन

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा,खुशी की बात है कि कई दलित भाई मंत्री बने हैं। हमारे कई मंत्री ग्रामीण परिवेश से है, लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed