फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra CM: कल देवेंद्र फडणवीस लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अजित पवार, एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम

Wed, 04 Dec 2024 11:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 04 Dec 2024 11:16 PM IST
खास बातें

Maharashtra Govt Formation BJP Party Today News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे।

विज्ञापन
Maharashtra Government Formation Live Updates Bjp Legislature Party Meet on CM Pick News in Hindi
Maharashtra CM - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

06:14 PM, 04-Dec-2024

एकनाथ शिंदे लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ

शिवसेना सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे पांच दिसंबर को एनसीपी नेता अजित पवार के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। 
 
05:15 PM, 04-Dec-2024
शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने कहा कि पिछले 2.5 सालों से महाराष्ट्र को बहुत अच्छी सरकार मिली है और हर वर्ग के लिए योजनाएं लाई गई हैं। महायुति सरकार लाने में लड़की बहिन योजना ने अहम भूमिका निभाई और नई सरकार भी लोगों की उम्मीदों के मुताबिक बनेगी।
विज्ञापन
03:47 PM, 04-Dec-2024
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हमने राज्यपाल को मिलकर सरकार बनाने की अनुमति मांगी है। राज्यपाल महोदय ने अनुमति दे दी है। कल शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा। देवेंद्र मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हमने उनको समर्थन दिया है। उनको शुभकामनाएं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को मैंने फैसला बता दिया था। मैंने पूर्ण समर्थन की घोषणा पहले ही कर दी थी। इतिहास में इतना भारी बहुमत किसी को नहीं मिला है। महाराष्ट्र की बहनों ने हमारा साथ दिया। हमने ढाई साल जनता के लिए काम किया। एमवीए ने जो काम रोके उसे हम आगे ले गए। हमने कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। डबल इंजन की सरकार से जनता को फायदा हुआ। महायुति में कोई छोटा और बड़ा नहीं है। हम एक टीम के तौर पर काम करेंगे। नई सरकार को अधिक काम करना होगा। 
03:43 PM, 04-Dec-2024
एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि हम सर्वोत्तम राज्य बनाने का प्रयास करेंगे। दिल्ली मैं किसी निजी काम से गया था। हम अच्छी सरकार देंगे। मैं तो शपथ लेने वाला हूं। 
03:33 PM, 04-Dec-2024

सीएम, डिप्टी सीएम सिर्फ तकनीकी पद: फडणवीस

राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए मेरे नाम का समर्थन किया है। एनसीपी नेता अजित पवार ने भी मेरे नाम की सिफारिश की। कल शाम 5.30 बजे आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। सीएम, डिप्टी सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं। पिछले ढाई साल में हमने साथ मिलकर काम किया है। आगे भी हम सब मिलकर अच्छी सरकार देने का प्रयास करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि हमने जो वादे जनता से किए हैं वे हम पूरे करें। महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प पूरा करेंगे। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे एक कार्यकर्ता को लगातार नेतृत्व करने का अवसर दिया। हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाने वाले रामदास अठावले, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हम महाराष्ट्र को नया विजन देंगे।  
03:26 PM, 04-Dec-2024

महायुति ने राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र

राजभवन में महायुति नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। महायुति ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। देवेंद्र फडणवीस कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अजित पवार भी सीएम पद की शपथ लेंगे। मगर एकनाथ शिंदे को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:08 PM, 04-Dec-2024
राजभवन पहुंचे फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजभवन पहुंच गए हैं। तीनों राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
02:49 PM, 04-Dec-2024
'वर्षा' में महायुति की बैठक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में महायुति की बैठक चल रही है। इसमें एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद हैं।
01:47 PM, 04-Dec-2024
क्या उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते शिंदे?
शिवसेना नेता उदय सामंत ने बुधवार को कहा कि 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल और विभागों के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। सामंत ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों की इच्छा है कि महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए। जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जाने लगा कि शिंदे इस पद को लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं।
01:39 PM, 04-Dec-2024
छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की
महाराष्ट्र के नेता के रूप में चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed