Election Update: चंपई सोरेन ने सरायकेला से दाखिल किया नामांकन; देवेंद्र फडणवीस ने भी भरा पर्चा
{"_id":"671b25dc273e6537d602a5da","slug":"maharashtra-jharkhand-assembly-election-bypolls-updates-mva-mahayuti-know-all-updates-in-hindi-2024-10-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Election Update: चंपई सोरेन ने सरायकेला से दाखिल किया नामांकन; देवेंद्र फडणवीस ने भी भरा पर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 25 Oct 2024 04:07 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 25 Oct 2024 04:07 PM IST
खास बातें
Maharashtra, Jharkhand Election 2024 Live Updates :महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव पर इस समय सबकी निगाहें बनी हुईं है। विभिन्न पार्टियां व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आइये जानते हैं चुनाव से जुड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
चुनाव अपडेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:07 PM, 25-Oct-2024
वाव विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अंतिम दिन किया प्रत्याशियों का एलान
गुजरात के वाव विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अंतिम दिन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। कांग्रेस ने यहां से गुलाब सिंह राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को टिकट दिया है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। वाव विधानसभा में पिछले दो बार से कांग्रेस पार्टी का विधायक रहा है। वाव के दो बार के कांग्रेस विधायक गेनीबेन ठाकोर कुछ महीने पहले बनासकांठा सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद बन गईं। इसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। यहां 13 नवंबर को मतदान होगा।03:19 PM, 25-Oct-2024
कोलाबा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझे जो समर्थन दिया है, उससे मुझे यकीन है कि हम यह सीट 40,00-50,000 वोटों से जीतेंगे। विपक्ष को अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं मिला है।
विज्ञापन
03:17 PM, 25-Oct-2024
वहीं, चन्नापटना विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर निखिल कुमारस्वामी ने कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा हूं कि जो भी विकास हुआ है, वह एनडीए का निर्णय है। उन्होंने मुझे उम्मीदवार बनाया है। पार्टी कार्यकर्ता वास्तव में जीत के प्रति आश्वस्त हैं। यहां तक कि एच. डी. देवगौड़ा और एच. डी. कुमारस्वामी के कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने जिले के लिए बहुत कुछ किया है, इसलिए मुझे यकीन है कि लोग मुझे एक मौका देंगे।
वहीं, अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी के एनडीए उम्मीदवार के रूप में चन्नपटना विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर जद (एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि चन्नापटना के मतदाता और यहां तक कि आम आदमी भी जेडीएस-एनडीए के साथ हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जो स्नेह है, जो वे पिछले 40 वर्षों से दिखा रहे हैं, जारी रखेंगे।

03:16 PM, 25-Oct-2024
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल नार्वेकर आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं, मैं उन्हें बहुत शुभकामनाएं देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं। 5 साल उन्होंने जो काम किया है उसके बल पर लोग उन्हें आशीर्वाद देंगे। वे 40-50 हजार के अंतर से जीतेंगे।
03:15 PM, 25-Oct-2024
वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और येओला विधानसभा सीट से NCP उम्मीदवार छगन भुजबल ने कहा कि मेरे पार्टी अध्यक्ष ने आदेश दिया कि आप येवला से नामांकन दाखिल करो तो हमने नामांकन किया है। चार बार हम वहां से चुन कर आए हैं, 5वीं बार हमने अर्जी दाखिल की है। इस बार हम बड़े अंतर से चुन कर आएंगे।
03:15 PM, 25-Oct-2024
सुदेश महतो ने दाखिल किया नामांकन
AJSU प्रमुख और सिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुदेश महतो ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हम सिल्ली की जनता का आभार और धन्यवाद करते हैं। सभी के आशीर्वाद की अपेक्षा से साथ हम धन्यवाद करते हैं।
वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं NDA के सभी दलों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि सुदेश महतो सिल्ली से रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि यह कांग्रेस का सिस्टम होता है, मैं भी कांग्रेस में था, ये माना जाता है कि 20% टिकट वे पैसे में बेच देते हैं और उसी पैसे से वे चुनाव लड़ने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि अगर कांग्रेस 100 टिकट देती है तो 20 टिकट कांग्रेस बेचती है। यहां क्या हुआ है, अंदर की जानकारी मुझे नहीं पता। मैं अपना अनुभव बता रहा हूं।

02:08 PM, 25-Oct-2024
देवेंद्र फडणवीस ने नामांकन दाखिल किया
नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझ पर भरोसा दिखाने और मुझे छठी बार मौका देने के लिए मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे यकीन है कि लोग मुझे आशीर्वाद देंगे। महायुति सरकार के कामों से हम फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है- जो गति हमने महाराष्ट्र को दी है ऐसे में यह आवश्यक है कि महायुति सरकार फिर से सत्ता में आये।

01:37 PM, 25-Oct-2024
चंपई सोरेन ने सरायकेला से दाखिल किया नामांकन
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने सरायकेला से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि सिर्फ झारखंड में ही नहीं, पूरे देश में बीजेपी की लहर है। इस लहर को कोई नहीं रोक पाएगा। कांग्रेस के साथ गठबंधन का झारखंड में कोई अस्तित्व नहीं है और वे इन चुनावों में कहीं नहीं टिकेंगे।

12:38 PM, 25-Oct-2024
NCP उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी
महाराष्ट्र चुनाव के लिए अजित पवार की पार्टी एनसीपी (राकांपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। सूची के तहत बांद्रा पूर्व से पार्टी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने इस्लामपुर से निशिकांत पाटील, अणुशक्ति नगर से सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि सना मलिक एनसीपी के दागी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। एनसीपी की इस लिस्ट में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व सांसदों का भी नाम है।

12:33 PM, 25-Oct-2024
नामांकन से पहले नितिन गडकरी से पहले मिले फडणवीस
वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उनके परिवार ने नामांकन के लिए रवाना होने से पहले उनकी आरती उतारी।