Maharashtra Political Crisis Live: शिंदे का शिवसैनिकों को संदेश, बोले- MVA के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे
{"_id":"62b670365be9b62f86448152","slug":"maharashtra-political-crisis-live-updates-eknath-shinde-uddhav-thackeray-shivsena-mva-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis Live: शिंदे का शिवसैनिकों को संदेश, बोले- MVA के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 26 Jun 2022 02:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:17 AM IST
खास बातें
Maharashtra Political Crisis Live Updates In Hindi: महाराष्ट्र में सियासी खींचातान जारी है। एक तरफ गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो सीएम उद्धव ठाकरे ने भी बगावत करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन की चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में सभी की नजरें आज होने वाले घटनाक्रम पर होंगी। महाराष्ट्र की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:17 AM, 26-Jun-2022
बागी विधायकों से मिलने पहुंचे असम के मंत्री
असम के मंत्री अशोक सिंघल शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे समेत महाराष्ट्र के बागी विधायकों से मिलने देर रात गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे।01:38 AM, 26-Jun-2022
देर रात मातोश्री से बाहर निकले सांसद विनायक राउत
शिवसेना सांसद विनायक राउत मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे के पारिवारिक आवास मातोश्री से देर रात रवाना हुए।Shiv Sena MP Vinayak Raut leaves from Matoshree, the family residence of Maharashtra CM Uddhav Thackeray in Mumbai pic.twitter.com/C0EKymk7fd
— ANI (@ANI) June 25, 2022
विज्ञापन
12:15 AM, 26-Jun-2022
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बागी विधायकों पर साधा निशाना
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि "यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है कि जब बेरोजगारी और महंगाई है, तो कुछ लोगों को केवल सत्ता में आने की चिंता है। शिवसेना प्रमुख के बिना उनका (बागी विधायक) अस्तित्व भी नहीं रह सकता और उनको कोई पूछेगा भी नहीं।" सावंत ने कहा कि "उनमें से कुछ दबाव और भय के कारण चले गए इसलिए उन्हें इतनी दूर असम ले जाया गया। कई विधायक हमें बोल रहे हैं कि वे वापस आना चाहते हैं।"
12:07 AM, 26-Jun-2022
ठाणे के जिला प्रमुख ने दिया इस्तीफा
ठाणे के पूर्व मेयर और शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख नरेश म्हस्के ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नरेश म्हस्के ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के साथ राज्य में सत्ता में आने के बाद पिछले ढाई साल से शिवसेना के ‘राष्ट्रवादी’ का गला घोंट दिया गया है और वह विरोध में जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पूर्व मेयर नरेश म्हस्के ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
10:48 PM, 25-Jun-2022
शिवसेना प्रमुख के बिना उनका विद्रोही विधायक भी नहीं रह सकता: सावंत
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है कि जब बेरोजगारी और महंगाई है, तो कुछ लोगों को केवल सत्ता में आने की चिंता है। शिवसेना प्रमुख के बिना उनका विद्रोही विधायक भी नहीं रह सकता, उन्हें कोई नहीं पूछेगा। उनमें से कुछ दबाव और भय के कारण चले गए, इसलिए उन्हें इतनी दूर असम ले जाया गया। कई विधायक हमें फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे वापस आना चाहते हैं।
10:37 PM, 25-Jun-2022
यह सच और झूठ की लड़ाई: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट सच और झूठ के बीच की लड़ाई है। हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। इससे पहले शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:47 PM, 25-Jun-2022
शिंदे बोले- एमवीए के खेल को पहचानो
इस बीच एकनाथ शिंदे से ट्विटर पर एक खास अपील की। उन्होंने लिखा, 'प्रिय शिवसैनिकों, अच्छी तरह से समझें, एमवीए के खेल को पहचानो! मैं शिवसेना और शिवसैनिकों को एमवीए के अजगर के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। यह लड़ाई आप शिवसैनिकों के लाभ के लिए समर्पित है। आपका एकनाथ संभाजी शिंदे।
09:08 PM, 25-Jun-2022
27 जून को शाम साढे पांच बजे तक बागियों से मांगे जवाब
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर जारी संकट के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी जिरवाल ने शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे सहित 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया है। इन बागी विधायकों को 27 जून की शाम साढ़े पांच बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर, शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर सभी बागियों को नोटिस जारी किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने सभी 16 बागी विधायकों को अपात्र घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है। शिवसेना की तरफ से उन बागी विधायकों को 27 जून की शाम 5 बजे तक अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
09:01 PM, 25-Jun-2022
गुवाहाटी: होटल की बुकिंग दो और दिनों के लिए बढ़ाई
एकनाथ शिंदे गुट ने होटल प्रबंधन से गुवाहाटी में अपनी बुकिंग दो और दिनों के लिए बढ़ाने को कहा है। पहले यह बुकिंग 28 जून तक थी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।
09:01 PM, 25-Jun-2022
शिवसेना का हर कार्यकर्ता स्वाभाविक गठबंधन चाहता है: बागी विधायक
एकनाथ शिंदे द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में शिवसेना के बागी विधायक चिमनराव पाटिल ने कहा कि हम परंपरागत रूप से एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी हैं। वे निर्वाचन क्षेत्रों में हमारी प्राथमिक चुनौती हैं। हमने सीएम उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया था कि गठबंधन परंपरागत रूप से ही किया जाना चाहिए। चूंकि सीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, इसलिए हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने स्टैंड लिया। शिवसेना का हर कार्यकर्ता स्वाभाविक गठबंधन चाहता है। शिवसेना के दो तिहाई से अधिक विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों ने शिंदे का साथ देने का फैसला किया है।